Wrold

Wrold MP NEWS AGRICUTURE

Permanently closed.
20/04/2024

India

19/04/2024

19/04/2024
तना छेदक के व्‍यस्‍क कीट के नियंत्रण के लिये किसानों को सलाह       उपसंचालक कृषि श्री राजेश खोब्रागढ़े ने जिले में धान क...
28/08/2023

तना छेदक के व्‍यस्‍क कीट के नियंत्रण के लिये किसानों को सलाह

उपसंचालक कृषि श्री राजेश खोब्रागढ़े ने जिले में धान के खेतों में तना छेदक के व्‍यस्‍क कीटों को देखे जाने पर किसानों को इसके नियंत्रण के लिये सलाह दी है। इस संबंध में कहा गया है कि हल्‍के पीले रंग का तना छेदक का व्‍यस्‍क कीट वर्तमान खेतो में बहुतायत में उड़ते हुए दिखाई दे रहे है। यही तना छेदक का व्यस्क कीट है यही आगे चलकर अंडे देकर अपनी अगली अवस्था में इल्ली का रूप धारण करके धान की फसल को नुकसान पहुंचाएगा । इसलिए सभी किसान साथी क्लोरो पायरीफॉस 50ई.सी. एवम साइपर मेथरीन 5 प्रतिशत के कॉम्बिनेशन वाला कीटनाशक चला सकते है। इसके अतिरिक्त क्रश नामक 10 ग्राम के 01 पाउच को क्लोरो सायपर के काम्‍बिनेशन के साथ चला सकते है या फिर एम्मामेक्टिन के साथ भी क्लॉरो सायपर का कॉम्बिनेशन चला सकते है। जिससे व्यस्क कीट के साथ इनके अंडो को भी खत्म किया जा सकेगा।

23/10/2021

कृषि विभाग के माध्यम से उन्नत किस्म के बीजों का वितरण

जिले में रबी फसलों की बोनी का कार्य प्रारंभ हो चुका है। रबी सत्र में किसानों द्वारा मुख्यतः गेहूँ, चना, सरसों, मसूर व मटर आदि फसलों की बोनी की जायेगी। शासन की मंशा के अनुरूप एवं राज्य शासन से प्राप्त लक्ष्यों के अनुसार विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत सभी विकासखण्डों के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालयों में गेहूँ, चना, मसूर, सरसों बीज का भण्डारण किया जा चुका है जो शासन की टरफा योजना, बीजग्राम योजना एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अन्तर्गत कृषकों को वितरण किया जा रहा है। विभिन्न योजनाओं में भण्डारित बीज किस्में प्रमाणित, 10 वर्ष से कम अवधि की एवं अधिक उत्पादन देने वाली है जो कि जिले की वर्षा, भूमि एवं अन्य जलवायु परिस्थितियों के आधार जिले के लिये उपयुक्त है।

उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास सिवनी ने किसानों से प्रथम आवे प्रथम पावे के आधार पर अपने वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय से सम्पर्क कर कृषि विभाग की योजना का लाभ लेते हुये उन्नत किस्म का बीज प्राप्त करने की अपील की है।

कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार बिसेन लाईफ टाईम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित बालाघाट जिले के गौरव पुत्र एवं एक समय एशिया महाद्व...
20/10/2021

कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार बिसेन लाईफ टाईम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

