12/03/2015
सभी संघर्षरत लोगों के लिए ....... #बेहद
अभी मैं पागल आवारा हूँ, मुझे आवारा ही रहने दो |
खुद से किये है मैने कई वादे, यारों, उन्हें पूरे तो कर लेने दो |
पता है मुझे, कि मेरी मंज़िल क्या है |
बता दूँगा सबको यारों, ज़रा सब्र तो करो, पहले मंज़िल तो मिल जाने दो |
न रुकूंगा मैं, न झुकूंगा मैं, बस अपनी राहों पे, चलूंगा मैं |
लाऊंगा मैं ऐसे दिन, जिसमे हर इक पत्ता इक्का होगा |
हर बाजी मेरी होगी, हर शक्स हक्का बक्का होगा |
कोई मुझ पे यकीन करे, या ना करे, कोई फ़र्क नहीं पड़ता मुझे |
मैं क्या सोचूँ खुद के बारे में, बस उससे फ़र्क पड़ता है मुझे |
है मेरे हौसलों की उड़ान इतनी, कि सामने कोई टिक नहीं पायेगा |
गर कोई आयेगा भी ग़लती से, तो वो उल्टा पैर ही वापस जायेगा |
अभी तो पंख निकाले ही है मैने, अभी उड़ान तो भर लेने दो |
इरादा तो किया है, इस आसमां को, अपनी मुट्ठी में क़ैद करने का |
अभी तो उसे छुआ भी नहीं है यारों, ज़रा उसे छू तो लेने दो |
पता है मुझे, कि मेरी मंज़िल क्या है |
बता दूँगा सबको यारों, ज़रा सब्र तो करो, पहले मंज़िल तो मिल जाने दो |