Mahaveer Prasad Subhash Chand

Mahaveer Prasad Subhash Chand Deals in Gur(Jaggery),Sugar,Edible oils & flours etc.

गुड़ क्या है-गुड़ गन्ने से तैयार एक शुद्ध, सेहतमंद और स्वादिष्ट पदार्थ होता है. ये मूल रूप से गन्ने के रस से तैयार किया जा...
21/09/2021

गुड़ क्या है-

गुड़ गन्ने से तैयार एक शुद्ध, सेहतमंद और स्वादिष्ट पदार्थ होता है. ये मूल रूप से गन्ने के रस से तैयार किया जाता है. इसे रक्ताल्पता/अनीमिया के मरीजों को दिया जाता है. ये आयरन, मेग्नीशियम, ग्लूकोस और सुक्रोस का अच्छा सोर्स है. ऐसा कहते हैं कि इसके सेवन से मॉस पेशियों की थकान दूर होती है .इसमें सोडियम की कम मात्रा होती है व पोटाशियम कि अच्छी मात्रा होती है जिससे उच्चरक्त चाप में फायदा होता है. गुड़ में सेलेनियम होता है और यह एक एंटीओक्सिडेंट का काम करता है. ये गले और फेफड़े के इन्फेक्शन में लाभदायक होता है. इसमें खनिज और विटामिन भी होते हैं. अपने रोगियों को मैं गुड़ का सेवन करने की सलाह देता हूँ. क्योंकि आयुर्वेद के सिद्धांतों के अनुसार यह बहुत लाभदायक है. इसका मैंने अनेक रोगियों पर प्रत्यक्ष अनुभव भी किया है. मेरा मानना है कि अलग अलग रोगों में रोगी दवा लेने के साथ साथ नीचे बताए गए उपाय अपनाएँ तो उनके रोग में जल्दी ही लाभ होगा.

आयुर्वेद के अनुसार गुड़ का प्रयोग-

आयुर्वेद का मानना है कि गुड़ में मौजूद क्षार शरीर में मौजूद अम्ल (एसिड) को खत्म करता है इसके विपरीत चीनी के सेवन से अम्ल बढ़ जाता है । रोगरहित और दीर्घायु रहने के लिए भोजन के बाद नियमित रुप से 20 ग्राम गुड़ का सेवन किया जाना चाहिए। दूध में गुड़ मिलाकर पीना मना किया गया है। हालांकि पहले गुड़ खाएं और फिर दूध पिएं, आपकी सेहत ठीक रहेगी और कई रोगों से बचाव होगा। एक वर्ष पुराना गुड़ हल्का, अग्निवर्धक और मोटापे को कम करने वाला होता है। ये ज्वर का नाश करने वाला होता है।गुड़ का सेवन करने से स्वास्थ्य उत्तम होता है। कड़ी मेहनत करने वाले व्यक्ति को थकान मिटाने के लिये गुड़ का शर्बत पीना चाहिये। सर्दियों में लोग गुड़ की चाय पीते हैं क्यों कि इस मौसम में गुड़ की चाय पीना काफी लाभदायक होता है। गुड़ के सेवन करने से शरीर में स्फूर्ति आती है।

गुड़ और चने एक साथ खाने के फायदे जानकर इसे देसी स्नैक्स की तरह हर दिन खाएंगे आप!गले में खराश होने पर अक्सर गुड़ और चना खान...
14/07/2021

गुड़ और चने एक साथ खाने के फायदे जानकर इसे देसी स्नैक्स की तरह हर दिन खाएंगे आप!

