Dev book deepo

Dev book deepo Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Dev book deepo, Book shop, jayanti market bawari gate, Fatehpur.

10/11/2021
16/02/2014

जीवन काल में बहुत जरूरी है कि अपने ऊपर आने वाले संकट के लिए कुछ धन हमेशा बचाकर रखें। बुरे समय में यही आपका रक्षा कवच बनेगा।

16/02/2014

* जो लोग हमेशा दूसरों की बुराई करके खुश होते हो। ऐसे लोगों से दूर ही रहें। क्योंकि वे कभी भी आपके साथ धोखा कर सकते है। जो किसी और का ना हुआ वो भला आपका क्या होगा।

16/02/2014
॥ॐ॥जय माँ लक्ष्मीजी॥ॐ॥दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँयह दीपावली आपके और आपके परिवार के लिएखुशियाँ भरी हो।॥ॐ॥जय माँ लक्ष्मी...
03/11/2013

॥ॐ॥जय माँ लक्ष्मीजी॥ॐ॥
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ
यह दीपावली आपके और आपके परिवार के लिए
खुशियाँ भरी हो।
॥ॐ॥जय माँ लक्ष्मीजी॥ॐ॥

08/10/2013

शिक्षक भर्ती परीक्षा में धांधली, सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
जयपुर. तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा-2012 में हुई गड़बडिय़ों को लेकर रविवार को जयपुर व पाली सहित प्रदेश के कई जिलों में प्रदर्शन हुए। राजस्थान विश्वविद्यालय के बाहर अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका, वहीं पाली में अभ्यर्थियों ने बैठक कर मुख्यमंत्री, राज्यपाल और मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में 11 अक्टूबर को हो रही परीक्षा को निरस्त करने, शिक्षक भर्ती परीक्षा आरपीएससी से करवाने तथा पूर्व में हुई परीक्षा की जांच करवाने की मांग की गई है।

राजस्थान प्रशिक्षित बेरोजगार शिक्षक संघ के अध्यक्ष दीपेंद्र शर्मा ने कहा कि सरकार बेरोजगारों से खिलवाड़ कर रही है। पहले तो तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती के फॉर्म भरवा लिए और अब गुपचुप में 5 हजार पदों की कटौती कर दी। उन्होंने भर्ती परीक्षा की एजेंसी बदलने, सीबीआई से जांच व आगामी परीक्षा सेंट्रलाइज तरीके से करवाने की मांग की। इसके बाद युवाओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया।

उधर पाली में थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा-2012 में आए दिन उजागर हो रही अनियमितताओं के खिलाफ जिला मुख्यालय पर रविवार को अभ्यर्थियों ने बैठक में सरकार के प्रति रोष व्यक्त किया। वहीं 11 अक्टूबर को होने वाली भर्ती परीक्षा को आरपीएससी से कराने की मांग और गत परीक्षा में हुई धांधली की सीबीआई से जांच की मांग की।

07/10/2013

अंतिम दिन निकाली भर्ती सूची, अटकी सफाई कर्मियों की ज्वॉइनिंग

आचार संहिता का रोड़ात्न नगर निगम ने आचार संहिता लगने पर निकाली 1278 पदों पर सफाई कर्मियों की भर्ती सूची, ज्वॉइनिंग पर लटकी तलवार,

डेढ़ साल से चल रही सफाई कर्मियों व फायरमैन की भर्ती नगर निगम ने आचार संहिता लागू होने के एनवक्त पर पूरी की। 4 अक्टूबर की शाम को आचार संहिता लागू हुई और उसके अगले दिन 5 अक्टूबर की सुबह सूची इंटरनेट पर अपलोड की गई। जिसमें रिजल्ट घोषित करने की तारीख 3 अक्टूबर डाली गई है। एनवक्त पर सूची जारी करने का नुकसान ये हुआ कि नौकरी मिलने के बावजूद लोग ज्वॉइन नहीं कर सकते। दोनों विभागों में 1278 पदों पर भर्ती की गई है।

नियमानुसार निगम में कोई भी नई नियुक्ति तब होती है जब ज्वॉइनिंग के लिए बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पारित हो। अब आचार संहिता लगने के बाद और चुनाव होने तक निगम बोर्ड की बैठक हो नहीं सकती। ऐसे में इनकी ज्वॉइनिंग कैसे होगी? तीन माह तक ये नए कर्मचारी क्या करेंगे? इनकी ज्वॉइनिंग मानी कब से जाएगी? नौकरी की सूची में नाम आने के बाद एक तरफ तो खुशी है, लेकिन ये सवाल चयनितों को परेशान कर रहे हैं।

07/10/2013

ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती : अक्टूबर में परीक्षा और नवम्बर में रिजल्ट की तैयारी में जुटा विभाग

पंचायतराज विभाग ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती परीक्षा 15 अक्टूबर से पहले कराने की तैयारी जुटा है। परीक्षा के लिए प्रदेशभर से पांच लाख 32 हजार 939 से अधिक आवेदन आए हैं। पंचायतराज विभाग हर हाल में यह परीक्षा अक्टूबर में कराकर रिजल्ट भी नवंबर के अंत तक घोषित करना चाहता है। परीक्षा की घोषणा और विज्ञप्ति पहले ही जारी हो चुकी है, इसलिए चुनाव आचार संहिता का खतरा भी भर्ती पर नहीं होगा। पंचायतराज विभाग ने सभी जिला परिषदों को आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के आवेदनों की संख्या भेज दी है। अब अभ्यर्थियों के दस्तावेज भी जिला परिषदों को भेजने की तैयारी में आला अफसर जुटे हुए हैं। परीक्षा के लिए अभ्यर्थी दिनरात पढ़ाई में जुटे हैं।

06/10/2013

झुंझुनूं जिले में पटवार भर्ती परीक्षा परिणाम पर रोक
गुढ़ागौडजी. झुंझुनूं जिले में पटवार भर्ती परीक्षा परिणाम 2013 पर हाईकोर्ट की जयपुर पीठ ने अंतरिम रोक लगा दी है। राजस्व विभाग ने सितंबर 2013 को पटवार भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी किया था। सफल अभ्यर्थियों ने आवेदन पत्र व सत्यापित दस्तावेज भू-अभिलेख कार्यालय में जमा कराए थे। इसके बाद ओबीसी की पुरुष वर्ग की 14 सीटों में से नौ पर पूर्व सैनिकों को रख लिया गया। अभ्यर्थियों ने विरोध किया तो बताया गया कि सभी पूर्व सैनिक ओबीसी के ही हैं। नियमों के मुताबिक भूतपूर्व सैनिकों के लिए अलग से आरक्षण का प्रावधान है। बाहर रह गए अभ्यर्थियों ने एडीएम व कलेक्टर से गुहार की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर रामपालसिंह, मुकेश सैनी, जयसिंह डारा, कृष्णकुमार, मदनसिंह व महीपाल ने हाईकोर्ट में रिट लगाई। न्यायाधीश एमएन भंडारी ने परिणाम पर रोक लगा दी।

कोर्ट ने आदेश दिया कि झुंझुनूं जिले की पटवार भर्ती परीक्षा का परिणाम कोर्ट के अधीन रहेगा। इस संबंध में कोर्ट ने कलेक्टर को आदेश जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थियों की पैरवी एडवोकेट अरुण शेखावत ने की

Address

Jayanti Market Bawari Gate
Fatehpur
332301

Telephone

+918104055879

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dev book deepo posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category