17/12/2025
तीन देशों की विदेश यात्रा के तहत पहली बार इथियोपिया पहुंचे पीएम मोदी को जबरदस्त सम्मान मिला. इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने अदीस अबाबा एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया. पीएम अली ने खुद कार ड्राइव कर पीएम मोदी को होटल तक लेकर गए. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को साइंस म्यूजियम और फ्रेंडशिप पार्क की सैर भी कराई.
सबसे बड़ी और खास बात ये है कि म्यूजियम और पार्क की सैर पहले से तय कार्यक्रम में शामिल नहीं था. इस दौरान दोनों के बीच अनौपचारिक बातचीत भी हुई. कुल मिलाकर नोबेल शांति पुरस्कार विजेता इथियोपियाई पीएम ने प्रधानमंत्री मोदी का दिल खोलकर स्वागत किया. उनके इन खास कामों से प्रधानमंत्री मोदी के प्रति उनका सम्मान साफ दिखता है.
[ PM Modi, World, Ethiopian, PM Abiy Ahmed Ali ]