05/01/2026
जिस से उम्मीदों को मेरी किरणों का संसार मिला
पथ मिला कांटो से भरा उसमें जीवन का सार मिला
कुछ अपने हमसे रूठ गए कुछ अंजानो से प्यार मिला
ठोकर खाकर रहे संभलते ईश्वर का मुझे दुलार मिला
दिल को ठेस लगी उनसे जिनसे उम्मीदे थी अपनी
हार गए जब तन्हाई से अश्को का भंडार मिला..✍️✍️