02/01/2015
स्मार्टफोन का 2015 में रहेगा दबदबा
जब बात बड़े बाजार के बल पर कीमतों को धराशायी करने की हो तो वर्ष 2014 में भारत ने स्मार्टफोन के क्षेत्र में अपनी ताकत दिखाई और कम्पनियों ने कई किफायती स्मार्टफोन पेश किए। हालांकि बाजार में आईफोन जैसे महंगे स्मार्टफोन को भी लोगों ने हाथों-हाथ लिया।
नववर्ष 2015 में भारतीय स्मार्टफोन का बाजार अपनी स्थिति और मजबूत कर इसके अगले वर्ष यानी 2016 में भारत 20 करोड़ स्मार्टफोन उपभोक्ताओं का आंकड़ा पार कर अमरीका के बाद दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार बन जाएगा जबकि वर्ष 2013 में 4.4 करोड़ से अधिक स्मार्टफोन बेचे गए। इसकी तुलना में हैंडसैट कम्पनियां जनवरी से सितम्बर, 2014 में पहले ही 5.93 करोड़ हैंडसैट बेच चुकी हैं।