InDiet

InDiet Our Yoga Shala will give you an opportunity to connect with people from different walks of life.

Our quaint and rustic cafe is curated with a spirit of holistic wellness, over here you can experience everything delicious and good without any guilt.

क्या है दुनिया का सबसे सेहतमंद खानाबुज़ुर्ग कहते हैं नहाए के बाल और खाए के गाल अलग नज़र आ जाते हैं. कहने को ये बहुत साधा...
16/07/2021

क्या है दुनिया का सबसे सेहतमंद खाना
बुज़ुर्ग कहते हैं नहाए के बाल और खाए के गाल अलग नज़र आ जाते हैं. कहने को ये बहुत साधारण सी बात है लेकिन इसके मायने बहुत गहरे हैं. जैसा आपका खान-पान होता है चेहरे पर चमक भी वैसी ही होती है.

हमारी सेहत एक तरह का इनवेस्टमेंट है. जैसा निवेश करेंगे रिटर्न भी वैसा ही मिलेगा. यानी जितना अच्छा खाना खाएंगे, सेहत उतनी ही अच्छी रहेगी. अच्छे खाने से मतलब संतुलित आहार से है. यानी आपके खाने में वो तमाम ज़रूरी पोषक तत्व होना लाज़मी हैं, जिसकी आपके शरीर को ज़रूरत है.
अफ़सोस की बात है कि ज़्यादातर लोग चटर-पटर, तला-भुना तो ख़ूब खाते हैं. पर संतुलित आहार नहीं लेते. इसकी भी कई वजह हैं. पहली वजह तो यही है कि हम हर समय दौड़ते-भागते रहते हैं.

हमारे पास हरेक काम करने का समय होता है. लेकिन, सुकून से खाना खाने का टाइम बिल्कुल नहीं होता. लिहाज़ा जो मिलता है, आनन-फानन में वही खा कर सिर्फ़ पेट भर लेते हैं. कई लोगों को ये पता ही नहीं होता कि उन्हें कौन सी चीज़ खाने से कौन सा पोषक तत्व मिल सकता है.

हम सभी ख़ुद को कैसे तंदुरुस्त और सेहतमंद रखें, इसके लिए कई तरह की रिसर्च की जा रही हैं. वैज्ञानिकों ने ऐसी सौ चीज़ों की लिस्ट बनाई है, जिन्हें खान-पान का हिस्सा बनाकर हम अपने शरीर को सभी ज़रूरी पोषक तत्व दे सकते हैं.

चलिए इनमें से कुछेक से आपको रूबरू कराते हैं. ये आपकी जेब पर बोझ भी नहीं बनेंगे और आसानी से मिल भी जाएंगे.
बादाम प्रोटीन का अच्छा सोर्स है. इसमें अच्छी तादाद में मोनो- अनसेचुरेटेड फैट होता है, जो दिल की बीमारियों से लड़ने की ताक़त देता है. रोज़ पांच से सात बादाम खाना सेहत के लिए फायदेमंद है. 100 ग्राम बादाम में 597 किलो कैलोरी होती है. वैज्ञानिकों के अनुसार इसका पोषक स्कोर है 97.

बादाम के साथ साथ किशमिश भी सेहत के लिए फ़ायदेमंद है. ये तीन रंगों में आती है लाल, हल्के हरे रंग की और काले रंग की. इसका पोषक स्कोर है 51.
अगर आप मांसाहारी हैं तो सी-फूड आपके लिए बेहतरीन है. रेड स्नाइपर नाम की मछली में खास तरह के पोषक तत्व होते है, जो सेहत के लिए बहुत फ़ायदेमंद हैं. लेकिन इसे खाते वक्त सावधानी की जरूरत है क्योंकि इसमें ख़तरनाक टॉक्सिन भी होते हैं.

अगर इसे अच्छी तरह साफ नहीं किया गया तो, रेड स्नाइपर फ़ायदे की जगह नुक़सान भी कर सकती है. वैज्ञानिकों के मुताबिक़ इसका पोषक स्कोर है 69.

