Kishangarh Marble Association

Kishangarh Marble Association Official page of Kishangarh Marble Association - A unit of Kishangarh Marble Udyog Vikas Samiti

किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन की ओर से आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं |
13/03/2017

किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन की ओर से आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं |

औद्योगिक क्षेत्र में मार्बल उत्पादन से अपशिष्ट के रूप उत्सर्जित स्लरी को सुरक्षित स्थान पर डालने की गंभीर समस्या उत्पन्न...
15/04/2016

औद्योगिक क्षेत्र में मार्बल उत्पादन से अपशिष्ट के रूप उत्सर्जित स्लरी को सुरक्षित स्थान पर डालने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गयी थी | जिसके निराकरण के लिए इको फ्रेंडली डंपिंग यार्ड (प्रथम) सं २००५ में बनवाया गया | इसका क्षेत्रफल ३३२ बीघा एवं लगत इस समय रुपये २.५० करोड़ आई थी| इसके बाद भारत सरकार एवं राज्य सरकार की क्लस्टर योजना के तहत डंपिंग यार्ड (द्वितीय) का निर्माण प्रारंभ करवाया गया | यह सं २००९ में बनकर तैयार हो गया है | क्षेत्रफल ५३२ बीघा | लगत ६.५० करोड़ |

औद्योगिक क्षेत्र में स्लरी एवं मार्बल अपशिष्ट के निस्तारण की नियमितता हेतु ८ व्यक्तियों के उड़नदस्ते का गठन किया गया है | जिसका वार्षिक खर्चा ४.८० लाख आता है | इस प्रकार औद्योगिक क्षेत्र में मार्बल उत्पादन से किसी भी प्रकार का प्रदूषण नहीं फ़ैल सकता, पूरा क्षेत्र साफ़ एवं स्वच्छ है | औद्योगिक क्षेत्र का इतना साफ़ सुथरा होना भी अपने आप में अनूठी मिसाल है | जो अन्न्यत्र देखने को नहीं मिलती |

हमनें डंपिंग यार्ड प्रथम से प्राप्त अनुभव एवं इसके सञ्चालन में आ रही कठिनाइयों के मददेनज़र इस नए डंपिंग यार्ड के सञ्चालन में नयी प्रणाली अपनाई जा रही है जो इस प्रकार है:

इसके हेतु समय की गति से कदमताल मिलाते हुए उक्त डंपिंग यार्ड को हाईटेक प्रणाली से संचालित किये जाने हेतु २.५० लाख की लगत से सी. सी. टी. वी. कैमरे लगवाए गए हैं जिनका नियंत्रण किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन कार्यालय से होगा | इस व्यवस्था से टैंकर चालकों में एक अनुशासन की भावना उत्पन्न होगी तथा उनको अपने उत्तरदायित्व को समझने में सहायता मिलेगी | इससे प्रदूषण नियंत्रण स्वतः ही होता रहेगा |
सभी गीली एवं सूखी स्लरी खली करने वाले वाहनों का किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन द्वारा पंजीकरण कर संख्या आवंटित कर अपने स्तर पर पंजनीय संख्या अंकित करवायी गयी है |
हमारे मार्बल उद्यम के विकास के मददेनज़र भविष्य की आवश्यकता हेतु गीली या सूखी स्लरी खली करने वाले वाहनों से प्रतिवाहन रुपये २०६ की कूपन प्रणाली प्राम्भ |
हमारा सतत प्रयास रहा है की हमारा औद्योगिक क्षेत्र सदैव ही प्रदूषण मुक्त रहे | इस हेतु डंपिंग यार्ड के पीछे १० बीघा भूमि नर्सरी के लिए आरक्षित की जाकर उसमें ट्यूबवेल स्थापित करवा दिया गया है | अब हमें हर प्रकार के पेड़ पौधों के लिए किसी अन्य पर आधारित नहीं रहना पड़ेगा |
यहाँ यह भी उल्लेख्नीय है की किशनगढ़ मार्बल औद्योगिक क्षेत्र पूर्णतया अतिक्रमण एवं प्रदूषण मुक्त है | पर्यावरण को नुक्सान नहीं हो इसलिए हजारों पेड़ों का रोपण करवाया गया है जो आज विशाल हरे भरे पेड़ बनकर प्रदूषण के खतरे से सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं |

मेगा हाइवे मकराना रोड के दोनों तरफ के नाले मलबों से पाट दिए गए | वर्षात का पानी मेगा हाइवे पर एकत्रित हो जाता है परिणामस...
15/04/2016

मेगा हाइवे मकराना रोड के दोनों तरफ के नाले मलबों से पाट दिए गए | वर्षात का पानी मेगा हाइवे पर एकत्रित हो जाता है परिणामस्वरूप यातायात अवरुद्ध हो जाता है तथा पानी व्यवसायिक परिसरों में प्रवेश कर जाता है जिसकी वजह से मार्बल व्यवसाय को भारी नुक्सान उठाना पड़ता है | इसलिए मेगा हाईवे के निर्माण वर्ष २००५ के बाद पहली बार नालों की सफाई का अभियान १६ जून २०१३ से युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है | इस अभियान में सभी का सहयोग एवं समर्थन मिल रहा है | यह पहल भी एतिहासिक है |

