06/01/2024
सूद ज्योतिष से गुरूदेव संदीप कुमार जी से जाने कि नमक के पानी से नहाने से क्या होता है ?
उत्तर:- कहने को तो नहाने के पानी में नमक डालकर नहाना दिखने में छोटा सा काम है, लेकिन लाभ अनगिनत हैं। नमक आपके घर से नकारात्मकता को तो कम करता ही है और यदि आप इसके पानी से नियमित स्नान करते हैं तो कई शारीरिक रोग दोष दूर होते हैं। इस पानी से स्नान करने से आपके भीतर किसी भी बुरी शक्ति का प्रवेश नहीं हो पाता है. यह पानी आपके शरीर के लिए रक्षा कवच की तरह काम करता है।
नमक के पानी से राहु के प्रभाव को कम किया जा सकता है. यदि आपकी कुंडली में राहु की दशा चल रही है तो नहाने के पानी में एक चुटकी नमक मिलाकर उस पानी से नियमित रूप से स्नान करें। इस उपाय से राहु के दोषों को कम किया जा सकता है और यह जल्द ही राहु की दशा को दूर करने में भी मदद करता है। यदि आप सेंधा नमक का इस्तेमाल करेंगे तो ज्यादा लाभकारी होगा।
नहाने के पानी में नमक मिलाकर स्नान करने से घर में सुख समृद्धि बनी रहती है और मानसिक तथा शारीरिक परेशानियां दूर करने में मदद मिलती है।
यदि आपके विवाह में देरी हो रही है तो आप कम से कम शुक्रवार के दिन नहाने के पानी में एक चुटकी नमक मिलाकर स्नान करें। इससे शुक्र ग्रह को प्रसन्न किया जा सकता है और विवाह में आ रही अड़चनें दूर होती हैं।
नमक का पानी आपका भाग्योदय करने में मदद करता है और सकारात्मकता लाने के साथ जीवन में हर काम में सफलता दिलाता है।
इन्हीं कारणों से ज्योतिष और विज्ञान दोनों में यह सलाह दी जाती है कि नहाते समय पानी में एक चुटकी नमक मिलाकर स्नान करें जिससे आपके जीवन से नकारात्मक शक्तियां दूर हो सकें।
यदि आप हॉस्पिटल से दवाई लेकर घर आये हैं या हॉस्पिटल किसी मरीज से मिल कर आये हैं। घर आते ही नमक के पानी से जरूर नहाएं। किसी के अंतिम संस्कार या किसी मृत्यु शोक सभा से घर आये हैं तो एक चुटकी नमक डाल कर जरूर नहाएं। ऐसा करने से आपके साथ जो नकारात्म उर्जा आ गई है। वह नष्ट हो जाती है।
यदि आप अपने पुराने कपड़े किसी को दान कर रहे हैं तो दान देने से पहले अपने कपड़े नमक के पानी में भिगोकर कुछ देर रखें, उसके बाद सुखा कर ही दान करें। ऐसा करने से आपकी उर्जा कपड़ो के साथ दूसरे के पास नहीं जाएगी। अन्यथा आपका नुकसान होगा।
इस प्रकार नमक को पानी में डालने के वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दोनों लाभ हैं , नकारात्मक ऊर्जा आस पास भी नहीं आएगी।यदि आप वास्तु की मानें तो आपके बाथरूम में नमक जरूर होना चाहिए।
इससे आपके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहती है , घर के वास्तु दोषों से मुक्ति मिलती है।
Sood Jyotish
Helpline: 01169312369
Consultancy Charge Only 1200/- (Inculde 18% GST)