28/09/2022
कालसी ब्लॉक में विगत दिवस अतिवृष्टि के कारण आई दैवीय आपदा क्षेत्र में भारी क्षति हुई है। बेहद खेद का विषय है कि सरकार और प्रशासन सोया हुआ है, भारी बारिश से हुई क्षति के आंकलन के लिये कोई कार्यवाई नहीं की जा रही है, दैवीय आपदा के समय में प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशैली बेहद असंवेदनशील दिखाई दे रही है।