19/05/2024
पानी की एक्सपायरी डेट क्या है..⁉️🤔
🔹- जहां नल का पानी हर दिन आता है, वहाँ पानी हर दिन बासी हो जाता है और हर दिन बहा (फेंक) दिया जाता है। यानी -
*एक्सपायरी मात्र १ दिन।
🔹- जहाँ २ दिन में नल आता है, वहाँ २ दिन में पानी बासी हो जाता है, और बचा हुआ पानी बहा दिया जाता है।
एक्सपायरी मात्र २ दिन
🔹- जहां आठ दिन बाद पानी आता है, वहाँ आठ दिन बाद पानी बासी हो जाता है। यानी कि -
एक्सपायरी मात्र ८ दिन
🔹- शादी समारोह में अगली बिसलरी का सामना होते ही, हाथ में रखी पानी की आधी बोतल को फेंक दिया जाता हैं ‼️
वहीं दूसरी ओर...
रेगिस्तान की तपती🔥 धूप में यात्रा करते समय पानी तब तक ताजा रहता है, जब तक पानी दिखाई न दे..….‼️
🔹- अगले मानसून तक बांध और तालाब में पानी ताजा बरकरार रहेगा, वहीं यदि सूखे की स्थिति बनती है, तो यह दो से तीन साल तक ताजा पानी बना रहता है...
तब इसे कोई बासी पानी नहीं बोलता ❌
🔹- जहां जमीन के नीचे से पानी निकाला जाता है, वह सैकड़ों साल पुराना पानी पीने के लिए सुरक्षित है‼️ एक्सपायरी डेट सैकड़ों साल तक भी नहीं आती है? 😳
फिर भी उपयोगी रहता है...
कुल मिलाकर पानी की एक्सपायरी हमारी अपनी सोच के आधार पर बिना किसी मापदण्ड के केवल उपलब्धता अनुसार तय की जाती है.....‼️
💦 अतः पानी का उपयोग विवेकशीलता एवं संयम से करें अन्यथा हमारे ही विचार और व्यव्हार हमको नष्ट कर देंगे और प्यासा मार डालेंगे..🙏
जल ही जीवन है....
जल है तो कल है....
✍🏼