Diet for runningआपको यह जरूर पता होना चाहिए कि दौड़ने से पहले क्या खाएं ? और दौड़ने के बाद क्या खाएं ?What are the Benef...
09/07/2021

Diet for running
आपको यह जरूर पता होना चाहिए कि दौड़ने से पहले क्या खाएं ? और दौड़ने के बाद क्या खाएं ?
What are the Benefits of diet for running ? ( Diet लेने के क्या फायदे हैं )
1. Running के दौरान injury ना होना
( shin pain treatment in Hindi )
2. Speed का तेजी से बढ़ना
3. Stamina में सुधार होना
4. दौड़ते समय बहुत कम सांस फूलना
5. Body की जल्दी recovery होना
Which nutrition’s food are good for running ? आपको यह पता होना चाहिए कि कोनसी nutrition’s वाली चीजें हमें ख़ानी चाहिए ?
1. Protein
2. Carbohydrates
3. Calcium
4. Iron
5. Vitamin A
Diet for running
Diet for running
Foods list for running
Protein food
1. Egg ( अंडा )
यह आपकी सेहत के लिए बहुत अच्छा है । इसमें अधिक मात्रा में minerals और vitamin भी पाए जाते हैं । 100 gram अंडे में 13 gram protein और 155 calories होती है ।
2. Curd ( दही )
दही आपकी पाचन क्रिया को सही रखने में मदद करता है ।
इसमें 11 ग्राम protein और 98 calories होती हैं ।
Carbs For runner
1. Brown rice
2. Banana
3. Dried fruits
4. Oats
Calcium food
1. Milk
2. Green vegetables
3. Fish
4. Orange
Iron food
1. Potatoes
2. Bean’s
Vitamin A
1. Carrot
2. Broccoli
3. sweet potato
Diet plan for running [ food list ]
1. Banana ( केला )
2. Chicken
3. Fish
4. Egg ( अंडा )
5. Curd ( दही )
6. Chana ( चना )
7. Dalia ( दलिया )
8. Orange juice
9. Milk ( दूध )
10. Almond ( बादाम )
11. Mung dal ( मुंग दाल )
12. Rice ( चावल )
अब मैं आपको बताऊंगा कि कौन सी चीज कब खानी है । इन चीजों को खाना सही समय पर बहुत जरूरी है अगर हम इन्हें सही समय पर नहीं खाएंगे तो यह हमारे लिए ज्यादा फायदेमंद नहीं रहेंगी तो मैं आपको आगे यह बताऊंगा कि कौन सी चीज को कब खाना चाहिए ।
सुबह दौड़ने से पहले : 1 या 2 केले और 4-5 बादाम दौड़ने से आधे घंटे पहले
सुबह दौड़ने के बाद : 50 ग्राम चना और मुंग दाल । चना और मूंग दाल खाने से 5 या 6 घंटे पहले इसे पानी में भिगोकर रख दें फिर आप इसे खा सकते हैं और यह आप दौड़ने के आधे घंटे बाद खाइए गा ।
सुबह दौड़ने के 1 घंटे बाद : 100 ग्राम दही
सुबह दौड़ने के 2 घंटे बाद : दलिया और दूध साथ में
सुबह दौड़ने के 2 या 3 घंटे बाद : 3 – 5 अंडे
दोपहर के खाने में आप दाल की सब्जी या कोई भी हरी सब्जी खा सकते हैं
शाम को दौड़ने से पहले : 1 या 2 केला दौड़ने से एक घंटा पहले
दौड़ने के आधे घंटे बाद : 1 glass orange juice
रात के खाने में : chicken या fish इनमें से कोई एक चीज आपको रात के खाने में खानी है और इसके साथ आप चावल भी खा सकते हैं
आपको रोज अधिक मात्रा में पानी पीना है यह भी आपकी diet का एक हिस्सा है । कम से कम आपको रोज 4 से 5 लीटर पानी पीना है । पानी पीने से आपकी
जरूरी सूचना
बहुत लोगों को लगता है कि Protein हमारी Running के लिए बहुत जरूरी है यह बात सच है पर लेकिन बहुत लोग Protein Powder खरीदना और उसे लेना शुरू कर देते हैं ।
Protein Powder हमारे लिए बहुत महंगा भी पड़ता है और जो Natural Food से हमें फायदा होता है वह हमें Protein Powder से नहीं होता तो मैं आपसे यही कहना चाहूंगा कि आप Protein Powder ना खरीदें ना उसे पिए आप देसी खाना खाए ।
