20/05/2020
पुलिस अधीक्षक महोदया ने श्री प्रताप सिंह नेगी, थानाध्यक्ष जाजरदेवल, कानि0 टी0पी0 कपिल विश्वकर्मा एवं श्री भूपेश बिष्ट निवासी एशियन स्कूल पिथौरागढ़ को आज का CORONA_WARRIOR घोषित किया ।
COVID-19 से बचाव एवं नियंत्रण प्रबंधन के दृष्टिगत पुलिस कार्मिकों एवं जनता के व्यक्तियों द्वारा कड़ी मेहनत एवं अत्यन्त उत्साह से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया जा रहा है, जिस क्रम में श्री प्रताप सिंह नेगी थानाध्यक्ष जाजरदेवल द्वारा लॉकडाउन के आदेश से COVID-19 की ड्यूटी बड़ी मेहनत व लगन से लगातार रात – दिन की जा रही है । इनके द्वारा अन्य जनपदों/ राज्यों से आये व्यक्तियों का डाटा एकत्र कर उन्हें होम क्वारंटाईन का नोटिस तामील कराते हुए उनका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है । लॉकडाउन के अनुपालन हेतु उच्चाधिकारियों द्वारा निर्गत आदेश – निर्देशों का अक्षरश: पालन किया जा रहा है । कानि0 टी0पी0 कपिल विश्वकर्मा, रिजर्व पुलिस लाईन पिथौरागढ़ द्वारा लॉकडाउन के दौरान बड़ी मेहनत व लगन के साथ यातायात व्यवस्था ड्यूटी की जा रही है । जनपद के साथ- साथ बाहर से आने वाले वाहनों को सुव्यवस्थित तरीके से पार्किंग कराने में पूर्ण योगदान दिया तथा लॉकडाउन के दौरान अनावश्यक रुप से घूमने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने में सहयोग प्रदान किया जा रहा है । इनका कार्य सराहनीय है । श्री भूपेश बिष्ट निवासी- ग्राम जयकोट, थाना पांगला, हाल एशियन सतर्कता मिशन टीम, एशियन स्कूल ऐंचोली पिथौरागढ़, द्वारा लॉकडाउन के दौरान से ही सीमांत क्षेत्रों में जरुरतमंदों को मास्क, सेनिटाईजर, दवाईयां एवं राशन किट वितरण किये जा रहे हैं, एवं एशियन सतर्कता मिशन टीम द्वारा एशियन स्कूल ऐंचोली में पिथौरागढ़ जिले में फंसे हुए मजदूरों को प्रतिदिन भोजन, ठहरने की व्यवस्था एवं अन्य प्रदेशों से आ रहे प्रवासियों को रात्रि में ठहरने की व्यवस्था, रात्रि भोजन, नाश्ते की व्यवस्था की जा रही है । एशियन सतर्कता मिशन द्वारा पिथौरागढ़ में फंसे धारचूला, मुनस्यारी के छात्र- छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को नि:शुल्क उनके घर तक पहुंचाया जा रहा है ।
जिसके फलस्वरूप #श्रीमती_प्रीति_प्रियदर्शिनी पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ द्वारा उपरोक्त तीनों योद्धाओं को CORONA_WARRIOR घोषित कर सम्मानित किया गया ।
मीडिया सैल
पुलिस अधीक्षक कार्यालय पिथौरागढ़
दिनाँक 20-05-2020