05/11/2026
अलवर में पहली बार हाट बाज़ार का आयोजन हुआ। इसकी वजह से शहर के पुराने मार्केट में ग्राहकों की आवाजाही थोड़ी कम जरूर देखने को मिली, लेकिन यह भी अच्छी बात है कि समय के साथ हमारा शहर आगे बढ़ रहा है और नए बाजार व नए अवसर विकसित हो रहे हैं।
शुरुआत में बदलाव का असर दिखना स्वाभाविक है। कुल मिलाकर व्यवस्थाएं पहले से बेहतर हुई हैं, लेकिन कुछ सुरक्षा संबंधी सुधारों की अभी भी जरूरत है। खासकर नीचे मोड़ वाले क्षेत्र में जहां पर्याप्त सेफ्टी पॉइंट नहीं हैं, वहां दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। इस तरफ प्रशासन को विशेष ध्यान देना चाहिए।
उम्मीद है कि अगली बार, शायद दिवाली के अवसर पर हाट बाज़ार लगे, तो इन कमियों को दूर करके सुरक्षा, ट्रैफिक और पार्किंग जैसी व्यवस्थाओं में और सुधार देखने को मिलेगा।
बदलाव अच्छी बात है, लेकिन बदलाव के साथ सुरक्षा और बेहतर व्यवस्था भी उतनी ही जरूरी है।
अलवर आगे बढ़े और यहां के व्यापारियों, ग्राहकों और आम नागरिकों सभी को इस