07/04/2024
एक दिन सबको ही आना है अस्पताल
कभी जिंदा रहने की जद्दोजहद में
कभी मौत की तैयारी के वक्त
गिनती की सांसों के साथ
परन्तु दोस्त इस देश के अस्पताल
कसाईखाने हो गए है.
वार्ड में एडमिट होना मतलब
लड़ना-भिड़ना, पिटना
ठुस जाना मुर्ग़ीबाड़े में
फिर कटने का इंतजार
इसलिए
बोल लो समय रहते,
लड़ लो - भिड़ लो
क्योंकि जब नंबर आयेगा
लड़ने का टाइम न मिलेगा ।
इससे पहले कि आवाज मंद हो जाये
हाथ-पैर जबाब देने लगें
शरणागत हो जाओ इसी नरक के
इसे व्यवस्थित करने के लिए लड़ो
ताकि जब भुगतने का नंबर आये
तो आसानी हो।
और लड़ो अपने बच्चों के कल के लिए भी
क्योकि तुम इंसान हो
तुम्हारे पूर्वजों ने
लम्बा सफर तय किया है
तुम्हे बंदर से इंसान बनाने में
RG