Prashant Bind

16/04/2024

फर्जी किन्नर बनकर पैसे मांगती है, ये महिलायें हुयी वायरल

https://youtu.be/BRdRaQEAU8Ahttps://youtu.be/BRdRaQEAU8A‌‌‌‌मेरी पहली शादी की सालगिरह My frist marriage anniversary vlog...
14/05/2023

https://youtu.be/BRdRaQEAU8A
https://youtu.be/BRdRaQEAU8A
‌‌‌‌मेरी पहली शादी की सालगिरह My frist marriage anniversary vlog

मेरी पहली शादी की सालगिरह बहुत मजा आया, my frist marriage anniversary🎂

आज कल राजनीति व्यवसाय हो गई क्या वोटर हो क्या प्रत्यासी दोष दोनों का बराबर हैजनसेवा तो बस कहने को हैलोग जनसेवा करके राजन...
05/05/2023

आज कल राजनीति व्यवसाय हो गई
क्या वोटर हो क्या प्रत्यासी
दोष दोनों का बराबर है
जनसेवा तो बस कहने को है
लोग जनसेवा करके राजनीति में नहीं आ रहे हैं
पार्टियां भी धन से संपन्न लोगों को ही टिकट दे रहीं हैं
पार्टियां भी ऐसे लोगों को टिकट नहीं दे रही हैं
जो वास्तव में जन सेवा में लगे हुए हैं
वोटर भी ऐसे लोगों को भूल जाते हैं जो उनके बीच रह कर उनके सुख दुःख का साथी हो
वोटर भी उन्हीं को वोट देने की सोचने लगता है जो ज्यादा धन खर्च कर रहा हो
इस मानसिकता को जब तक वोटर नहीं बदलेगा तब तक न तो पार्टियों की मानसिकता बदलेगी और न ही प्रत्यासी की
सबसे पहले हम वोटर को मुफ्त की खानें की आदत बदलनी होगी।
कुछ लोग ऐसे है जो खने को मुर्गा और पीने को दारू मुफ्त में मिल जाय तो बस क्या कहना, वो केवल चुनाव का इन्तजार करते है ऐसे लोग चाहे जिस भी बिरादरी के हो वो उस बिरादरी को ही बदनाम कर देते है कि फला बिरादरी वाले तो बिक गये है पैसे और दारू पर वोट बेंच दिये।
मेरा बचपन से अनुभव रहा है -
ज्यादातर चुनाव में प्रत्याशी ऐसे लोगों के घर पर ही जा कर प्रचार भी करते है और वोट को खरीदते है,
जो लोग जिन्दगी भर समाज के लोगों को मुंह नही दिखाते वो चुनाव में पैसे बाट कर जीत जाते है ये सब होता है केवल दोगले प्रजाति के लोगों के कारण जो पैसे ले कर वोट देता है।
भाईयों जो लोग भी आपके आसपास ऐसा करता है, वोट लिये प्रत्यासी से पैसे ले या प्रत्याशी पैसे बाटें तो खुल कर विरोध करे नाम सार्वजनिक करे।
इससे होगा तो कुछ नही पर इतना जरूर है कि
प्रत्याशी कितना जुझारू व कर्मठ था जो पैसे बाट रहा था।
और गांव के जिन लोगों ने पैसे लिये वो पांच साल तक कम से कम अपनी नपुंसकता का प्रमाण तो होंगे

जो लोग भारतीय संस्कृति से परहेज करते है- अगर कल को आप के बच्चे सड़क पर छोड़ दे तो न कहना कि संस्कार नही है, क्योकि वो तो...
04/05/2023

जो लोग भारतीय संस्कृति से परहेज करते है- अगर कल को आप के बच्चे सड़क पर छोड़ दे तो न कहना कि संस्कार नही है, क्योकि वो तो केवल हमारी संस्कृति से आती है, और आप को तो न संस्कृती पसंद है न ही कोई धर्म ग्रन्थ मानते हो,।
निश्चित ही आज मुह उठा के कुछ भी कुतर्क दे दो अंत समय में समझा न पाओगे,🙏

नमस्कार दोस्तों 🙏                        शेयर बाजार को लोग जुआ कहते है, मगर एेसा नही है, यह एक तरह का बाजार ही है जहाँ ल...
04/05/2023

