Himachal Bazaar

Himachal Bazaar Himachal Bazaar Platform Designed for the Seller of Himachal Pradesh. आपका अपना ब?

Now Buy from Home limited offer....Delivery free || Limited time offer
20/07/2025

Now Buy from Home limited offer....
Delivery free || Limited time offer

यह मेरे लिए अत्यंत गौरव और गहरी आत्मीयता का क्षण है कि मुझे माननीय राज्यपाल श्री आचार्य देवव्रत जी (गुजरात) के करकमलों स...
06/06/2025

यह मेरे लिए अत्यंत गौरव और गहरी आत्मीयता का क्षण है कि मुझे माननीय राज्यपाल श्री आचार्य देवव्रत जी (गुजरात) के करकमलों से सम्मानित किया गया — जो कि प्राकृतिक खेती के महान प्रचारक एवं प्रेरणास्रोत हैं।

इस सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिए मैं श्री जे. आर. कटवाल जी (MLA Jhandutta), श्री रस्म चंदेल जी (संस्थापक - मानव विकास संस्थान) और साईं फाउंडेशन को हार्दिक बधाई देता हूँ। साथ ही सभी प्रतिभागियों का भी दिल से धन्यवाद करता हूँ, जिन्होंने इस कार्यक्रम को सार्थक और प्रेरणादायक बनाया।

आशा करता हूँ कि यह प्रयास सभी किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करेगा, जिससे वे अपने परिवार का कल्याण कर सकें।

प्राकृतिक खेती अपनाएं — दीर्घायु और स्वस्थ जीवन जीएं।

सादर,
यशपाल चंदेल Founder, Himachal Bazaar

“मोटे अनाज खाएं, स्वस्थ जीवन पाएं” : यशपाल चंदेलआज की तेज़ रफ्तार ज़िंदगी में हम अक्सर अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज़ कर दे...
02/05/2025

“मोटे अनाज खाएं, स्वस्थ जीवन पाएं” : यशपाल चंदेल

आज की तेज़ रफ्तार ज़िंदगी में हम अक्सर अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज़ कर देते हैं। फ़ास्ट फूड, जंक फूड और रिफाइंड अनाज ने हमारी थाली से पोषण को दूर कर दिया है। लेकिन अगर हम सच में स्वास्थ्य की ओर लौटना चाहते हैं, तो हमें अपने भोजन में मोटे अनाज यानी मिलेट्स को शामिल करना होगा।

मोटे अनाज क्या हैं?
मोटे अनाज जैसे बाजरा, ज्वार, रागी, कोदो, कुटकी, सांवा, और वरगु सदियों से भारतीय भोजन का हिस्सा रहे हैं। ये अनाज न केवल पौष्टिक होते हैं, बल्कि पचने में आसान और शरीर को ऊर्जा देने वाले होते हैं।

मोटे अनाज क्यों खाएं?

इनमें फाइबर भरपूर होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है।

डायबिटीज, मोटापा, और दिल की बीमारियों में यह बेहद फायदेमंद हैं।

ये ग्लूटन-फ्री होते हैं, जिससे एलर्जी वालों के लिए भी सुरक्षित हैं।

इसमें प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और जरूरी खनिज मौजूद होते हैं।

स्वस्थ जीवन की ओर कदम
मोटे अनाज को अपने नाश्ते, दोपहर या रात के खाने में शामिल करें। रोटियां, डोसा, उपमा, खिचड़ी, या दलिया – ये सब मिलेट्स से बन सकते हैं।

डायबिटिक में कौन से मिलेट्स खाएं?✍️ यशपाल चंदेलडायबिटीज एक ऐसी जीवनशैली संबंधी बीमारी है, जिसमें खानपान का विशेष ध्यान र...
21/04/2025

डायबिटिक में कौन से मिलेट्स खाएं?
✍️ यशपाल चंदेल
डायबिटीज एक ऐसी जीवनशैली संबंधी बीमारी है, जिसमें खानपान का विशेष ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक होता है। ऐसे में यह सवाल अक्सर उठता है कि डायबिटिक मरीजों को कौन से मिलेट्स (Millets) खाने चाहिए? वैसे तो सभी मिलेट्स पोषण से भरपूर होते हैं और हमारे आहार में शामिल किए जा सकते हैं, लेकिन डायबिटिक रोगियों के लिए कुछ विशेष मिलेट्स अधिक लाभकारी सिद्ध होते हैं।