Running shoes
आपके सवाल और मेरे जवाब
1. दौड़ने से पहले पानी पीना जरूरी है क्या ? अगर जरूरी है तो कितना देर पहले हमें पानी पीना चाहिए दौड़ने से ?
जी हां दौड़ने से पहले पानी पीना जरूरी है क्योंकि जब आप रनिंग करते हैं तो आपके शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाती है और दौड़ने से पहले पानी पीने से आपके शरीर में खून की रफ्तार भी तेज रहती है जिससे कि आपको दौड़ने में मदद मिलती है अब हम बात करते हैं कि आप को दौड़ने से कितनी देर पहले पानी पीना चाहिए आपको दौड़ने से एक घंटा पहले पानी पीना चाहिए अगर आप की समस्या हो सकती है ।
2. क्या हम बिना खानपान के दौड़ सकते हैं ?
जी हां आप बिना खानपान के दौड़ तो सकते हैं करना पड़ सकता है क्योंकि जब आप दौड़ते हैं तो आपके शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी हो जाती है इस वजह से हमें शरीर में कमजोरी भी महसूस होने लगती है और जैसा कि आपको पता ही है दौड़ने के लिए हमें बहुत अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है अगर आप अच्छा खानपान लेंगे तो आप अपनी दौड़ में जल्द से जल्द सुधार कर पाएंगे वैसे तो यह आपकी मर्जी है कि आपको अपने खान-पान पर ध्यान देना है कि नहीं देना है अगर आप अच्छा खानपान लेंगे तो आप में ही जल्दी सुधार आएगा और आपको ही फायदा होगा नहीं लेंगे तो आपको ही नुकसान होगा मेरा तो यही कहना है कि अच्छे खान-पान के साथ ही रनिंग कीजिए ।
3. दौड़ने के लिए मांसाहारी भोजन करना जरूरी है क्या ?
ऐसा जरूरी नहीं है पर आपको एक बात समझनी होगी कि हम मांसाहारी भोजन क्यों करते हैं दौड़ने के लिए क्योंकि मांसाहारी भोजन में प्रोटीन अधिक मात्रा में होता है जिसकी हमारे शरीर को बहुत ही ज्यादा आवश्यकता होती है अगर आप अपने शरीर में प्रोटीन की मात्रा शाखा क्योंकि यहां पर बात प्रोटीन की हो रही है फिर इसमें इसका कोई मतलब नहीं है कि आप मांसाहारी भोजन है या शाकाहारी बस आपके शरीर को प्रोटीन मिलना चाहिए क्योंकि दौड़ते समय हमारी मांसपेशियों को मजबूत होने के लिए प्रोटीन की बहुत ही ज्यादा आवश्यकता होती है पर यह आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप शाकाहारी भोजन खाएं या मांसाहारी बस आपको एक बात का ध्यान रखना है कि आपके शरीर में प्रोटीन अच्छी खासी मात्रा में होना चाहिए ।
4. क्या हम दौड़ने के बाद अंडे शाम को खा सकते हैं क्या ?
जी हां आप दौड़ने के बाद अंडे शाम को खा सकते हैं पर लेकिन आपको एक बात समझना जरूरी है अगर आप सुबह दौड़ने के बाद अंडे खाएंगे तो यह आपके शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद रहेंगे क्योंकि दिन भर में हमारा शरीर की पाचन क्रिया उसे अच्छे से हमारे शरीर के अंदर पचा लेगी अगर आप यही शाम को खाएंगे तो आपका शरीर उन्हें पहचान बाद सो जाएंगे तो इसकी बहुत ही कम संभावना है कि आपका शरीर इतनी जल्दी इतने सारे गाने को बचा पाएगा तो मेरा तो आप सभी से यही कहना है कि अगर आप अंडे सुबह दौड़ने के बाद खाएं तो यही आपके लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगा ।

Address

Maharas
Mumbai

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when InDiet posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category