नमस्कार दोस्तों 🙏
शेयर बाजार को लोग जुआ कहते है, मगर एेसा नही है, यह एक तरह का बाजार ही है जहाँ लोग शेयर को खरीदते और बेचते है, कम दाम में खरीद कर ऊँचे दाम पर बेचना या ऊँचे दाम पर ही बेच कर कम दाम पर खरीदना उसमें मिला जो भी मुनाफा होगा नियमानुसार कर दे कर वह आप का हो जाता है,।
नोट-१. पहला सवाल यह आता है कि ज्यादातर लोग इसमें बरबाद क्यों होते है?
तो इसका सीधा सा जवाब है यदि आप बिना सोचे समझे किसी या बाजार को बिना जाने कोई भी शेयर बेचा या खरीदा तो नुकसान होने की सम्भावना ज्यादा होती है,।
२. खरीददार या बिकवाली दो प्रकार से होती है,
पहला इट्राडे, मतलब जिस दिन खरीदे उसी दिन बेंचे चाहे फायदा हो या नुकसान।
दूसरा डिलवरी डे मतलब आज आपने खरीदा और चाहे जिस दिन बेचें जब आप को फायदा हो।
शेयर बाजार में निवेश आप म्यूचुअल फंड के माध्यम से कर सकते है,।
भारत में १०% से कम लोग शेयर बाजार में निवेश करते है वही अमेरिका या विदेशो में ९५% लोग करते है।
आप पहले सीखिये फिर निवेश करिये बिना सीखे नही। इसमें पैसा नही दिमाग लगता है।
यदि आप ३० की उम्र से पहले सीखना और करना सुरू करते है तो निश्चित ही आप एक दिन बैठे बैठे पैसा कमाने शिलशिला शुरू हो जायेगा
निचे लिंक है आप अपना एकाउंट खोल सकते है बिलकुल फ्री।

अहँकार की बस एक ख़राबी है ये कभी आपको महसूस ही नहीं होने देता कि आप ग़लत हैं.!!हर एक व्यक्ति की बात सुनो, हर एक से कुछ स...
21/04/2023

अहँकार की बस एक ख़राबी है ये कभी आपको महसूस ही नहीं होने देता कि आप ग़लत हैं.!!

हर एक व्यक्ति की बात सुनो, हर एक से कुछ सीखो, क्योंकि हर एक व्यक्ति सब कुछ नहीं जानता है, पर हर कोई कुछ न कुछ अवश्य जानता हैं..!!

सुनिए सबकी, सीखिए सबसे, पर कीजिए वही, जिसे करने की प्रेरणा आपकी अन्तरात्मा देती हो
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

🙏 खत्म होने जा रहा है एक युग 👏आने वाले 10/15 साल में एक पीढी संसार छोड़ कर जाने वाली है...जो सीनियर सिटीजन है।जिनकी उम्र ...
20/04/2023

🙏 खत्म होने जा रहा है एक युग 👏

आने वाले 10/15 साल में एक पीढी संसार छोड़ कर जाने वाली है...जो सीनियर सिटीजन है।जिनकी उम्र इस समय लगभग 60 -75 साल की है।

इस पीढ़ी के लोग बिलकुल अलग ही हैं...

रात को जल्दी सोने वाले, सुबह जल्दी जागने वाले, भोर में घूमने निकलने वाले।

आंगन और पौधों को पानी देने वाले, देवपूजा के लिए फूल तोड़ने वाले, पूजा अर्चना करने वाले, प्रतिदिन मंदिर जाने वाले।

रास्ते में मिलने वालों से बात करने वाले, उनका सुख दु:ख पूछने वाले, दोनो हाथ जोड कर प्रणाम करने वाले, पूजा किये बगैर अन्नग्रहण न करने वाले।

उनका अजीब सा संसार...
तीज त्यौहार, मेहमान शिष्टाचार, अन्न, धान्य, सब्जी, भाजी की चिंता तीर्थयात्रा, रीति रिवाज, सनातन धर्म के इर्द गिर्द घूमने वाले।

पुराने फोन पे ही मोहित, फोन नंबर की डायरियां मेंटेन करने वाले, रॉन्ग नम्बर से भी बात कर लेने वाले, समाचार पत्र को दिन भर में दो-तीन बार पढ़ने वाले।

हमेशा एकादशी याद रखने वाले, अमावस्या और पूर्णमासी याद रखने वाले लोग, भगवान पर प्रचंड विश्वास रखने वाले, समाज का डर पालने वाले, पुरानी चप्पल, बनियान, चश्मे वाले।

गर्मियों में अचार पापड़ बनाने वाले, घर का कुटा हुआ मसाला इस्तेमाल करने वाले और हमेशा देशी टमाटर, बैंगन, मेथी, साग भाजी ढूंढने वाले।

नज़र उतारने वाले,

क्या आप जानते हैं कि ये सभी लोग धीरे धीरे, हमारा साथ छोड़ के जा रहे हैं।

क्या आपके घर में भी ऐसा कोई है? यदि हाँ, तो उनका बेहद ख्याल रखें।

अन्यथा एक महत्वपूर्ण सीख, उनके साथ ही चली जायेगी... वो है, संतोषी जीवन, सादगीपूर्ण जीवन, प्रेरणा देने वाला जीवन, मिलावट और बनावट रहित जीवन, धर्म सम्मत मार्ग पर चलने वाला जीवन और सबकी फिक्र करने वाला आत्मीय जीवन।

आपके परिवार में जो भी बडे हों, उनको मान सन्मान और अपनापन, समय तथा प्यार दीजिये , और हो सके तो उनके कुछ पद चिन्हो पर चलने कोशिश करें 🙏🙏

Address

Bhadohi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Prashant Bind posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share