EKisan Mart

EKisan Mart Provide best agriculture equipments and tractors and also information regarding them.

11/05/2023

वनीला की खेती करेगी मालामाल, बाजार में 40 से 50 रुपए प्रति किलो की दर से बिकती है फसल
बढ़ती मंहगाई के दौर में किसान ऐसी फसलों की खेती की ओर रुख कर रहे हैं जिनका बाजार में अच्छा दाम मिले और कम मुनाफे में अच्छा कमाई हो. आज इस लेख में हम आपको ऐसी ही फसल के बारे में बता रहे हैं जो 50 हजार रुपए प्रति किलो तक बिकती है.
आगे की जानकारी के लिए आप हमारी मोबाइल एप को डाउनलोड कर सकते हैं | डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें:-
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.codenicely.kisan.mitan

नील की खेती से किसान हो सकते हैं मालामाल, लागत कम मुनाफा डबलअगर आप खेती करने का सोच रहें तो नील की खेती (Indigo Farming)...
10/05/2023

नील की खेती से किसान हो सकते हैं मालामाल, लागत कम मुनाफा डबल
अगर आप खेती करने का सोच रहें तो नील की खेती (Indigo Farming) कमाई का बेहतर जरिया बन सकता है. इसमें लागत कम और मुनाफा ज्यादा है
नील की खेती किसानों को मालामाल बना सकती है. इस वक्त उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लगातार इसकी खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. वह किसानों को इससे होने वाले मुनाफों के बारे में बता रहे हैं. वैसे तो कई राज्यों में बड़े स्तर पर नील की खेती होती है लेकिन यूपी में इसकी अहमियत ज्यादा नहीं है. ऐसे में सरकार किसानों को इसकी खेती के लिए जागरूक कर रही है. तो आइए, नील की खेती से साल में कितना फायदा हो सकता है, उसके बारे में विस्तार से जानें.
आगे की जानकारी के लिए आप हमारी मोबाइल एप को डाउनलोड कर सकते हैं | डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें:-
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.codenicely.kisan.mitan

जानें किस देश में मिर्च की कौन सी किस्म पायी जाती है और क्या हैं उनके नामचटपटा खाने की बात करें तो मिर्च सबसे ज्यादा जरू...
10/05/2023

जानें किस देश में मिर्च की कौन सी किस्म पायी जाती है और क्या हैं उनके नाम
चटपटा खाने की बात करें तो मिर्च सबसे ज्यादा जरूरी हो जाती है. पूरे विश्व में कई तरह की मिर्च पायी जाती हैं. मिर्च का प्रयोग हम खाने और दवाइयों में भी करते हैं.
बात घर के खाने की हो या कुछ दिलचस्प मजेदार डिश बनाने की हम उसका जायका बढ़ाने के लिए मिर्च का उपयोग करना कभी नहीं भूलते और अगर बात चटपटा खाने की आ जाये तो एक्स्ट्रा मिर्ची की याद आ ही जाती है. आज हम आपको आपके किचन की इसी मिर्ची के बारे में बताने जा रहे हैं. पूरे विश्व में यह अलग-अलग प्रकार की होती है और सभी के तीखेपन में भी अंतर होता है. तो आइये जानते हैं देश-विदेश की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली मिर्चियों के नाम और उनकी खासियत-
आगे की जानकारी के लिए आप हमारी मोबाइल एप को डाउनलोड कर सकते हैं | डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें:-
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.codenicely.kisan.mitan

ये खतरनाक घास फसल को 40 फीसदी तक पहुंचाती नुकसान, ऐसे करें बचावदेश में खेती किसानी से अच्छी कमाई हासिल करने के लिए फायदे...
09/05/2023

