Delhi Garments - Kateya Bazaar

Delhi Garments - Kateya Bazaar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Delhi Garments - Kateya Bazaar, Shopping & retail, Kateya, Rai complex, Lohar patti gali, near Annapurna Hotel, Kateya Bazar, Gopalganj.

02/06/2017

Shopping & retail

कैसे रोकें कपड़ों के सिलवट (चिंगुरन)(दिल्ली गारमेन्ट्स की तरफ से महत्वपूर्ण जानकारी) क्या आप किसी ऐसी दुनिया की कल्पना क...
11/05/2017

कैसे रोकें कपड़ों के सिलवट (चिंगुरन)
(दिल्ली गारमेन्ट्स की तरफ से महत्वपूर्ण जानकारी)

क्या आप किसी ऐसी दुनिया की कल्पना कर स‍कते हैं जहां कपड़ों को प्रेस करने की मुसीबत न हो?
कितनी अच्छी होगी वो दुनिया और कितना सुखद होगा उस समय में रहना. प्रेस करने के दौरान हमारा बहुत-सा समय खराब हो जाता है. पर क्या आप यकीन करेंगे कि कुछ ऐसे उपाय हैं जिन्हें आजमाकर आप सिकुड़न मुक्त कपड़े पा सकते हैं.
अगर आप सही तरीके से इन उपायों को आजमाते हैं तो यकीन कीजिए आपके कपड़ों पर न के बराबर शिकन रह जाएगी और आप चाहें तो उन्हें बिना प्रेस किए भी पहन सकेंगे.

ये हैं वे 5 तरीके जिनकी मदद से आपको बिना सिलवट वाले कपड़े मिलेंगे:

1. कपड़े धोने के खास नियम
कपड़े धोने से पहले ही कोमल-मुलायम कपड़ों को और दूसरे कपड़ों को अलग कर लें. कई घरों में ढेर सारे कपड़ों को एक साथ ही धोने के लिए डाल दिया जाता है. पर यह तरीका गलत है. ऐसा करने से कपड़े आपस में फंस जाते हैं और ज्यादा सिकुड़ जाते हैं.

2. ड्रायर का सही इस्तेमाल करना
कई बार ऐसा होता है कि लोग कपड़े जल्दी सूख जाएं ये सोचकर हार्ड ड्रायर का इस्तेमाल करते हैं. पर ऐसा करना कपड़ों को कमजोर तो बनाता है ही साथ ही उनमें बहुत ज्यादा सिकुड़न भी आ जाती है. कपड़ों को हल्का ड्राई करें ताकि उनमें कुछ नमी बनी रहे. कपड़ों को बहुत अधिक सुखा लेने से उनमें ज्यादा सिकुड़न आ जाती है.

3. कपड़ों को फैलाने के दौरान रखें ध्यान
कपड़ों को धोने के बाद ज्यादातर लोग उसी तरह रस्सी पर टांग देते हैं. यह गलत तरीका है. कपड़ों को दोनों हाथों से पकड़कर झटके और फिर रस्सी पर डालें. इसके अलावा अगर शर्ट या फिर कुर्ते हैं तो उन्हें हैंगर में टांगना ज्यादा बेहतर होगा.

4. कपड़ों को उतारने का तरीका
कपड़ों को रस्सी पर से उतारकर ढेर बनाकर न रखें. कपड़ों को एक-एक करके उतारें और तह लगाते जाएं. हर कपड़े को तह लगाने का अपना एक तरीका होता है, उसी तरीके से कपड़ों को सहेजें.

5. सिकुड़न पर दें ध्यान
अगर इन सारे उपायों को करने के बावजूद आपके कपड़ों में कुछ शिकन आ गई है तो उन हिस्सों को हाथ से ही रगड़ दें. ऐसा करने से उन हिस्सों की शिकन दूर हो जाएगी. इसके बाद कपड़ों को सही से तह लगाकर आलमारी में रख दें.

