05/11/2021
गोवर्धन पूजा (अन्नकूटोत्सव) ( 5 नवंबर)
गोवर्धन पूजा अथवा अन्न कूट (अंग्रेज़ी: Govardhan Puja OR Annakut) हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। यह कृषि एवं धन संबंधी पर्व कार्तिक प्रतिपदा को पड़ता है, जो दीपावली के दूसरे दिन सायंकाल ब्रज में गोवर्धन पूजा का विशेष आयोजन होता है। भगवान श्रीकृष्ण ने आज ही के दिन इन्द्र का मानमर्दन कर गिरिराज पूजन किया था। इस दिन मन्दिरों में अन्नकूट किया जाता है। सायंकाल गोबर के गोवर्धन बनाकर पूजा की जाती है।