09/05/2023
सुनिए नड्डा जी !
भारत ने_कभी घुटने नहीं टेके ... हो सकता है आपने टेके हों !
० G20 की बैठक पर इतराने वाले नड्डा जी को बताइए कि विजय लक्ष्मी पंडित 1953 में संयुक्त राष्ट्र आमसभा की अध्यक्ष थीं।
० जब नड्डा एक साल के थे तब नेहरू की अगुवाई में गुट निरपेक्ष आंदोलन स्थापित हो गया था।
० इंदिरा गांधी की अध्यक्षता में सन 1983 में गुट निरपेक्ष शिखर सम्मेलन दिल्ली में हुआ था।
० सन 2014 से पहले भारत पाकिस्तान को तीन बार करारी मात दे चुका था।
और हां...
० नड्डा जी बताएं ... क्या अटल बिहारी 'घुटने टेक कर चलने वाले भारत' के प्रधानमंत्री थे ?
० क्या अपने 20 जवानों की शहादत के बाद भी "कोई नहीं घुसा" बोल कर चीन को क्लीन चिट देने वाले मोदी 'घुटने टेक कर चलने वाले भारत' के प्रधानमंत्री हैं ?
० क्या अपने 20 जवानों की शहादत के बाद भी "चीन बड़ी अर्थव्यवस्था है, इसलिए उससे पंगा नहीं ले सकते" बोलने वाले विदेश मंत्री 'घुटने टेक कर चलने वाले भारत' के विदेशमंत्री हैं ?