दिल्ली गारमेन्ट्स की तरफ से ये महत्वपूर्ण जानकारी आपको कैसी लगी,आपका किमती सुझाव दें। और कृपया ज़्यादा से ज़्यादा लाइक व शेयर करें।
https://m.facebook.com/DelhiGarmentsKateya/

बहुत उपयोगी जानकारियाँ , एकबार ज़रूर पढ़ें।
30/03/2017

बहुत उपयोगी जानकारियाँ , एकबार ज़रूर पढ़ें।

गर्मीयों में बच्चों को किस तरह के कपड़े पहनाने चाहिए।
(दिल्ली गारमेन्ट्स की तरफ से महत्वपूर्ण जानकारी)

छोटे बच्चों की हर बात का बहुत ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है। उनकी दवाइयों से लेकर उनके खाने की चीजें सब डॉक्टर की सलाह पर ही दी जाती हैं।
ऐसे ही विशेषज्ञों का मानना है कि उन्हें मौसम के अनुसार और आरामदायक कपड़े ही पहनाने चाहिए। आइए जानें ...

1. गर्मी के मौसम में बच्चों को ठंडक देने वाले सूती कपड़े पहनाएं और सिंथेटिक कपड़ों को पहनाने से बचें। सिंथेटिक कपड़ों से बच्चों को घमौरियां भी हो सकती हैं।

2. धूप में बाहर निकलते समय छोटे बच्चों को लंबी स्लीव्स के हल्के कपड़े पहनाएं और सिर को ढकने के लिए कैप लगाएं या फिर टॉवल से ढक कर रखें।

3. कपड़ों की बनी नैपी बिलकुल छोटे बच्चों के लिए ज्यादा आरामदायक होती हैं। ये गर्मी और डिस्पोजेबल नैपी से होने वाली रैशेज से भी बचाती हैं। अगर आपको डायपर पहनाना ही पड़े तो फिर बच्चों को ठंडे वातावरण में रखें और तापमान के अनुसार उचित कपड़े पहनाएं।

4. गर्मियों में शिशु के कपड़े बहुत नरम और आरामदेह होने चाहिए। ज़्यादा मोती-सितारा व लटकन लगे हुए कपड़ों से बचें । क्योंकि ऐसे कपड़े बच्चों को चुभते हैं और चमड़ी काट सकते हैं ।

5. बच्चे को कपड़े हमेशा तापमान के हिसाब से ही पहनाने चाहिए। बच्चे को सीधा फ़ैन्सी कपड़े पहनाने के बजाय पहले एक सूती का बनियान ज़रूर पहनाना चाहिए।

6. बच्चों के कपड़ों की क्वालिटी का विशेष ध्यान रखें, आमतौर पर बच्चों के कपड़े थोड़े महंगे लगते हैं क्योंकि उनकी सिलाई का ख़र्च बड़ों के जितना ही लगता है पर फिर भी क्वालिटी के साथ कोइ समझौता नहीं करना चाहिए।

आपको ये जानकारियाँ कैसी लगीं व कितना उपयोगी है, अपनें सुझाव दें। और कृपया ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को शेयर करें।

गर्मीयों में बच्चों को किस तरह के कपड़े पहनाने चाहिए। (दिल्ली गारमेन्ट्स की तरफ से महत्वपूर्ण जानकारी)छोटे बच्चों की हर ...
30/03/2017

गर्मीयों में बच्चों को किस तरह के कपड़े पहनाने चाहिए।
(दिल्ली गारमेन्ट्स की तरफ से महत्वपूर्ण जानकारी)

छोटे बच्चों की हर बात का बहुत ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है। उनकी दवाइयों से लेकर उनके खाने की चीजें सब डॉक्टर की सलाह पर ही दी जाती हैं।
ऐसे ही विशेषज्ञों का मानना है कि उन्हें मौसम के अनुसार और आरामदायक कपड़े ही पहनाने चाहिए। आइए जानें ...

