FabaHoney

FabaHoney We are . We harvest Natural Raw Honey along with other Honey products.

29/12/2024

मनाली के निकट हमारे एक साथी मधुमक्खी पालक की अपियरी का दृश्य देखें...
मौसम जब भी एक्सट्रीम होता है तब मधुमक्खियां के लिए जीवन मरण का प्रश्न हो जाता है।
एक मधुमक्खी पालक का काम है कि वह मधुमक्खियां के लिए उचित देखभाल प्रदान करता रहे किंतु यह है बहुत ही श्रम साध्य और भाग्य पर निर्भर काम। 🐝🐝🍯🐝🐝

05/11/2024

07/07/2023

Benefits Of Honey:
सदियों से शहद का इस्तेमाल स्वाद, पूजा-पाठ और स्किन से रिलेटेड प्रॉब्लम्स के साथ हेल्थ के लिए किया जा रहा है। आयुर्वेद में इसे गुणों की खान का दर्जा दिया गया है। दरअसल, इसमें कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं जो कई तरह की बीमारियों को दूर करने में मददगार साबित हो सकते है। शहद का एक चम्मच आपको कई सारी परेशानियों से छुटकारा दिला सकता है। आइए जानते हैं इसमें कौन से गुण पाए जाते हैं और इन किन-किन चीजों में काम आता है।

फ्रुक्टोज और ग्लूकोज के रूप में कार्बोहाइड्रेट शहद में प्राथमिक पोषक तत्व हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन, प्रोटीन, खनिज और एंजाइम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जो कई सारी स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों में दूर करने में काफी मददगार साबित हो सकती है।

शहद में एंटीऑक्सीडेंट्स, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम कॉपर, पोटेशियम, मैंगनीज और जिंक भरपूर मात्रा में होते हैं। जो टाइप 2 मधुमेह यानी डायबिटीज को रोकने में मदद कर सकती है।
शहद का इस्तेमाल खूबसूरती को बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। बता दें कि अगर आप चेहरे पर शहद को लगाते हैं तो ये स्किन को मॉइस्चराइज करने और पोषण देने का काम करता है। शहद को त्वचा पर लगाना बहुत आसान है और चेहरे पर सबसे अच्छा उपयोग माना जाता है।
शहद का इस्तेमाल घाव, कटने, जलने जैसी त्वचा संबंधित कई सारी समस्याओं के लिए किया जाता है। दरअसल, ये संक्रमण से लड़ने वाली प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को सक्रिय करने में मदद करता है। जो बीमारी और संक्रमण के खिलाफ लड़ने का काम करती है।
जैसा कि आज कल मानसून का सीजन चल रहा है। इस दौरान कई सारी बैक्टीरियल और फंगल बीमारियां लोगों को काफी परेशान करती हैं। ऐसे में इनसे निपटने के लिए भी शहद का इस्तेमाल किया जा सकता है।

सूखी और गीली खांसी के लिए हनी एक बेहतर विकल्प माना जाता है। शहद के साथ चाय या गर्म नींबू पानी का सेवन करके खांसी और सर्दी का इलाज किया जा सकता है। इसके अलावा भी शहद के कई फायदे हैं, खासकर बच्चों के लिए जो रात में खांसी की समस्याओं और सही नींद लेने में मदद करते हैं।

शहद में शामिल एंजाइमों द्वारा कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्वों से पाचन तंत्र तेज हो जाता है। शहद में पहले से पचने वाली सरल चीनी पाई जा सकती है। ऐसे में शहद का सेवन पाचन से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में बेहद काम आ सकता है।

कुछ लोगों से बातचीत पर आधारित अपने अनुभव से मैं यह कह सकता हूं कि लोग ऐसा समझते हैं कि शहद को गर्मियों में नहीं खाना चाह...
31/05/2023

