Apna Bajar

Apna Bajar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Apna Bajar, Shopping & retail, Vill/Narwara, p. s./tariyani chauk, Sheohar.

Apna Bajar saptahik bajar h yaha sabhi prakar ki chije milti h ek tarf to phal sabjiya aur meet-machhali ki dukan upasthit h wahi dusri taraf uchchha koti ke dukano ki byabstha ki g*i h, ichchhuk byakti dukan kiraye par lene ke lie sampark kare-8750323575

15/07/2022

(सईद जाफरी के जीवन का यह पन्ना पढ़िए और देखिए कैसे इंसान खुद की बेलगाम इच्छाओं को पाने के लिए कभी-कभी सब कुछ दाव पर लगा देता है और आखिर में उसके पास कुछ नहीं बचता और उनके लिए ताउम्र तरसता रह जाता है)

मैं 19 बरस का था, जब मेहरुन् निसा से मेरी शादी हुई और वह 17 बरस की थीं। जैसे-जैसे मैं बड़ा हुआ, औपनिवेशिक भारत के ब्रिटिश कल्चर से प्रभावित होता चला गया। मैंने धाराप्रवाह इंग्लिश बोलना सीख लिया, ग्रेसफुली सूट पहनना सीख लिया, संभ्रात लोगों वाले एटिकेट्स भी सीख लिए। लेकिन मेहरुन् निसा मुझसे बिल्कुल उलट थी, वो एक टिपिकल हाउसवाइफ थी☺
मेरी सलाह और चेतावनी से उनके मूल व्यक्तित्व में कोई बदलाव नहीं आया। वह एक आज्ञाकारी पत्नी, प्यार देने वाली मां और एक कुशल गृहणी थीं। लेकिन जो मैं चाहता था, वह वो नहीं थीं। जितना मैं उन्हें बदलना चाहता था,उतने ही हम दोनों के बीच फासले बढ़ते गये🙄
धीरे-धीरे वह एक प्यारी सी युवा महिला से असुरक्षित महिला में तब्दील हो गईं। इसी दौरान मैं अपनी एक को-एक्टर की तरफ आकर्षित हो गया और उनमें वह सबकुछ था, जो मैं अपनी पत्नी में देखना चाहता था। शादी के 10 साल बाद मैंने मेहरुन् निसा को तलाक दे दिया, घर छोड़ दिया और अपनी को-एक्टर से शादी कर ली।😍
मैंने मेहरुन् निसा और अपने बच्चों की फाइनेंशियल सिक्योरिटी सुनिश्चित कर दी थी। 6-7 महीनों तक सबकुछ ठीक-ठाक चलता रहा। इसके बाद मुझे अहसास हुआ कि मेरी पत्नी केयरिंग और अफेक्शनेट नहीं है। वह सिर्फ अपनी खूबसूरती, महत्वाकांक्षा, अपनी इच्छाओं के बारे में सोचती है। कभी-कभी मैं मेहरुन्निसा के प्यार भरे स्पर्श और मेरे लिए फिक्र को मिस करता हूं।😏
जिंदगी बीतती गई। मैं और मेरी पत्नी हम दोनों एक घर में रहने वाले दो लोग बन गए, हम एक नहीं हो पाए। मैं कभी ये देखने नहीं गया कि मेहरुन्निसा और मेरे बच्चों का क्या हुआ। दूसरी शादी के 6-7 साल बाद मैं मधुर जाफरी का एक आर्टिकल पढ़ रहा था, जो एक उभरती हुई शेफ थीं, जिन्होंने हाल ही में अपनी रेसिपीज की एक किताब लॉन्च की थी। जैसे ही मैंने उस स्मार्ट और एलीगेंट महिला की तस्वीर देखी, मैं दंग रह गया। वह मेहरुन्निसा थीं।😊
ऐसा कैसे मुमकिन था? उन्होंने दोबारा शादी कर ली थी और अपना मेडन नेम भी बदल लिया था। उस समय में मैं विदेश में फिल्म की शूटिंग कर रहा था। वह अब अमेरिका रहती थीं। मैं अगली फ्लाइट से अमेरिका पहुंचा। मैंने मेहरुन्निसा के बारे में पता किया और उनसे मिलने गया। उन्होंने मुझसे मिलने से इनकार कर दिया। मेरी बेटी 14 साल की थी और बेटा 12 साल का। उन दोनों ने कहा कि वे आखिरी बार मुझसे बात करना चाहते हैं।
मेहरुन् निसा के नए पति उनके ना मिलने के फैसले में उनके साथ थे। मेरे बच्चों के भी वह कानूनी पिता थे। आज की तारीख में भी मैं भूल नहीं पाता कि मेरे बच्चों ने मुझसे क्या कहा था। उन्होंने मुझसे कहा कि हमारे नए पिता को पता है कि असली प्रेम क्या होता है। बच्चों ने बताया कि मेहरुन्निसा को उनके दूसरे पति ने कभी बदलने की कोशिश नहीं की क्योंकि वह खुद से ज्यादा अपनी पत्नी को प्यार करते थे। उन्होंने मेहरुन्निसा को अपनी तरह से विकसित होने के लिए स्पेस दिया। मेहरुन जैसी थी, उन्होंने उन्हें वैसे ही स्वीकार किया, कभी उन पर अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए दबाव नहीं बनाया। और अपने दूसरे पति के साथ आज वह कॉन्फिडेंस से भरी प्यार देने वाली आत्मनिर्भर महिला के रूप में तब्दील हो चुकी हैं।
यह उनके दूसरे पति का निस्वार्थ प्रेम और स्वीकार्यता थी, जिससे यह संभव हुआ। जबकि आपकी स्वार्थपरिता, डिमांड और मां को उनके मूल रूप में ना स्वीकार करने से ही वह आत्मविश्वास से हीन हुईं और आपने अपनी स्वार्थपरिता में उन्हें छोड़ दिया। आपने कभी मां को प्यार नहीं दिया, आपने हमेशा खुद को प्यार किया और जो खुद से प्यार करते हैं, वे कभी किसी और को प्यार नहीं दे सकते।
मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा सबक था-आप जिन्हें प्यार करते हैं, उन्हें बदलने की कोशिश नहीं करते, वो जैसे हैं, उन्हें वैसे ही प्यार करते हैं।'
विख्यात कलाकार सईद जाफरी जी की डायरी का एक पन्ना
C/P