1. गर्मी के मौसम में बच्चों को ठंडक देने वाले सूती कपड़े पहनाएं और सिंथेटिक कपड़ों को पहनाने से बचें। सिंथेटिक कपड़ों से बच्चों को घमौरियां भी हो सकती हैं।

2. धूप में बाहर निकलते समय छोटे बच्चों को लंबी स्लीव्स के हल्के कपड़े पहनाएं और सिर को ढकने के लिए कैप लगाएं या फिर टॉवल से ढक कर रखें।

3. कपड़ों की बनी नैपी बिलकुल छोटे बच्चों के लिए ज्यादा आरामदायक होती हैं। ये गर्मी और डिस्पोजेबल नैपी से होने वाली रैशेज से भी बचाती हैं। अगर आपको डायपर पहनाना ही पड़े तो फिर बच्चों को ठंडे वातावरण में रखें और तापमान के अनुसार उचित कपड़े पहनाएं।

4. गर्मियों में शिशु के कपड़े बहुत नरम और आरामदेह होने चाहिए। ज़्यादा मोती-सितारा व लटकन लगे हुए कपड़ों से बचें । क्योंकि ऐसे कपड़े बच्चों को चुभते हैं और चमड़ी काट सकते हैं ।

5. बच्चे को कपड़े हमेशा तापमान के हिसाब से ही पहनाने चाहिए। बच्चे को सीधा फ़ैन्सी कपड़े पहनाने के बजाय पहले एक सूती का बनियान ज़रूर पहनाना चाहिए।

6. बच्चों के कपड़ों की क्वालिटी का विशेष ध्यान रखें, आमतौर पर बच्चों के कपड़े थोड़े महंगे लगते हैं क्योंकि उनकी सिलाई का ख़र्च बड़ों के जितना ही लगता है पर फिर भी क्वालिटी के साथ कोइ समझौता नहीं करना चाहिए।

आपको ये जानकारियाँ कैसी लगीं व कितना उपयोगी है, अपनें सुझाव दें। और कृपया ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को शेयर करें।

2017 में किन कपड़ों का होगा जलवा ।(दिल्ली गारमेन्ट्स की तरफ से महत्वपूर्ण जानकारी)हम अक्सर फैशन शो में दिखाये जाने वाले ...
26/03/2017

2017 में किन कपड़ों का होगा जलवा ।
(दिल्ली गारमेन्ट्स की तरफ से महत्वपूर्ण जानकारी)

हम अक्सर फैशन शो में दिखाये जाने वाले कपड़ों को देखकर हैरान होते हैं सोचते हैं कि क्या ये कपड़े आम लोगों की ज़िंदगी का हिस्सा बन सकते हैं ?क्या ये कपड़े हम पहन सकते हैं ?
वाक़ई फैशन शो में मॉडल जिन कपड़ों की नुमाइश करते हैं उनमें से ज़्यादातर सिर्फ़ दिखावे के लिए होते हैं मगर कई लिबास ऐसे भी होते हैं जो आम लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय हो जाते हैं।
तोए चलिए देखते हैं कि इस साल मर्दों के बीच किस तरह के लिबासों का चलन देखने को मिल सकता है।

जेंस के फ़ैशन की बात

1. वाइल्ड ब्वॉय लिबास का फ़ैशन
अस्सी के दशक के ऊंचे व चौड़े कंधों वाले मर्दों के लिबास एक बार फिर चलन में आ गए हैं। ये मर्दों को बेहतर लुक देता है। हालांकि कई लोग इसे पावर ड्रेस कहते हैं बॉम्बर सूट जैकेट और ओवरकोट सबके सब चौड़े और बॉक्सी लुक के साथ आने वाले हैं। जो पहनने वाले को नयी पहचान देंगे।
लगभग सभी ब्रांड सबके सब चौड़े कंधों वाले लिबासों को तरजीह देने वाले हैं। धारीदार ब्लेज़र का भी चलन आ गया है। हाल ही में कई ब्रांड ने इसे अलग अलग फैशन शोज़ में पेश किया था।