कुछ लोगों से बातचीत पर आधारित अपने अनुभव से मैं यह कह सकता हूं कि लोग ऐसा समझते हैं कि शहद को गर्मियों में नहीं खाना चाहिए और शहद सिर्फ सर्दियों के लिए ही उपयुक्त है।
मैं यहां बता देना चाहता हूं कि शहद एक समवाहि वस्तु है। अर्थात शहद सर्दियों में ऊर्जा प्रदान करता है तथा गर्मियों में यह शीतलता प्रदान करता है।
शहद का प्रयोग वर्ष भर कर सकते हैं क्योंकि यह आपके शरीर के प्रतिरोधक क्षमता पर अद्भुत रूप से काम करता है।

🍯 शहद खाने के तरीके और लाभ :शहद पिछले 8000 सालों से हमारे भोजन और उपचार में प्रयोग हो रहा है. शहद खाने के फायदे और स्किन...
18/03/2023

🍯 शहद खाने के तरीके और लाभ :
शहद पिछले 8000 सालों से हमारे भोजन और उपचार में प्रयोग हो रहा है. शहद खाने के फायदे और स्किन पर लगाने के फायदों की जानकारी, साथ ही लाभ और प्रयोग का तरीका पढ़ें इस लेख में.

शहद खाने के फायदे🍯

🍯- शहद में आयरन, कैल्सियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटैशियम, सोडियम और जिंक आदि खनिज तत्व पाए जाते है. शहद याददाश्त तेज करता है, कमजोर तंत्रिका तंत्र को ठीक करता है.


🍯– शहद का नियमित सेवन खोई हुई शक्ति वापस लौटाता है. शहद शरीर को सुन्दर, स्फूर्तिवान, बलवान, दीर्घजीवी और सुडौल बनाता है.

🍯– शहद कामशक्ति वर्धक माना गया है. इसका सेवन पुरुषों में Testosterone और महिलाओं में Estrogen हार्मोन बनाने के प्रक्रिया को तेज करता है.


🍯– शहद एक अच्छा Anti-oxidant है, इसलिए शहद बढती उम्र के लक्षणों को कम करने में फायदेमंद है. Honey शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढाता है और संक्रमण की पुनरावृत्ति रोकता है.

शहद से मोटापा कैसे कम करे -:
🍯– 1 गिलास हलके गुनगुने गरम पानी में शहद और नींबू का रस मिलाकर सुबह पीने से वजन कम होता है. इसके कब्ज भी दूर होता है और शरीर से विषैले तत्व बाहर निकल जाते है.

🍯– शहद, नींबू और गुनगुने पानी का सेवन एक बार में लगातार 30 दिनों से ज्यादा नहीं करना चाहिए. 2-3 सप्ताह रुककर दुबारा पीना शुरू कर सकते हैं.

🍯शहद के फायदे चेहरे पर –:
– शहद एक अच्छा Sunscreen और Moisturizer होता है. शहद सूखी त्वचा, खुजली और विभिन्न त्वचा रोग को दूर करता है. एलर्जी, कफ और स्किन जलने में शहद बहुत उपयोगी माना गया है.

🍯– होठों पर शहद लगाने से होंठ नर्म, मुलायम होते हैं.

🍯– शहद चेहरे की स्किन सॉफ्ट बनाने के लिए : 1 चम्मच शहद में आधा नींबू का रस मिलकर पेस्ट बनायें. साफ पानी से चेहरा धो-पोंछकर फिर यह पेस्ट चेहरे पर लगायें. 20 मिनट बाद सूख जाने पर गुनगुने पानी से धो लें. इसके बाद हल्के हाथों से तौलिये से चेहरा पोंछ लें. यह प्रयोग सप्ताह में 1-2 बार करें.

🍯– चेहरे पर चमक (Glow) लाने के लिए शहद : आधा चम्मच शहद के साथ आधे टमाटर का रस मिलायें. 15 मिनट तक चेहरे पर लगाने के बाद ठंडे पानी से धोएं. इसे आप 4 दिन का अंतर देकर लगा सकते हैं.

