23/05/2026
सभी विद्यालयों के माननीय प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं स्टाफ साथियों से विनम्र निवेदन है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान विद्यालय लगभग 40 दिनों तक बंद रहेंगे। अतः स्कूल बंद करते समय कृपया प्रत्येक कमरे, खिड़की, रोशनदान और अन्य स्थानों को अच्छी तरह जांच लें, ताकि कोई पक्षी या उसके बच्चे अंदर न रह जाएं। यदि कोई बेजुबान पक्षी बंद कमरे में रह गया, तो लंबे समय तक भूख और प्यास के कारण उसकी दर्दनाक मृत्यु हो सकती है। सोचिए, कहीं ऐसा न हो कि कोई पक्षी और उसके छोटे बच्चे आपके लौटने का इंतजार करते-करते तड़प जाएं। प्रकृति और जीव-जंतुओं पर हम सभी का समान अधिकार है। आइए, मानवता, दया और करुणा का परिचय देते हुए
इन बेजुबान जीवों का भी ध्यान रखें।
“जियो और जीने दो” यही सच्ची संवेदनशीलता और मानवता है।
-: निवेदक :-
छोटू राम पंसारी
देसी जड़ी बूटियां,आयुर्वेदिक दवाइयो के विक्रेता
जींद शहर