बालाघाट जिले के गौरव पुत्र एवं एक समय एशिया महाद्वीप के सबसे विशाल व वर्तमान में देश के सर्वश्रेष्ठ कृषि विश्वविद्यालय में शुमार जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार बिसेन को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित एग्रीकल्चर एण्ड इनवायरमेंट टेक्नोलाॅजी डेवलपमेंट सोसायटी, उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित ग्लोबल इनिशिएटिव इन एग्रीकल्चर फाॅर फूड सिक्योरिटी, इनवायरमेंट सेफ्टी एण्ड सस्टेनेबल डेवलपमेंट विषय आधारित इंटरनेशनल कांफ्रेस देहरादून (उत्तराखण्ड) में दिनांक 17-18 अक्टूबर 2021 को एक उत्कृष्ट कृषि आर्थिकी विशेषज्ञ एवं उल्लेखनीय समग्र उपलब्धियों हेतु लाईफ टाईम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया ।
विदित हो कि मूलतः ग्राम लेण्डेझरी के निवासी तथा वारासिवनी व बालाघाट में स्कूली शिक्षा से संस्कारित प्रो. बिसेन ने 4 दशकों से अधिक समय तक एक ख्यातिलब्ध कृषि अर्थशास्त्री एवं कुशल प्रशासक के रूप में ज.ने.कृ.वि.वि.में विशिष्ट सेवायें प्रदान की हैं वहीं बालाघाट जिले के निवासी के रूप में आप इस जिले के प्रथम व्यक्ति हैं, जिन्होंने कुलपति पद पर प्रतिष्ठित होकर जिले को अभिनव गौरव प्रदान किया है।
ज.ने.कृ.वि.वि. के 15 वें कुलपति के रूप में प्रो. बिसेन ने विगत साढ़े तीन वर्षों में अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से विश्वविद्यालय के 57 वर्षों के इतिहास में अब तक की सर्वकालिक राष्ट्रीय उपलब्धियों जिनमें प्रमुखतः आई.सी.ए.आर. सरदार पटेल सर्वोत्कृष्ट कृषि विश्वविद्यालय अवार्ड - 2018, देश के 71 कृषि विश्वविद्यालयों में 9वीं रैंक, धानुका बेस्ट इनोवेटिव यूनिवर्सिटी अवार्ड-2019, आई.सी.ए.आर. आईसा बेस्ट यूनिवर्सिटी अवार्ड, बेस्ट वाइस चांसलर अवार्ड जैसे अनेक प्रतिष्ठित पुरूस्कारों सहित कोरोना काल में 15 उन्नत फसल प्रजातियों के विकास, अनेक पेटेंट एवं वर्तमान में बालाघाट को चिनौर के जी.आई. टेग जैसी विशिष्ट उपलब्धियों को अपनी प्रशासनिक दक्षता एवं कुलपति के रूप में कृतित्वशील नेतृत्व से साकार कर वि.वि. ही नहीं अपितु प्रदेश को गौरवान्वित किया है ।
इसके साथ- साथ 10 वर्षों तक वि.वि. के अधिष्ठाता छात्र कल्याण के रूप में विद्यार्थियों हेतु एग्रीयूनिस्पोर्ट्स व एग्रीयूनिफेस्ट जैसे राष्ट्र स्तरीय सफल आयोजन, कृषि महाविद्यालय बालाघाट के अधिष्ठाता के रूप में आपके द्वारा इस महाविद्यालय में अधोसंरचना व उपादेयता का सार्थक विकास। निदेशक विस्तार सेवायें, ज.ने.कृ.वि.वि के रूप में प्रदेश में 25 जिलों में कृषि ज्ञान का व्यापक प्रसार तथा कृषि अर्थशास्त्री के रूप में रेशम अनुसंधान परियोजना का सफल क्रियान्वयन जैसे अनेक उपलब्धियों सहित वि.वि. के कृषि विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास, कृषकों, प्राध्यापकों, कृषि वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों के कल्याणनार्थ अपनी उत्कृष्ट सेवायें प्रदान की हैं। प्रो. बिसेन द्वारा संस्था हेतु एवं व्यक्तिगत रूप से अपनी कृतित्व द्वारा अर्जित उपलब्धियों की श्रंृखला में यह लाईफ टाईम अचीवमेंट अवार्ड के अलंकरण से जहां समूचा ज.ने.कृ.वि.वि. परिवार हर्षित व गौरवान्वित है वहीं बालाघाट जिले के कृषकों, नागरिकों एवं युवाओं के लिये यह अभिवन प्रेरणा व गौरव का विषय है।
कुलपति मान. प्रो. बिसेन की इस विशिष्ट उपलब्धि पर समूचे ज.ने.कृ.वि.वि परिवार एवं बालाघाट जिले के कृषकों व नागरिकों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

only one f......
11/10/2021

only one f......

08/10/2021

Address

Seoni Roads. .
Katangi
481445

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Wrold posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Wrold:

Share