मिलेट्स के प्रकार
मिलेट्स को मुख्य रूप से दो वर्गों में बांटा गया है:

1.मेजर मिलेट्स (Major Millets)

2. माइनर मिलेट्स (Minor Millets)

मेजर मिलेट्स में शामिल हैं:
ज्वार, बाजरा, रागी, राजगिरा इत्यादि। ये सभी मिलेट्स पोषण में समृद्ध होते हैं, लेकिन डायबिटीज के लिहाज से इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) लगभग 40 होता है।

माइनर मिलेट्स में केवल पाँच प्रकार शामिल हैं :
1. कोदो (Kodo Millet)
2. कंगनी (Foxtail Millet)
3. हरी कंगनी (Browntop Millet)
4. कुटकी (Little Millet)
5. सांवा (Barnyard Millet)

इन पाँच माइनर मिलेट्स को ही "श्री अन्न" भी कहा जाता है और "पॉज़िटिव मिलेट्स" की श्रेणी में रखा गया है, क्योंकि इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स 10 से भी कम होता है। यही कारण है कि ये डायबिटिक मरीजों के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं।

इन मिलेट्स को कैसे खाएं?
इन पाँच माइनर मिलेट्स को कई तरीकों से खाया जा सकता है:

1. रोटी या चपाती के रूप में: इन मिलेट्स के आटे को मक्की की रोटी की तरह बना सकते हैं। अगर गूंथने में कठिनाई हो, तो इसमें 30% गेहूं का आटा मिलाया जा सकता है।

2. दलिया, पुलाव या खिचड़ी: माइनर मिलेट्स से बनी खिचड़ी या पुलाव न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी उत्तम है।
इन मिलेट्स को 8-10 घंटे पानी में भिगोकर उपयोग करना चाहिए। इससे इनकी फाइबर वैल्यू और भी बढ़ जाती है और पाचन आसान होता है।

निष्कर्ष
डायबिटिक मरीजों के लिए माइनर मिलेट्स एक उत्तम, प्राकृतिक और पौष्टिक विकल्प हैं। इन्हें अपने दैनिक आहार में शामिल करके न केवल ब्लड शुगर को नियंत्रित किया जा सकता है, बल्कि यह संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी सहायक होते हैं।

स्वस्थ रहें, संतुलित खाएं।
– यशपाल चंदेल
सभी प्रकार के मिलेट्स उत्पाद खरीदने के लिए संपर्क करें ...
हिमाचल बाज़ार
घुमारवीं, हमीरपुर, बैजनाथ।
ऑनलाइन ऑर्डर या किसी भी जानकारी के लिए कॉल करें: 98164 45281।

Eat Millets, Be Healthy For more info call@ 9816445281
10/03/2025

Eat Millets, Be Healthy
For more info call@ 9816445281

"2024 की अच्छी यादों को साथ लेकर नए साल 2025 में कदम रखिए। हर पल अपने साथ खुशियाँ और चुनौतियाँ लेकर आता है, लेकिन कठिन प...
01/01/2025

"2024 की अच्छी यादों को साथ लेकर नए साल 2025 में कदम रखिए। हर पल अपने साथ खुशियाँ और चुनौतियाँ लेकर आता है, लेकिन कठिन परिस्थितियों से पार पाने के लिए कड़ी मेहनत ही हमारा सबसे बड़ा सहारा है। कभी हार मत मानो, क्योंकि हर नया दिन नई प्रेरणा और नए अवसर लेकर आता है। अपनी मेहनत और हिम्मत से इस साल को खास बनाइए।

2024 को मुस्कुराहट के साथ अलविदा कहिए और 2025 का मुस्कुराहट के साथ स्वागत कीजिए।"
यशपाल चंदेल
स्टार्टअप संस्थापक सियांजलि रिटेल्स प्राइवेट लिमिटेड और हिमाचल बाजार

Receiving Amara Raja Best Agri Business Award 2024 !! to our startup named Himachal Bazaar Managed by Siyanajli Retails ...
26/12/2024

Receiving Amara Raja Best Agri Business Award 2024 !! to our startup named Himachal Bazaar Managed by Siyanajli Retails Pvt Ltd at Tirupati, Andhra Pradesh....
Our startup promoting Millet Products and made in Himachal Products through our stores at Ghumarwin and Hamirpur as well as online....

Address

Near Reliance Petrol Pump, Ghumarwin
Bilaspur
174021

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Himachal Bazaar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Himachal Bazaar:

Share