🍯– शहद से चेहरे के काले दाग-धब्बे हटायें : 1 पका केला, 1 चम्मच शहद, 1 छोटा चम्मच नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएँ. 10-15 मिनट लगाकर गुनगुने पानी से धो लें. सप्ताह में 1 बार यह प्रयोग करें, लाभ होगा.

🍯– खूबसूरत स्किन के लिए शहद : 2 चम्मच बेसन, 1 चम्मच शहद, थोड़ा सा पानी अच्छे से मिक्स करके पेस्ट बनाएँ. इसे आँखों से दूर पूरे चेहरे पर लगाकर 30 मिनट तक सूखने दें.

🍯इसके बाद गुनगुने पानी से आराम से धोलें, फिर माइश्चराईज़र लगायें. इसे 2 दिन अंतर देकर लगायें. इससे डेड-स्किन निकल जाएगी और चेहरे में चमक, निखार आयेगा.

🍯आयुर्वेद के अनुसार सोने से पूर्व एक गिलास पानी में दो चम्मच शहद मिलाकर पीने से नींद जल्दी और अच्छी आती है.

🍯शहद के उपयोग का तरीका –
शहद को कई चीजों के साथ मिलाकर सेवन किया जा सकता है, जिसके अलग-अलग फायदे हैं. इन फायदों के बारे में हम आपको बतायेंगे.

🍯– प्रतिदिन सेवन के लिए 1-2 चम्मच शहद उपयुक्त है. शहद को जरुरत से ज्यादा खाना भी हानिकर हो सकता है.

🍯– शहद और लहसुन के फायदे : एक शीशी शहद में लहसुन छीलकर, थोडा सा कूटकर 7 दिन रख दें. इसके बाद हर रोज एक लहसुन सुबह खाली पेट खाएं. इससे सर्दी-जुकाम दूर होता है, वजन कम होता है. इससे रक्त संचार सही होता है व कोलेस्ट्रॉल कम होता है जोकि हार्ट के लिए अच्छा है.

इसके अलावा यह दांत मजबूत करता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर को विषैले तत्वों से मुक्त कर डिटॉक्स करता है. शहद लहसुन खाने से स्त्री-पुरुष की सेक्सुअल स्टैमिना बढती है. यह पुरुषों की कामशक्ति बढ़ाता है और कमजोरी दूर करता है.

🍯ध्यान रखें कि यदि इसके सेवन से आपको सीने में जलन हो तो, खाली पेट न खाएं. भोजन के 1 घंटे बाद लें. अपनी प्रकृति के अनुसार ही इसके सेवन की मात्रा धीरे-धीरे बढायें.

🍯– शहद और आंवला के लाभ : शहद, आवंला, अदरक रस एक चम्मच मिलाकर दिन में 2-3 बार लेने से सर्दी, खांसी, जुकाम ठीक हो जाता है. खून की कमी दूर करने के लिए आंवला का रस और शहद मिलाकर सुबह-शाम लें.

🍯महिलाओं की अनियमित माहवारी ठीक करने के लिए 1 चम्मच आंवला रस या चूर्ण, शहद में मिलाकर लें. इससे महिलाओं की शारीरिक कमजोरी भी दूर होती है.

🍯शहद, आंवला मिश्रण में एक चुटकी अजवाईन मिलाकर खाने से पेट के सभी रोग, पाचन समस्या, कब्ज से छुटकारा मिल जाता है. आवंला शहद का सेवन नेत्र-ज्योति तेज करता है.

🍯पुरुषों की शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए 1 चम्मच आंवला पाउडर या रस शहद में मिलाकर चाट लें. सुबह-शाम ऐसा करने के आधे घंटे बाद 1 गिलास दूध पी लें. इससे 3 महीने में सभी आन्तरिक कमजोरी दूर हो जाएगी.

🍯– शहद और दूध के फायदे : हल्के गर्म दूध में शहद मिलाकर पीने से बढ़िया नींद आती है. यह तनाव दूर करता है, नर्वस सिस्टम को रिलैक्स करता है. दूध और शहद पीने से कब्ज दूर होता है, हड्डी मजबूत बनती है और दिमागी क्षमता में वृद्धि होती है.