गले में खराश होने पर अक्सर गुड़ और चना खाने की सलाह दी जाती है। असल में गुड़ और चना साथ में खाने के कई फायदे हैं। गुड़ में भरपूर मात्रा में आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, फास्फोरस, कार्बोहाइड्रेट के अलावा अन्य कई पौषक तत्व शामिल होते हैं। गुड़ को खाने से शरीर में आयरन की कमी दूर होती है और साथ ही चने में भी काफी मात्रा मे कार्बोहाइड्रेट, आयरन, विटामिन-बी के साथ ही कई तत्व मौजूद होते हैं।

फायदों से भरपूर गुड़ और चना
-भूना हुआ चना खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन भूने हुए चने के साथ यदि थोड़ा सा गुड़ भी खाया जाए, तो यह शरीर के लिए एक औषधि जैसे काम करता है और शरीर में कई पोषक तत्वों की पूर्ति करता है। गुड़ व चने को प्रतिदिन थोड़ी मात्रा में सेवन किया जाए, तो कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।

-गुड़ में भरपूर मात्रा में आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, फास्फोरस, कार्बोहाइड्रेट के अलावा अन्य कई पौषक तत्व शामिल होते हैं। गुड़ को खाने से शरीर में आयरन की कमी दूर होती है। और साथ ही चने में भी काफी मात्रा मे कार्बोहाइड्रेट, आयरन, विटामिन-बी के साथ ही कई तत्व मौजूद होते हैं।

-भूना हुआ चना खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन भूने हुए चने के साथ यदि थोड़ा सा गुड़ भी खाया जाए तो यह शरीर के लिए एक औषधि जैसे काम करता है और शरीर में कई पोषक तत्वों की पूर्ति करता है। गुड़ व चने को प्रतिदिन थोड़ी मात्रा में सेवन किया जाए तो कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।

सुबह उठकर खा लीजिए सिर्फ 50 ग्राम गुड़, फेफड़ों को रखता है हेल्दी, शरीर को अंदर से देगा ताकत, जानिए 5 जबरदस्त फायदेBenef...
12/07/2021

सुबह उठकर खा लीजिए सिर्फ 50 ग्राम गुड़, फेफड़ों को रखता है हेल्दी, शरीर को अंदर से देगा ताकत, जानिए 5 जबरदस्त फायदे
Benefits of jaggery: आज हम आपके लिए लेकर आए हैं गुड़ के फायदे (Benefits of jaggery). जी हां गुड़ एक ऐसी चीज है, जो सेहत (health) के लिए जबरदस्त लाभकारी है. इसके नियमित सेवन से आप कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं. यह न सिर्फ खाने में टेस्‍टी है बल्‍कि यह कई औषध‍ीय गुणों से भरपूर है. आमतौर पर लोग सर्दियों के मौसम में ही इसका प्रयोग करते हैं, जबकि इसे साल भर खाया जा सकता है और शरीर को इसे ढेरों लाभ भी मिलते हैं.

Zee News
होम

लाइव टीवी

वीडियो

फोटो

देश

प्रदेश

दुनिया

क्रिकेट

बिज़नेस

मनोरंजन

टेक

साइंस

हेल्थ

ब्लॉग

क्राइम

धर्म/राशिफल
सुबह उठकर खा लीजिए सिर्फ 50 ग्राम गुड़, फेफड़ों को रखता है हेल्दी, शरीर को अंदर से देगा ताकत, जानिए 5 जबरदस्त फायदे
ज़ी न्यूज़ डेस्क Sun, 11 Jul 2021-8:17 am,

सुबह उठकर खा लीजिए सिर्फ 50 ग्राम गुड़, फेफड़ों को रखता है हेल्दी, शरीर को अंदर से देगा ताकत, जानिए 5 जबरदस्त फायदे

(benefits of jaggery) आमतौर पर लोग सर्दियों के मौसम में ही गुड़ का प्रयोग करते हैं, जबकि इसे साल भर खाया जा सकता है और शरीर को इसे ढेरों लाभ भी मिलते हैं