ये खतरनाक घास फसल को 40 फीसदी तक पहुंचाती नुकसान, ऐसे करें बचाव
देश में खेती किसानी से अच्छी कमाई हासिल करने के लिए फायदे देने वाली फसलों के साथ नुकसान देने वाली फसलों का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है. क्योंकि एक छोटी घास भी बड़ा नुकसान पहुंचाती है, इस बीच आपको एक ऐसी ही घास की जानकारी दे रहे हैं जो फसल को 40 फीसदी तक नुकसान पहुंचा सकती है जिससे बचना बहुत जरूरी हो जाता है
देश में खेती किसानी के दौरान फसलों में सबसे ज्यादा नुकसान खरपतवारों के कारण देखने को मिलता है जो पौधों का पोषण सोखकर उन्हें कमजोर बना देती है. साथ ही कीट-रोगों को भी न्यौता दे देती है जिसकी वजह से फसलों का उत्पादन 40 फीसदी कम हो जाता है. गाजर घास खेतों में आतंक मचाने वाली इन्हीं समस्याओं में शामिल है जिसके संपर्क में आने से फसलें तो क्या इंसानों की सेहत पर भी खतरनाक असर पड़ता है. इस तरह के खरपतवारों की रोकथाम के लिए कृषि विशेषज्ञों की तरफ से लगातार प्रबंधन और निगरानी करने की सलाह दी जाती है, ताकि समय रहते खरपतवारों का नियंत्रण किया जा सके और फसलों का नुकसान होने से बचाया जा सके.
आगे की जानकारी के लिए आप हमारी मोबाइल एप को डाउनलोड कर सकते हैं | डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें:-
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.codenicely.kisan.mitan

किशमिश अंगूर से बनता है यह तो लगभग सभी जानते होंगे। लेकिन घर पर किशमिश कैसे बनाया जाए आज इस आर्टिकल में हम आपको यह बताएं...
09/05/2023

किशमिश अंगूर से बनता है यह तो लगभग सभी जानते होंगे। लेकिन घर पर किशमिश कैसे बनाया जाए आज इस आर्टिकल में हम आपको यह बताएंगे। होममेड किशमिश बनाना बहुत ही आसान होता है अगर घर में आपके ज्यादा अंगूर पड़े हैं या फिर अंगूर सस्ते बिक रहे हैं तो आप इस तरीके से घर पर आसानी से अंगूर की किशमिश बना सकते हैं। तो आइए किशमिश बनाना हम शुरू करते हैं…
सामग्री (Ingredients) –
• Grapes अंगूर – 500 ग्राम
• Water पानी – 2 कप
किशमिश बनाने की विधि (How to make Kismis) –
• किशमिश बनाने के लिए सबसे पहले अंगूर को अच्छे से पानी से धोएं।
• अब गैस पर कड़ाही को रखें और इसमें दो कप पानी डालें। फिर इसमें एक स्टैंड या कटोरी या प्लेट को रखें।
आगे की जानकारी के लिए आप हमारी मोबाइल एप को डाउनलोड कर सकते हैं | डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें:-
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.codenicely.kisan.mitan

एक बार पेड़ लगाकर हर साल होगी लाखों में कमाई, जानिए इससे जुड़ी 5 काम की बातेंआंवले की रोपाई के बाद उसका पौधा 4-5 साल में...
09/05/2023

एक बार पेड़ लगाकर हर साल होगी लाखों में कमाई, जानिए इससे जुड़ी 5 काम की बातें
आंवले की रोपाई के बाद उसका पौधा 4-5 साल में फल देने लगता है. 8-9 साल के बाद एक पेड़ हर साल औसतन 1 क्विंटल फल देता है. प्रति किलो 15-20 रुपये में बिकता है. यानी हर साल एक पेड़ से किसान को 1500 से 2000 रुपये की कमाई होती है.
आगे की जानकारी के लिए आप हमारी मोबाइल एप को डाउनलोड कर सकते हैं | डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें:-
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.codenicely.kisan.mitan

केले की चिप्स बनाने में बंपर कमाई !, ऐसे शुरू करें बिजनेसदेश में नौकरी पेशा वाले से लेकर एक बेरोजगार तक बिजनेस करने की स...
08/05/2023