2. शॉर्ट कट कपड़ों का फ़ैशन
इस साल भी छोटे कट वाली चुस्त क्रॉप्ड पतलूनों का चलन ख़ूब रहने वाला है। इनकी मोहरियां ऊंची होंगी जिनके ज़रिए मर्द अपने टखनों की नुमाइश कर सकेंगे। मेटरो सिटीज में अलग.अलग ट्राउज़र्स में इस तरह का फ़ैशन ट्रेंड देखने को मिलेगा।
शायद इसे देखते हुए ही तमाम बड़ी फ़ैशन कंपनियों ने बेहद बोल्ड व बेतरतीब क्रॉप्ड जीन्स बाज़ार में उतारी है।

3._धारिदार कपड़ों का फ़ैशन
2017 में धारीदार कपड़ों का ख़ूब चलन रहने वाला है। फिर चाहे वो स्पोर्टी हो या पिन स्ट्रिप। सिलाईदार लिबास में चटख रंगों के साथ अलग अलग तरह की धारियां पेश की जाएंगी। टाइगर ऑफ स्वीडन से लेकर मार्नीए फेंडी और एमएसजी तक ने तरह तरह के रंगों वाले धारीदार कपड़ों की नुमाइश की है।

4._जम्प सूट फैशन
किसने सोचा था कि जम्प सूट वापस चलन में आ जाएंगे। मगर 2017 में मर्दों के बीच जम्प सूट की डिमांड बढ़ने वाली है। हालांकि 2017 में इसे और आरामदेह और पहनने में आसान बनाने की कोशिश की गई है। सिर्फ़ ज़िप अप करना है और आप इसे आसानी से पहन लेंगे।

5._सैनिकों वाले लिबास का फैशन
मर्दों के बीच फौजी लुक बेहद लोकप्रिय रहा है। 2017 में भी इस तरह के कपड़ों का चलन ख़ूब रहने की उम्मीद है। खाकी से लेकर ऑलिव ग्रीन तक तमाम तरह के फौजी लिबास की डिमांड रहने वाली है।
ये हर फैशन शो का हिस्सा होंगे। तमाम कंपनियों ने फौजी कोट बनाए हैं। और अलग-अलग फौजी लुक वाले लिबास लेकर आ रहे हैं।

तो आप भी नए फैशन के लिए इस साल तैयार रहिए। लुक और पहनावे के साथ नए प्रयोग से ही तो आपकी एक अलग परशेनैलीटी निखर कर आएगी।

दिलली गारमेन्ट्स के द्वारा प्रस्तुत ये जानकारी आपको कैसी लगी ये ज़रूर बताएँ। ये ज़रूरी जानकारी कृपया औरों को भी शेयर करें।

जींस को धोएं ऐसे कि रंग न उड़े (दिल्ली गारमेन्ट्स की तरफ से जींस को धोने के 6 टिप्स )जींस को घर पर धोना काफी कठिन कार्य ...
25/03/2017

जींस को धोएं ऐसे कि रंग न उड़े
(दिल्ली गारमेन्ट्स की तरफ से जींस को धोने के 6 टिप्स )

जींस को घर पर धोना काफी कठिन कार्य होता है। वह इसलिए क्योंकि इसको धोने पर बहुत जल्द रंग फेड हो जाता है और मटीरियल भी खराब हो जाता है।

दिल्ली गारमेन्ट्स आज आपको इसे घर पर ही बिना रंग गवाए और इसकी स्ट्रैच को बरकरार रखते हुए इसे धोने के तरीक़े बताएगें।

टिप्स.
1. हमेशा ही जींस को अंदर की तरफ से पलट कर धोएं। जींस को रोज़ नहीं धोना चाहिए। यह काफी मोटे कपड़े का बना हुआ होता है इसलिए इसको 4 - 5 बार पहनने के बाद ही धोना चाहिए।

