11/06/2026
पुस्तक : रंगीन काँच की खिड़कियाँ | कविता संग्रह
रचनाकार : डॉ. रमेश चन्द मीणा
पृष्ठ 108 | मूल्य ₹185/-
यह कविता-संग्रह सौंदर्य, कला, संस्कृति, प्रकृति और मानवीय संवेदनाओं की बहुरंगी यात्रा है। कविताएँ भारतीय तथा पाश्चात्य कला-परंपरा (नटराज, मोहनजोदड़ो की नर्तकी, भीमबेटका, बणी-ठणी, दीदारगंज यक्षिणी, वीनस का जन्म, लीडा व हंस आदि), राजस्थानी व अन्य शैलियों की चित्रकला, प्राचीन मूर्तिकला, राग-रंग, प्रकृति के सूक्ष्म सौंदर्य (अमलतास, पारिजात, शहतूत, बदली) और सौंदर्य-दर्शन (‘सत्यम् शिवम् सुंदरम्’, लावण्य, कला दर्पण आदि) को काव्यात्मक संवेदना से जोड़ती हैं।
कविताएँ दृश्य-बोध, श्रव्य संवेदना और गहन भावाभिव्यक्ति से ओत-प्रोत हैं, जो पाठक को कला और सौंदर्य के सूक्ष्म लोक में ले जाती हैं।
यह पुस्तक राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर के आर्थिक सहयोग से प्रकाशित है।