17/07/2023
मुझे लगता है कि अच्छे परोपकारी काम किसी संस्था अथवा राजनीति के मोहताज नहीं होते। ईश्वर को खुश करने के लिए हमें शायद सन्यास की भी आवश्यकता या प्रवचन सुनने की जरूरत नहीं है आसपास के जरूरतमंद लोगों की मदद करना ईश्वर को प्रसन्न कर सकता है और यह एक बहुत बड़ी चैरिटी है जो हम रोज अपने क्रियाकलापों के माध्यम से कर सकते हैं । हर व्यक्ति अपने आप में एक बहुत बड़ी संस्था है जो किसी का जीवन छोटी-छोटी खुशियों से बदल सकता है । जय श्री कृष्णा