🍯– शहद और दालचीनी के फायदे : शहद और दालचीनी की चाय पीने से वजन कम होता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढती है, कैंसर का खतरा कम होता है, पेट का अल्सर ठीक होता है.

🍯शहद और दालचीनी हल्के गर्म पानी में मिलाकर पीने से हृदय स्वस्थ बना रहता है और धमनियों में कोलेस्ट्रॉल नहीं जमता.

🍯मुहांसों पर रात में सोते समय दालचीनी चूर्ण और शहद मिलाकर लगायें और सुबह धो लें. मुहांसे ठीक होंगे और दाग भी नहीं रहेंगे.

🍯पेशाब के इन्फेक्शन में शहद और दालचीनी चूर्ण को गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से बैक्टीरिया दूर होते हैं और आराम मिलता है. जोड़ो का दर्द और जकड़न शहद और दालचीनी चूर्ण मिलाकर पीने से दूर होता है.

🍯आर्थराइटिस में जोड़ों पर दालचीनी और शहद मिलाकर धीरे धीरे मालिश करें. साँसों की बदबू से छुटकारा पाने के लिए शहद, गुनगुना पानी, दालचीनी चूर्ण मिलाकर कुल्ला करें.

🍯– शहद और अखरोट के फायदे : एक शीशी शहद में अखरोट छोटे टुकड़े करके डाल दें और ढक्कन टाइट बंद करके10 दिन किसी रौशनी से दूर ठंडी जगह रख दें.

🍯अखरोट और शहद के इस मिश्रण का 2 चम्मच सेवन नाश्ते से पहले करें. इसके सेवन से थाइरोइड ग्लैंड के सभी रोग, लक्षणों का निवारण हो जायेगा.

🍯– शहद और हल्दी के फायदे : सांस सम्बन्धी समस्या के लिए आधा चम्मच पीसी हल्दी में शहद मिलाकर दिन में 3 बार एक हफ्ते तक लें, आराम होगा. सर्दी जुकाम होने पर शहद-हल्दी मिलाकर चाट लें और कुछ देर तक पानी न पियें.

🍯चेहरे की झाई, दाग-धब्बे हटाने के लिए हल्दी, शहद, गुलाबजल का पेस्ट चेहरे पर लगायें. 20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें.

🍯शहद से उपचार करें –
– खांसी-जुकाम में शहद और अदरक का रस मिलाकर सेवन करने से बहुत आराम मिलता है.

🍯– दांत दर्द में शहद को रुई के फाहे में लगाकर दर्द वाले स्थान पर लगाने से राहत मिलती है.

🍯– कब्ज के उपचार के लिए शहद को टमाटर या संतरे के जूस में मिलाकर नियमित सेवन करें.

🍯– शहद और दूध मिलाकर पीना वजन बढाने में अति गुणकारी है.

🍯– बालों की अच्छी कंडिशनिंग के लिए शहद और जैतून का तेल मिलाकर बालो में लगायें, फिर तौलिये से ढक लें. 20 मिनट लगे रहने के बाद शैम्पू कर लें.

🍯– मसूढ़ों पर शहद लगाने से मसूढ़े मजबूत रहते है. इसके अतिरिक्त मुह के छालों पर शहद लगाने से वो जल्दी ठीक हो जाते है.

🍯– शुद्ध शहद आँखों में लगाने पर जलन होती है परन्तु चिपचिपाहट नहीं होती है. यह उपाय नेत्र ज्योति को बढाता है.

🍯– ब्लड प्रेशर कंट्रोल के लिए एक चम्मच लहसुन का रस और शहद मिलाकर दिन में दो बार सुबह शाम पियें. इससे ब्लड प्रेशर काबू में रहता है.

🍯– अस्थमा में शहद से भरा बर्तन नाक के नीचे रखकर सूंघने से श्वांस सामान्य होती है. यह असर शहद में पाए जाने वाले अल्कोहल और इथेरल तेल तत्वों की वजह से होता है. इसका असर एक दो घंटे तक रहता है.