केले की चिप्स बनाने में बंपर कमाई !, ऐसे शुरू करें बिजनेस
देश में नौकरी पेशा वाले से लेकर एक बेरोजगार तक बिजनेस करने की सोच रहा है. क्योंकी नौकरी से ज्यादा फायदा बिजनेस में है ऐसे में आपको केले की चिप्स के बिजनेस की जानकारी दे रहे हैं. खास बात ये है, कि अब तक कोई बड़ी कंपनी इस बिजनेस में नहीं है, बनाना चिप्स लोकल मार्केट में बहुत आसानी से बिक रहा है तो बिजनेस काफी लाभदायक है
आगे की जानकारी के लिए आप हमारी मोबाइल एप को डाउनलोड कर सकते हैं | डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें:-
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.codenicely.kisan.mitan

अनाज को घुन से कैसे बचाएं, जानें घरेलू उपाय, जो लंबे समय तक रखेगा घुन को दूरअनाज में घुन लगना किसानों के लिए एक बड़ी समस...
08/05/2023

अनाज को घुन से कैसे बचाएं, जानें घरेलू उपाय, जो लंबे समय तक रखेगा घुन को दूर
अनाज में घुन लगना किसानों के लिए एक बड़ी समस्या का विषय है, आज हम आपको बताएंगे कि आखिर कैसे आप घुन को अनाज में लगने से रोक सकते है...
जहां एक तरफ मानसून के आगमन से बारिश गर्मी से राहत दिलाती है, तो वहीं दूसरी ओर किसानों के लिए समस्या बन कर आती है. किसान खेती-बाड़ी पर ही निर्भर रहते हैं, उन्हें लम्बे समय तक अनाज का भंडारण करना होता है, लेकिन अक्सर देखा जाता है कि धान-गेहूं में धुन अपना अड्डा जमा लेते हैं,

आगे की जानकारी के लिए आप हमारी मोबाइल एप को डाउनलोड कर सकते हैं | डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें:-
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.codenicely.kisan.mitan

9 लाख रुपये किलो बिकता है दुनिया का सबसे महंगा मशरूम, इसकी खेती से बढ़ा सकते हैं आमदनीमशरूम की खेती से अपनी आमदनी को सीधे...
08/05/2023

9 लाख रुपये किलो बिकता है दुनिया का सबसे महंगा मशरूम, इसकी खेती से बढ़ा सकते हैं आमदनी
मशरूम की खेती से अपनी आमदनी को सीधे दुगना कर सकते हैं। कुछ मशरूम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 9 लाख रुपये प्रति किलो तक है।
पिछले कुछ सालों में किसानों के बीच मशरूम की खेती का क्रेज काफी तेजी से बढ़ा है. वैसे तो मशरूम को विदेशी सब्जी माना जाता है लेकिन अब यह भारत में भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय बन चुका है. किसान इसकी खेती कर अच्छा पैसा कमा रहे हैं. दरअसल, मशरूम कई तरह के होते हैं. इसकी कुछ वैराइटी ऐसी भी हैं, जो दुर्लभ हैं और अंतरराष्ट्रीय बाजार में उनकी कीमत 9 लाख रुपये किलो तक है. उन दुर्लभ मशरूम से किसान लाखों का मुनाफा हासिल कर सकते हैं. आइए, उनके बारे में विस्तार से जानें.
आगे की जानकारी के लिए आप हमारी मोबाइल एप को डाउनलोड कर सकते हैं | डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें:-
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.codenicely.kisan.mitan

इन टॉप 3 किस्मों से करें गन्ना की खेती, होगी बंपर पैदावारभारतीय गन्ना अनुसंधान परिषद से विकसित है ये गन्ना वैरायटी, निरो...
07/05/2023

