16/12/2025
भाइयो-बहनो, जोधपुर में ऐसा फ्रॉड हुआ है जिसे सुनकर अच्छे-अच्छों के होश उड़ जाएं।
ये न तो कोई लड़की वाला फँसाने वाला केस है…
न कोई साइबर अरेस्ट ड्रामा…
बल्कि ये उन लोगों का खेल था, जो खुद को इन्वेस्टमेंट एडवाइज़र बताते थे और दूसरों को बताते थे – कहाँ पैसा लगाना है और कहाँ नहीं।
शुरुआत ऐसे हुई कि किसी को भनक भी न लगी…
नरेंद्र जी जोधपुर में रहते थे।
एक दिन उनके मोबाइल में एक लड़की का मैसेज आता है — नाम था प्रियंका
बड़ी मीठी भाषा, बड़ा समझदार टोन और बड़े शांत तरीके से उसने नरेंद्र जी को इन्वेस्टमेंट का ऑफर दिया।
बोली –
“बस ₹50,000 से शुरू कर लो… 10 गुना, 20 गुना, 50 गुना तक पैसा बढ़ता है… अगर पसंद न आए तो आगे मत करना।”
नरेंद्र जी ने सोचा — चलो, 50,000 ही तो हैं, ट्राय करके देखते हैं।
और जैसे ही उन्होंने पैसा लगाया…
₹50,000 → ₹9 लाख हो गए!
हाँ, भाईसाहब 9 लाख!!
और मज़े की बात?
वह 9 लाख निकाल भी पाए।
बस यहीं से खेल शुरू हो गया।
“जब चारा मीठा लगे… तो बड़ी मछली खुद फँस जाती है”
अब नरेंद्र जी का भरोसा बैठ गया।
धीरे-धीरे उन्होंने अलग-अलग स्कीमों में…
अलग-अलग खातों में…
करीब ₹11 करोड़ 50 लाख डाल दिए।
एप में पूरा बैलेंस दिखता था…
प्रॉफिट दिखता था…
ग्राफ ऊपर जाता था…
सब कुछ राजा जैसा लग रहा था।
यही स्कैम का सबसे खतरनाक हिस्सा होता है —
आपको दिखाया जाता है कि आप करोड़पति बन चुके हो।
फिर आया वो दिन… जिसने जिंदगी हिला दी
कंपनी ने बोला —
“एक नई कंपनी आई है… 17 करोड़ लगाओ… और 170–200 करोड़ तक कमा लो!”
लेकिन नरेन्द्र जी पहले ही अपनी सारी जिंदगी की पूँजी लगा चुके थे।
अब पैसा नहीं था, और इसी टेंशन में जब उन्होंने पैसा विड्रॉ करने की कोशिश की…
पैसा निकला ही नहीं।
फोन किए – सब बंद।
अकाउंट लॉगिन ही नहीं हो रहा था।
अब भागे पुलिस के पास।
वहाँ पता चला —
11.5 करोड़ रुपए साफ़!
पूरा स्कैम… पूरा नेटवर्क… और पूरी टीम हवा।
अब आपकी बारी — सावधान रहें!
आप कहेंगे — “हमारे पास तो इतना पैसा ही नहीं।”
लेकिन सुन लो…
आपके पास जितना पैसा है,
उसी लेवल के स्कैमर आपके लिए बैठे हैं।
कम पैसा है → छोटे स्कैमर तैयार बैठे..???
ज्यादा पैसा है → 9 लाख फ्री में दिखा कर करोड़ों साफ़ करने वाले..??
रातों-रात करोड़पति बनाने वाली कोई स्कीम नहीं होती।
न शेयर मार्केट में, न इन्वेस्टमेंट में।
शेयर मार्केट में सिर्फ एक ही चीज़ असली है —
सीख :--
धैर्य और सही दिशा।
बाकी सब फर्जी चमक है।
सतर्क रहिए, सुरक्षित रहिए... 👍🌹💯🌞