🍯– अस्थमा रोग में एक साल पुराना शहद दूध या पानी के साथ लेने से भी बहुत फायदा होता है.

🍯– शहद सीने की जलन, उल्टी में आराम देता है क्योंकि यह पेट में हाईड्रोक्लोरिक एसिड बनने की क्रिया को धीमा करता है.

🍯– टाइफाइड, निमोनिया में शहद सेवन लिवर और आंतों की कार्यक्षमता बढाता है.

🍯– चूँकि शहद एक हाइपरस्मोटिक एजेंट है इसलिए इसे घाव पर लगाने से यह घाव का तरल निकाल देता है, उस स्थान से बैक्टीरिया नष्ट करके शीघ्र भरपाई करता है .

🍯– घाव पर शहद सीधे लगाने की बजाय इसे पट्टी या रुई पर लगाकर फिर घाव पर लगायें.

🍯– तरोताजा स्नान के लिए एक कप गर्म पानी में दो चम्मच शहद मिलाएं, फिर 2-3 बूँद लेवेंडर तेल मिलाकर इसे नहाने के पानी में मिलाये और स्नान करें.

🍯– शराब ज्यादा पीने से अगले दिन होने वाले हैंगओवर में शहद का सेवन आराम दिलाता है।

वैद्य, हकीम या डॉक्टर जब भी आपको शहद लेने की सलाह देते हैं तो उसमें एक बात छुपी होती है कि आपको Raw Honey अर्थात सीधे छत्ते से निकला हुआ शहद ही लेना चाहिए। बाजार में टिके बरसो पुराने शहद के मशहूर ब्रांड आपको प्रोसेस किया हुआ शहद देते हैं जिसमें जमकर मिलावट होती है तथा गर्म किए जाने के कारण उसके अनेक गुणधर्म धर्म नष्ट हो जाते हैं।
अतः बड़े ब्रांड में डब्बा बंद मिलने वाला शहद सिरप के अलावा कुछ नहीं रह जाता।

जिस तरह से आप दूध लेने के लिए किसी आसपास के डेयरी की तलाश करते हैं उसी प्रकार से आप शुद्ध शहद के लिए अपने आसपास के मधुमक्खी पालक किसान से संपर्क करें। एक आपको शुद्ध शहद देने की क्षमता रखता है।

यदि आप किसी मधुमक्खी पालक के संपर्क में नहीं हैं तो हम आपको कोरियर के द्वारा उपलब्ध करा सकते हैं। आप हमारे व्हाट्सएप्प 9412253377 पर सम्पर्क करें।
Whatsapp Link:

Wa.me/919412253377

कृपया मेरे चैनल को सब्सक्राइब करके अनुग्रहित करें...
15/01/2023

कृपया मेरे चैनल को सब्सक्राइब करके अनुग्रहित करें...

We are and harvest Natural Raw .

शहद की बड़ी-बड़ी कंपनियां इस साल अभी तक शहद की खरीदी किसी भी मधुमक्खी पालक से नहीं कर रही हैं, लेकिन टीवी पर धड़ाधड़ विज...
03/01/2023

शहद की बड़ी-बड़ी कंपनियां इस साल अभी तक शहद की खरीदी किसी भी मधुमक्खी पालक से नहीं कर रही हैं, लेकिन टीवी पर धड़ाधड़ विज्ञापन देकर अपना माल बेच रही हैं।
सिरप का खेल हो रहा है।
आप लोग अपने लिए शहद का चुनाव बहुत सावधानी पूर्वक करें।
सीधे से ही शहद खरीदने का प्रयत्न करें

Good Morning
01/01/2023

Good Morning

  is the best  . Use it with ginger to make it lethal against the cold.   Wa.me/919412253377
29/12/2022

is the best . Use it with ginger to make it lethal against the cold.

Wa.me/919412253377

Address

Jwala Nagar
Rampur
244901

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when FabaHoney posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to FabaHoney:

Share