01/09/2025
सूचना -
केएल जैन इंटर कॉलेज सासनी ( हाथरस) के पूर्व छात्रों के लिए।
6 सितंबर 2025, दिन शनिवार को अपने गुरूजनों के सम्मान में उनकी शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। बग्घियों में बैठा कर बैंडबाजों के साथ अपने गुरूजनों की शोभायात्रा सासनी में निकाली जायेगी।
दोपहर 3 बजे ये शोभायात्रा सासनी के बस स्टेंड से शुरू होगी और गांधी चौक, कन्या इंटर कॉलेज होते हुए केएल जैन इंटर कॉलेज में पहुंचेगी।
कॉलेज के हॉल में गुरूजनों का अभिनंदन समारोह आयोजित होगा।
सादर
पुरातन छात्र परिषद
केएल जैन इंटर कॉलेज
सासनी ( हाथरस)
उत्तर प्रदेश
साभार:- Yatendra Sharma