औद्योगिक क्षेत्र की समस्त सड़कें सीमेंट से बनेंगी | माह अप्रेल २०११ में सड़कों का निर्माण प्रारंभ तथा चतुर्थ चरण की सम्पूर...
15/04/2016

औद्योगिक क्षेत्र की समस्त सड़कें सीमेंट से बनेंगी | माह अप्रेल २०११ में सड़कों का निर्माण प्रारंभ तथा चतुर्थ चरण की सम्पूर्ण सड़कों का शानदार तरीके से निर्माण पूर्ण तथा यातायात चालू |

औद्योगिक क्षेत्र की सी. सी. सड़कें ज्यों-ज्यों बनेंगी उनका सौन्दर्यीकरण किया जाना प्रस्तावित है | वर्तमान में पर्यावरण मार्ग प्रथम रीको किशनगढ़ के चतुर्थ चरण में यह कार्यक्रम सभागिता के आधार पर प्रारंभ किया गया है | इस योजना के अंतर्गत सड़क के दोनों तरफ नालियां तथा खली स्थान पर हरियाली स्थापित करवायी जा चुकी है | इस प्रकार उक्त क्षेत्र धूलरहित हो गया है | एक संकल्प है की सम्पूर्ण औद्योगिक क्षेत्र धूलरहित हो, सुन्दर हो, हरा भरा हो, एसा प्रयास शने: शने: समस्त औद्योगिक क्षेत्र को प्रदूषण मुक्त करने की यह एक महत्वाकंशी योजना है जिसको उद्यमियों/व्यवासियों के सहयोग से पूर्ण की जानी है | एवं किशनगढ़ मार्बल औद्योगिक क्षेत्र को अंतर्राष्ट्रीय औद्योगिक क्षेत्र बनाया जिसमे सभी तरह की सुविधाएँ उपलब्ध हों |

औद्योगिक क्षेत्र के सम्पूर्ण चरणों की सी. सी. सड़कों का एक सपना एवं लक्ष्य लेकर चल रहे हैं | चतुर्थ चरण की लगभग समस्त सड़कें सी. सी. की निर्मित हो चुकी हैं तथा तृतीय चरण एवं चतुर्थ चरण की शेष बची सड़कों के सी. सी. में निर्माण हेतु ७ करोड़ की स्वीकृति करवायी गयी है | अत्यंत ख़ुशी का विषय है की उक्त परियोजना सम्पूर्ण हो चुकी है |

औद्योगिक क्षेत्र में जहाँ-जहाँ सी. सी. सड़कें नहीं है वहां सी. सी. सडक हेतु रुपये २५ करोड़ रीको लिमिटेड से सहभागिता के आधार पर स्वीकृत करवाए हैं इससे पूरा औद्योगिक क्षेत्र धूलरहित हो जायेगा तथा स्ट्रीट लाइटों के लिए रुपये ४.८३ करोड़ स्वीकृत हो गए हैं | यहाँ उल्लेखनीय है की सी. सी. सड़कों के निर्माण कार्य के कार्यादेश जारी हो गए हैं |

औद्योगिक क्षेत्र के वातावरण में शुद्धता एवं प्रदूषण नियंत्रण के लिए वृक्षारोपण कार्यक्रम सं २००४ से शुरू हुआ तब से लेकर ...
15/04/2016

औद्योगिक क्षेत्र के वातावरण में शुद्धता एवं प्रदूषण नियंत्रण के लिए वृक्षारोपण कार्यक्रम सं २००४ से शुरू हुआ तब से लेकर आज तक २१,००० पेड़ों का रोपण हो चुका है तथा हजारों की संख्या में पेड़ पौधे रोपने का कार्यक्रम द्रुतगति से चल रहा है | माननीय मुख्यमंत्री महोदय की हरित राजस्थान के अभियान की घोषणा की पालना में उक्त कार्यक्रम युद्धस्तर पर किया जा रहा है | इनकी देखभाल के लिए प्रतिवर्ष रुपये ७.७३ लाख वेतन तथा इसके अतिरिक्त रुपये १० लाख खाद, पानी, कीटनाशक पर खर्च किया जाता है | इनकी सुरक्षा के लिए ६७०० ट्री गार्ड्स बनवाए गए जिनको लगत उस समय लगभग ५३.६० लाख आई थी | इसके अतिरिक्त औद्योगिक क्षेत्र के बहार भी पौधारोपण तथा पेड़ लगाने का कार्य अनेकों स्थलों पर किया जाता है |

पाँचों चरणों में ११ सुसज्जित जल मंदिरों का निर्माण हो चुका है जिनमे से ८ जल मंदिरों में वाटर कूलर्स जनसहयोग से स्थापित क...
15/04/2016

