27/09/2022
धूरी स्थित हेल्थ गार्ड आयल की निर्माता कम्पनी को वर्ष 2021-22 में सबसे अधिक मात्रा में रिफाइंड राइस ब्रान आयल का नियार्त (एक्सपोर्ट) करने के लिए "प्रथम और "द्वितीय" पुरस्कार से नवाज़ा गया | इसके अलावा धुरी ग्रुप को इकीसवीं (21) बार लगातार सबसे अधिक मात्रा में राइस ब्रान आयल का उत्पादन करने के लिए भी "प्रथम पुरस्कार" से नवाज़ा गया.
पंजाब के एक छोटे से शहर धूरी में स्थित हेल्थ गार्ड आयल की निर्माता कम्पनी द्वारा तैयार किया जाने वाला रिफाइंड राइस ब्रान आयल बड़ी मात्रा में विश्व के 30 से भी ज्यादा देशों को निर्यात किया जा रहा है जिसमें अमरीका , आस्ट्रेिलया, स्पेन, इटली, जमर्नी, न्यूजीलैंड, ब्रिटेन जैसे विकसित देश भी शामिल हैं।
हम सब के लिए ये बहुत गर्व की बात है।