DC MYL

DC MYL HEALTH CARE , lADIES CARE , PERSONAL CARE , HOME CARE

25/03/2022
12/03/2022
12/03/2022

पीएम मोदी ने गिनाए फायदे
किसी समय में लोग इसे हिमालय में पाई जाने वाली झाड़ी भर समझते थे. मगर बाद में पता लगा कि इसके फल समेत इसकी पत्तियां, तना, इसकी जड़ें और इसमें लगे कांटे भी काफी फायदेमंद हैं. इस फल का ज्‍यादातर प्रयोग दवाईयों, सप्‍लीमेंट्स, आग जलाने और दिवार बनाने तक में किया जाता है.

यह फल -43 डिग्री तापमान से लेकर +40 डिग्री के तापमान में भर पनप जाता है. इसकी जड़ें इतनी फायदमेंद हैं कि वो पर्यावरण में नाइट्रोजन गैस के संतुलन को बरकरार रखती हैं और मिट्टी को खत्‍म होने से बचाती हैं.

इस फल के फायदों के बारे में पीएम नरेंद्र मोदी ने भी लोगों को बताया था. पीएम मोदी ने साल 2019 में हुए एक कार्यक्रम में बताया था कि कैसे इस फल का प्रयोग हर्बल टी से लेकर एनर्जी ड्रिंक तक में किया जा रहा है. उन्‍होंने बताया था कि ऊंचाई वाले इलाकों में तैनात सेना के जवानों को भी चुस्‍त-दुरुस्‍त रखने के लिए इस फल का प्रयोग किया जा रहा है.

वंडर बेरी से लेकर लद्दाख गोल्‍ड तक हैं नाम
सी बकथॉर्न बेरी को वंडर बेरी, लेह बेरी और लद्दाख गोल्‍ड के नाम से भी जाना जाता है. इस फल में ऐसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं जो बाकी फलों और सब्जियों में नहीं मिलते हैं. इसमें प्रो-विटामिन जैसे ए, बी2 और सी के अलावा ओमेगा ऑयल भी होता है.

इसलिए इस बेरी को यहां के लोग पौष्टिक फल के तौर पर करार देते हैं. हिमाचल में इस फल को ड्रिल्‍बू और चारमा के नाम से जाना जाता है.

सी बकथॉर्न पूरी सर्दी जीरो से भी कम तापमान में झाड़‍ियों से लगा रहता है. इसकी वजह से ये यहां कि पछियों का भोजन भी होता है. इसकी पत्तियों में काफी प्रोटीन होता है और ये यहां के जानवर जैसे भेड़, बकरी, गधे और ऊंट के खाने के काम आता है.

इस फल के औषधीय गुणों के बारे में 8वीं सदी में पता लगा था. तिब्‍बत के मेडिकल लिट्रेचर ‘सीबू येदिया7 के पूरे 30 पेज पर सीबकथोर्न के औषधीय गुणों से भरे पड़े हैं. माना जाता है कि चंगेज खान ने इस फल का प्रयोग ही अपनी याददाश्‍त, ताकत और फिटनेस के लिए इसी फल का प्रयोग करता था.

Address

Nagpur
441122

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DC MYL posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to DC MYL:

Share