Benefits of jaggery: आज हम आपके लिए लेकर आए हैं गुड़ के फायदे (Benefits of jaggery). जी हां गुड़ एक ऐसी चीज है, जो सेहत (health) के लिए जबरदस्त लाभकारी है. इसके नियमित सेवन से आप कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं. यह न सिर्फ खाने में टेस्‍टी है बल्‍कि यह कई औषध‍ीय गुणों से भरपूर है. आमतौर पर लोग सर्दियों के मौसम में ही इसका प्रयोग करते हैं, जबकि इसे साल भर खाया जा सकता है और शरीर को इसे ढेरों लाभ भी मिलते हैं.
जाने माने आयुर्वेद डॉक्टर अबरार मुल्तानी के अनुसार, गुड़ आयरन का बहुत बड़ा स्रोत है. अगर आपका हिमोग्‍लोबिन कम है तो रोजाना गुड़ खाने से तुरंत लाभ मिलने लगेगा. गुड़ खाने से शरीर में लाल रक्‍त कोश‍िकाओं की मात्रा बढ़ जाती है. यही वजह है कि प्रेग्‍नेंट महिलाओं को डॉक्‍टर गुड़ खाने की सलाह देते हैं. आप सुबह उठकर 50 ग्राम गुड़ खा सकते हैं.

1. फेफड़ों के संक्रमण से बचाता है
गुड़ शरीर में रक्त की सफाई कर मेटाबॉलिज्म रेट को भी नियंत्रित करता है. इसके अलावा गुड़ गले और फेफड़ों के संक्रमण के इलाज में फायदेमंद होता है.

2. पेट की समस्याओं से पाइए निजात
गुड़ पेट से संबंध‍ित कई समस्‍याओं का रामबाण इलाज है. आपको गैस या एसिड‍िटी की श‍िकायत है तो गुड़ खाने से लाभ म‍िलेगा.

3. जोड़ों के दर्द की समस्या का समाधान
जोड़ों में दर्द की समस्या होने पर गुड़ का अदरक के साथ प्रयोग काफी लाभदायक सिद्ध होता है. प्रतिदिन गुड़ के एक टुकड़े के साथ अदरक खाने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है.

4. हड्ड‍ियों को मजबूत बनाता है गुड़ (Jaggery makes bones strong)
गुड़ में भरपूर मात्रा में कैल्‍शियम और फास्‍फोरस पाया जाता है. यह दोनों तत्‍व हड्डियों को मजबूती देने में बेहद मददगार हैं. गुड़ के साथ अदरक खाने से जोड़ों के दर्द से छुटकारा मिलता है.

5. शरीर को दिनभर रखेगा एक्टिव
गुड़ (Gud) शरीर को मजबूत और एक्टिव बनाए रखता है. शरीरिक कमजोरी (physical weakness) दूर करने के लिए दूध के साथ गुड़ का सेवन करने से ताकत आती है और शरीर ऊर्जावान बना रहता है. अगर आपको दूध नहीं पसंद है तो एक कप पानी में पांच ग्राम गुड़, थोड़ा सा नींबू का रस और काला नमक मिलाकर सेवन करने से आपको थकान महसूस नहीं होगी.

इस तरह करें गुड़ का सेवन
आयुर्वेद के अनुसार, बासी मुंह गुड़ खाना चाहिए (Jaggery eaten an empty stomach) अगर गुड़ के साथ गुनगुना पानी भी हो तो कहने ही क्‍या. इससे शरीर को काफी उर्जा मिलती है. खून साफ होता है. कई तरह की बीमारी दूर होती हैं. इससे पूरे दिन एसिडिटी नहीं होती. बस शर्त ये है कि इसे बासी मुंह मतलब खाली पेट खाना है.

Address

H.N.142,KOTLA AN.CHANDPUR ,BIJNOR
Bijnor
246725

Opening Hours

Monday 8am - 8pm
Tuesday 8am - 8pm
Wednesday 8am - 8pm
Thursday 8am - 8pm
Friday 8am - 8pm
Saturday 8am - 8pm
Sunday 8am - 5pm

Telephone

+918958606786

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mahaveer Prasad Subhash Chand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Mahaveer Prasad Subhash Chand:

Share