2. इसका रंग न उड़े और स्ट्रैच भी न खराब हो इसलिए इसको हल्के डिटर्जेंट में ही धोना चाहिए। ध्यान रहे कि डिटर्जेंट में ब्लीचिंग पाउडर कभी न डालें वरना कपडे का रंग उड़ सकता है।

3. हमेशा हल्की और गहरी जींस को ठंडे पानी में ही धोना चाहिए। गरम पानी में इसे डुबोना ठीक नहीं रहेगा क्योंकि उससे इसका रंग उडेगा और कपड़ा भी खराब होगा। कभी भी जींस को ब्रश से न साफ करें इसको हाथों से ही साफ करें क्योंकि ब्रश जीसं को फेड कर देगा और इसको सिकोड़ भी देगा।

4. हमेशा जींस को तीन राउंड में धोना चाहिए। यानि की पहले इसे डिटर्जेंट में 10-15 मिनट के लिए भिगो दें और बाद में इसे साफ पानी से 2-3 बार धो लें। जींस धोने के बाद उस पर फैबरिक साफफ्टनर लगाएं। इससे जींस का रंग की बरकरार रहेगा और उसका मटीरियल भी खराब नहीं रहेगा।

5. अगर आपको सफेद जींस साफ करनी है तो पानी में थोडा सा सफेद सिरका अमोनिया और बेकिंग सोडा मिला लें। उसके बाद 15 मिनट के लिए जींस को उसमें भिगोने के बाद साफ करें। इससे जींस साफ भी हो जाएगी और उसमें चमक भी आएगी।

6. अगर मशीन में जींस धो रहे हैं तो उसे ड्रायर में न सुखाएं क्योंकि इससे वह सिकुड जाती है। इसलिए उसको हमेशा हैंगर में ही टांग कर हवा में सुखाएं।

आपको ये टिप्स कैसा लगा व कितना उपयोगी है, अपनें सुझाव दें और ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को शेयर करें।

जींस के बारे में 6 महत्वपूर्ण जानकारियाँ (दिल्ली गारमेन्ट्स )अंडरवेयर और शॉक्स के बाद संभवतः जींस पुरुषों का सबसे जरूरी ...
22/03/2017

जींस के बारे में 6 महत्वपूर्ण जानकारियाँ (दिल्ली गारमेन्ट्स )
अंडरवेयर और शॉक्स के बाद संभवतः जींस पुरुषों का सबसे जरूरी पहनावा है। यह न सिर्फ आरामदायक होता है, बल्कि टिकाऊ भी होता है। अगर जींस को सप्ताह में हर दिन भी पहना जाए तो भी किसी को यह नहीं लगेगा कि आप एक ही आॅउटफिट रोज पहन रहे है।

अगर आप नए जींस खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो चिंता की कोई बात नहीं।आपके लिए दिल्ली गारमेन्ट्स 6 महत्वपूर्ण टिप्स लेकर आया है। इससे आप को जींस के परफेक्ट पेयर को खरीदने में मदद मिलेगी।

1. अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलें
स्टोर में उपलब्ध अलग-अलग कट्स और कलर के जींस ट्राई करें। ज्यादातर लड़के एक ही स्टाइल के जींस पहनना पसंद करते हैं। पर जरूरी है कि आप लगातार कुछ नया ट्राई करें।

2. फैब्रिक के बारे में जानें
आपको पता होना चाहिए कि आप क्या खरीद रहे हैं? जींस में इस्तेमाल किए गए फैब्रिक और देश के बारे में पढ़ें। जिंस की ऐसी जानकारियां आपको आसानी से मिल जाएंगी।

3. अच्छे दर्जी की लें मदद
जींस खरीदने के बाद उसे दर्जी के पास लेकर जाएं। जींस की फिटिंग को परफेक्ट बनाने में पूरा समय दें।