पाँचों चरणों में ११ सुसज्जित जल मंदिरों का निर्माण हो चुका है जिनमे से ८ जल मंदिरों में वाटर कूलर्स जनसहयोग से स्थापित करवाकर लोकार्पित कर दिए गए | जिससे आमजन को शीतल जल उपलब्ध हो रहा है |

15/04/2016
मार्बल सिटी अस्पताल
15/04/2016

मार्बल सिटी अस्पताल

मार्बल औद्योगिक क्षेत्र की तथा राष्ट्रीय राजमार्ग की दुर्घटनाओं को देखते हुए एक अत्याधुनिक ट्रोमा अस्पताल की आवश्यकता महसूस की गयी | इसलिए मार्बलसिटी अस्पताल के नाम से रुपये 19.60 करोड़ की लगत से भारत सरकार की क्लस्टर योजना के तहत इसका निर्माण करवाया गया | यह 86 शैय्याओं वाला हॉस्पिटल है | जिसका लोकार्पण हो चुका है तथा आमजन को चिकित्सा की अत्याधुनिक सेवाएँ अनुभवी एवं विरिष्ट चिकित्सकों द्वारा प्रदान की जा रही है |

किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन की वर्षों पूर्व की एक सोच एवं एक सपना था की रीको औद्योगिक क्षेत्र की समस्त सड़कें धूलरहित एवं साफस...
15/04/2016

किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन की वर्षों पूर्व की एक सोच एवं एक सपना था की रीको औद्योगिक क्षेत्र की समस्त सड़कें धूलरहित एवं साफसुथरी हो | इसी सच को आगे बढ़ाते हुए औद्योगिक क्षेत्र की काफी सड़कें सी. सी. की निर्मित करवावे के बाद उनके सौन्दर्यीकरण की महत्वाकंशी योजना का श्री गणेश किया गया जिसके परिणाम बहुत ही उत्साहपूर्वक एवं सार्थक रहे | परन्तु इतना सब कुछ करने के बाद भी सड़कों पर जमी पाउडरनुमा धुल का आसान हल नहीं निकल रहा था | इसीलिए समस्या के स्थायी हल के लिए ट्रक आरोधित सड़क सफाई के लिए वेक्यूम स्वीपर मशीन क्रय की गयी है | उक्त मशीन की प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार से हैं :

प्रति घंटा सफाई : ६ किलोमीटर
सड़क की सफाई के बाद पानी से धुलाई की स्वचालित प्रणाली |
रात्रि में सड़कों की सफाई के लिए प्रकाश की उचित व्यवस्था |
मार्बल के छोटे-छोटे पत्थर उठाने के लिए शक्तिशाली उपकरणों से सुसज्जित हार्डवेस्ट के साथ-साथ जहाँ मशीन नहीं पहुँच सकती वहां १२ फुट लम्बे पाइप से सफाई कार्य सम्पादित करना |
कार्य के समय कोई ध्वनि प्रदूषण नहीं |

दिनांक २१.१२.२०११ से लगभग एक माह तक किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान उद्यमियों एव...
15/04/2016

दिनांक २१.१२.२०११ से लगभग एक माह तक किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान उद्यमियों एवं व्यवसाइयों के सहयोग से चलाया गया | इस अभियान की जिला स्टार पर कलेक्टर महोदय द्वारा एवं रीको, प्रदूषण नियंत्रण मंडल, नगर परिषद् एवं उद्यमियों ने बड़ी भरी प्रशंसा की | इस अभियान के बाद सड़कें चौड़ी नज़र आने लगीं जिससे यातायात में सुधार हुआ एवं प्रदूषण नियंत्रण में अभूतपूर्व सफलता अर्जित हुई है | एवं आज तक सड़कें जितनी चौड़ाई में हैं वे सभी अतिक्रमण मुक्त हैं |

इस उपलब्धि एवं सफलता पर उपखंडीय स्तर पर राज्य सरकात ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया | इसके अतिरिक्त आर. के. मार्बल प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन माननीय श्री अशोक जी पाटनी साहब नें बधाई पत्र प्रेषित किया तथा आर. के. ग्रुप महाप्रबंधक श्रीमान सुभाष जी अग्रवाल साहब किशनगढ़ नें भी शुभकामनाएं प्रेषित कर एसोसिएशन के कार्यों को सराहा |

29/11/2015

पर्यावरण रोड, औद्योगिक क्षेत्र (चतुर्थ), किशनगढ़ - 305801

Address

Paryavaran Road
Kishangarh
305801

Opening Hours

Monday 10am - 6pm
Tuesday 10am - 6pm
Wednesday 10am - 6pm
Thursday 10am - 6pm
Friday 10am - 6pm
Saturday 10am - 6pm

Telephone

+91-1463-329600

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kishangarh Marble Association posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Kishangarh Marble Association:

Share