'अपना बाजार ' की कुछ तस्वीरें आपके साथ साझा कर रहा हूँ।
17/06/2020

'अपना बाजार ' की कुछ तस्वीरें आपके साथ साझा कर रहा हूँ।

11/06/2020

मुझे आपलोगों को ये बताते हुए बड़ी प्रसन्नता हो रही है कि इस बाजार का शुभारंभ 13 मार्च 2019 को पूर्व सरपंच श्री कृष्ण नंदन मिश्रा जी एवं वर्तमान सरपंच महोदया श्रीमती शीला देवी जी के कर कमलों द्वारा किया गया है ।
उनके अपने 14 वर्ष के जनप्रतिनिधि के रूप में उनका जो अनुभव रहा है साथ हीं अपने ग्राम पंचायत नरवारा और आसपास के गांव के सभी छोटे , मझोले या बड़े किसान एवं रोजगार के लिए पलायन कर रहे लोगों को ध्यान में रखकर किया गया है।
इस बाजार में गुदरी बाजार की व्यवस्था की गई है। यह बाजार शिवहर- मुजफ्फरपुर मुख्य पथ के दोनों ओर सप्ताह में प्रत्येक दिन लगता है। बाजार के अंदर किसान भाई आकर फल, सब्जियाँ , अनाज, मीट -मछली एवं छोटे स्तर या बड़े स्तर पर व्यापार करने के इच्छुक व्यक्ति दुकान किराए पर लेकर व्यवसाय कर सकते हैं। जो व्यक्ति रोजगार के लिए पलायन कर रहे हैं उन्हें पलायन करने की आवश्यकता नही है। वे अपने परिवार के साथ रहते हुए यहीं पर रोजगार कर सकते हैं ।
यह बाजार सभी सुविधाओं से सुसज्जित है।

इस बाजार में 24 घंटे बिजली की व्यवस्था है, साथ ही जनरेटर की व्यवस्था वैकल्पिक रूप में की गई है , जिससे कि बिजली चले जाने पर व्यवसायियों को अपने कार्यो के समय बिजली की कमी महसूस ना हो।
मेरे पिताजी श्री कृष्णनन्दन मिश्रा जी का सपना भी है कि मेरे आस पड़ोस के अपने लोगों को एक ऐसा जगह मिले जहाँ वे लोग प्रेम और सम्मान के साथ अपने पूंजी के हिसाब से अपना व्यवसाय कर सके और ख़ुशी पूर्वक अपना जीवन यापन कर सकें और अपने जिंदगी को खुशहाल बना सके।
जिसके हिसाब से हीं उन्होंने इस बाजार का निर्माण किया है और सही व्यवस्था दिया है।
अगर किसी के पास कम पूँजी है तो वे सभी लोग यहाँ अपना व्यवसाय कर सकतें हैँ और जिनके पास ज्यादा पूँजी है वो भी यहाँ अपना व्यवसाय कर सकते हैँ l
जैसा कि आप जानते हैं आज इस कोरोना महामारी की वजह से बहुत से लोगों का रोजी रोटी छूट गया है और वे बड़े -बड़े शहरों से पैदल चलकर एवं बड़ी मुश्किल से अपने घर पहुंचे हैं और वे दुबारा उन शहरों में वापस नहीं जाना चाहते हैं।
इस मुश्किल की घड़ी में मैं आपलोगो के माध्यम से उन तक यह बात पहुँचाना चाहता हूँ कि वाकई में हम अपना बाजार की व्यवस्था के आलोक मे आप सभी भाइयो एवं बहनों को मार्केटिंग(दुकानदारी ) का एक ऐसी व्यवस्था दे जिससे आपसबो की माली हालत सुधर सके और आर्थिक रूप से आप सुदृढ़ हो सके। हम सभी नहीं चाहते है की आप कभी फिर पूर्व की तरह दलदल मे फसे और अपने जीवन को ऐसे मोर पर ला कर छोड़ दे जिससे हमारा जीवन नरक बन जाए। फिर मै और मेरी व्यवस्था आप सबो से गुजारिश करती है कि आपके लिए आपकी नौकरी से अच्छा अपना रोजगार होगा बसर्ते की उस व्यवसाय को हम लगन और उचित तरीके से संपन्न करें।

बाजार मालिक होने के नाते मेरा भी यह पुनीत कर्तव्य है कि मै अपना बाजार पूरा परिवार आपकी सेवा के लिए सदैव तत्पर रहें ताकि मेरे बाजार में ज्यादा से ज्यादा बिक्री हो.. और अधिक से अधिक संख्या में ग्राहक पहुँचे।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि उपरोक्त बातों पर ध्यान देते हुए आप सभी अधिक से अधिक संख्या में पहुँच कर हमें और हमारे बाजार परिवार को कृतार्थ करेंगे।
धन्यवाद
लोकेश मिश्रा (व्यवस्थापक)
अपना बाजार हॉस्पिटल चौक नरवारा
8750323575

Address

Vill/Narwara, P. S./tariyani Chauk
Sheohar
843128

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Apna Bajar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Apna Bajar:

Share