05/04/2024
जिस तरह के पेज आजकल दिखाई पड़ रहे हैं
आने वाले समय में जब पेज के लिए
शीर्षकों का अभाव होगा तब नाम
कुछ यूं हुआ करेंगे..
- दिन में दो बार ब्रश करने वाले इस पेज
को लाइक करें, देखते हैं फेसबुक पर कितने
लोग दिन में दो बार ब्रश करते हैं..
- प्रतिदिन नहाने वाले इस पेज को लाइक करें,
देखते हैं फेसबुक पर कितने लोग प्रतिदिन नहाने वाले हैं..
- अगर आप सच में लाइफबाय से नहाते हैं
तो इस पेज को लाइक करें, देखते हैं फेसबुक पर
कितने लोग हैं जो लाइफबॉय से नहाते हैं..
- बरबटी की सब्जी पसंद न करने वाले इस
पेज को पसंद (Like) करें..देखते हैं फेसबुक पर
कितने लोग बरबटी की सब्जी पसंद नहो करते हैं..
- मोतीचूर का लड्डू पसंद करने वाले इस पेज
को पसंद (Like) करें.. देखते हैं फेसबुक पर
कितने लोग मोतीचूर का लड्डू पसंद करते हैं..
- चाउमीन के साथ सॉस खाने में मजा आता है
अगर आप सहमत हैं तो लाइक करें..