4. अपने नए और पुराने जींस का ध्यान रखें
समय के साथ-साथ जींस को भी मरम्मत की जरूरत होती है। अगर उसमें कोई छोटी-मोटी खामियां हो तो दर्जी के पास जाएं, न कि उसे पहनना ही छोड़ दें।

5. स्ट्रेची जींस पर करें इंवेस्ट
नया जींस खरीद रहें हैं तो स्ट्रेची को भी ध्यान में रखें। दिल्ली गारमेन्ट्स में ढेरों वैरायटीज उपलब्ध है।
6. फिटिंग का रखें ध्यान
अपने साइज को जानें। नया जींस खरीदने में यह काफी महत्वपूर्ण है। जेनरल रूल तो यह है कि अपनी साइज से एक साइज कम का जींस खरीदें।

पुरुषों के लिये जरुरी फ़ैशन टिप्स--------------------------ढंग से कपड़े पहने पुरुषों की ओर ना केवल लड़कियां बल्कि खुद पु...
21/03/2017

पुरुषों के लिये जरुरी फ़ैशन टिप्स
--------------------------
ढंग से कपड़े पहने पुरुषों की ओर ना केवल लड़कियां बल्कि खुद पुरुष भी अक्सर आकर्षित हो जाते हैं।
सलीके से कपड़े पहनने पर इंसान के चरित्र का पता चलता है खासतौर पर पुरुषों का।

कई बार ऐसा होता है कि पुरुष अपने कपडे पहनने के ढंग पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते और फैशन तथा ड्रेसिंग को महत्व नहीं देते।

अगर आप सही रंग और ढंग के कपड़े पहनेगें तो आपके अंदर एक अलग सा ही आत्मविश्वास आएगा। तो चलिये जानते हैं कुछ महत्वपूर्ण जरुरी फैशन टिप्स।

कम हाईट वाले पुरूषों के लिए ड्रेसिंग टिप्स

कपड़ों का चुनाव पुरूषों को ढीले कपड़े नहीं पहनने चाहिये।

आपको ऐसे कपड़े पहनने चाहिये जो आपके ऊपर अच्छे से फिट हों।

कपड़ों का रख.रखाव

हो सकता है कि किसी दिन आपको ऑफिस जाने के लिये देरी हो रही हो और आप सिकुडे हुए कपड़े पहन लें। इससे आपकी बुरी छाप लोगों पर पड़ेंगी।
अपने कपड़ों को साफ.सुथरा और मेंटेन कर के रखें।

लोगों को कई बार गलतफहमी हो जाती है कि चमकदार कपड़े पहनने से दूसरे लोग उन्हें बहुत पसंद करेगें। यह लोगों का ध्यान खींचने में मदद तो करता है पर गलत ढंग से। इसलिये हमेशा सिंपल और साफ.सुथरे रहें।

पुराने कपड़ों से तौबा करें

कई पुरुषों की आदत होती है कि वह एक ही कपड़े को कई बार पहनते हैं। यह कोई अच्छी बात नहीं है। पुराने और फेड हो चुके कपड़ों को तुरंत ही खुद से दूर कर दें।

आप पर किस रंग के कपड़े अच्छे लगते हैं अगर आपको पता होगा कि आप पर किस रंग के कपड़े अच्छे दिखते हैं तो आप और भी ज्यादा अच्छे लग सकते हैं।

अगर आप गोरे हैं तो आप पर हर प्रकार के कपड़े अच्छे लगेगें। लेकिन अगर आप का रंग दबा हुआ है तो आपको सोंच समझ कर कपड़े चुनने होंगे।

Address

Kateya, Rai Complex, Lohar Patti Gali, Near Annapurna Hotel, Kateya Bazar
Gopalganj
841437

Opening Hours

Monday 9am - 7pm
Tuesday 9am - 7pm
Wednesday 9am - 7pm
Thursday 9am - 7pm
Friday 9am - 7pm
Saturday 9am - 7pm
Sunday 9am - 7pm

Telephone

+91 7634-058225

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Delhi Garments - Kateya Bazaar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share