इन टॉप 3 किस्मों से करें गन्ना की खेती, होगी बंपर पैदावार
भारतीय गन्ना अनुसंधान परिषद से विकसित है ये गन्ना वैरायटी, निरोग फसल और कम लागत है खासियत
देश में व्यापक पैमाने पर गन्ना की खेती होती है। गन्ने की मांग खासकर भारतीय बाजार में काफी अधिक है। गन्ने का उपयोग जूस, चीनी, गुड आदि के उत्पादन में किया जाता है। गन्ना कई सारे औषधीय गुणों से पूर्ण होते हैं। इसके अलावा इस फसल का व्यवसायिक महत्व भी है। पारंपरिक फसलों की खेती की अपेक्षा, गन्ने की खेती (sugarcane cultivation) से किसान भी अच्छा मुनाफा तैयार कर पाते हैं। लेकिन कई बार किसान गन्ने के फसल में रोग लग जाने की वजह से या खराब किस्मों से खेती करने की वजह से भारी नुकसान झेलते हैं। जरूरी है कि गन्ना की खेती आधुनिक और अच्छी किस्मों से की जाए। अच्छी किस्मों से गन्ना की खेती करने से किसान अच्छा उत्पादन तो कर ही पाएंगे। साथ ही फसल नुकसान से भी बच पाएंगे।
आगे की जानकारी के लिए आप हमारी मोबाइल एप को डाउनलोड कर सकते हैं | डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें:-
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.codenicely.kisan.mitan

रीपर बाइंडर मशीन से करें फसल की कटाई, साथ में गठरियां भी होगी तैयारजानें, कौनसी है मशीन और इससे फसल कटाई करने से क्या हो...
07/05/2023

रीपर बाइंडर मशीन से करें फसल की कटाई, साथ में गठरियां भी होगी तैयार
जानें, कौनसी है मशीन और इससे फसल कटाई करने से क्या होगा लाभ
किसानों के लिए खेती का काम आसान बनाने के लिए बाजार में कई प्रकार की कृषि मशीनें आ रही हैं। इस समय रबी फसलों की कटाई की जा रही है। यदि हासिये से फसल की कटाई की जाए तो इसमें श्रम व समय अधिक लगता है। यदि यही काम मशीन से किया जाए तो काफी कम समय में इसे पूरा किया जा सकता है। आज बाजार में कई प्रकार की फसल कटाई मशीनें आ रही हैं। इनमें से रीपर बाइंडर मशीन फसल कटाई के लिए काफी अच्छी मशीन मानी जाती है। इस मशीन की खास बात ये हैं कि इसमें यह मशीन फसल को समान रूप से काटने के साथ ही इसका गठरियां भी बना देती है इससे किसान को अलग से इस काम को करने की जरूरत नहीं होती है। इस तरह इस मशीन के उपयोग से किसान कम समय और श्रम में रबी फसलों की कटाई आसानी से कर सकते हैं। ये रीपर बाइंडर दो तरह के आते हैं। एक ऑटोमैटिक रिपर बाइंडर और दूसरी ट्रैक्टर से जोड़कर चलाई जाने वाली रीपर बाइंडर मशीन।
रीपर बाइंडर मशीन के उपयोग से क्या होगा लाभ
रीपर बाइंडर मशीन से कटाई करने पर भूसे का नुकसान नहीं होता है क्योंकि ये मशीन 5 से 7 सेमी ऊपर से फसल की कटाई करती है। इस मशीन की सहायता से फसल अवशेष यानि फसलों के ठूठ भी आसानी से निकाले जा सकते हैं। इससे पराली प्रबंधन भी आसान हो जाता है। जबकि हार्वेस्टर लगभग 30 सेमी ऊपर से फसल की कटाई करता है जिससे भूसे का नुकसान होता है और अवशेष प्रबंधन में भी कठिनाई जाती है। इसके अलावा हार्वेस्टर की तुलना में रीपर बाइंडर की कीमत भी कम होती है जिसे छोटे किसान भी आसानी से खरीद सकते हैं। इन सब बातों को देखते हुए रीपर बाइंडर का इस्तेमाल फसल कटाई के लिए इस्तेमाल करना ज्यादा फायदेमंद है।
आगे की जानकारी के लिए आप हमारी मोबाइल एप को डाउनलोड कर सकते हैं | डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें:-
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.codenicely.kisan.mitan

Address

E-Kisan Mart, Raipur Road, Kobiya, Sonalika Tractor Showroom
Bemetara
491335

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when EKisan Mart posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to EKisan Mart:

Share