26/09/2022
शारदीय नवरात्रि 2022 आज से आरंभ है। इस साल 26 सितंबर से 5 अक्तूबर तक देश में शारदीय नवरात्रि की धूम रहेगी। आश्विन माह की नवरात्रि शरद ऋतु में आती है इसलिए इसे शारदीय नवरात्रि के नाम से जाना जाता है। नवरात्रि के इन पावन दिनों में मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा- अर्चना की जाती है और मां की कृपा प्राप्त करने के लिए व्रत भी किए जाते हैं। नवरात्रि के दिनों में मां की पूजा- अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।