Shivam Mobile Centre and Digital Point

Shivam Mobile Centre and Digital Point GOOD

UP के सभी जिलों के नये आईटीओ नंबर
17/12/2025

UP के सभी जिलों के नये आईटीओ नंबर

माया महा ठगिनी भगवान् श्रीकृष्ण ने अपने मित्र सुदामा को बहुत सारी सम्पत्ति दी लेकिन सुदामा तो अब और अधिक भक्ति करने लगे।...
17/12/2025

माया महा ठगिनी
भगवान् श्रीकृष्ण ने अपने मित्र सुदामा को बहुत सारी सम्पत्ति दी लेकिन सुदामा तो अब और अधिक भक्ति करने लगे। वे अब हर समय परमात्मा के ध्यान में ही निमग्न रहते।
आनन्दसिंधु प्रभु सखा रूप में,
मिल जाये तो क्या कहना ?
उसके आगे फिर शेष नहीं,
रह जाता है कुछ भी लहना।।
एक दिन सुदामा ने मन में सोचा, हर तरफ माया की बातें हो रही हैं पर माया मुझे क्यों नहीं दिखायी देती है।
यह माया पता नहीं कैसी होगी ? उन्होंने भगवान् श्रीकृष्ण से कहा—‘मुझे अपनी माया दिखाइए।
भगवान् श्रीकृष्ण ने कहा, तुम मुझे भूल जाओ तो तुम्हें माया दिखाई देगी।
ईश्वर ज्ञान और माया अज्ञान का प्रतीक है। जो परमात्मा के ध्यान में तल्लीन रहता है, उसे माया कैसे दिखाई देगी ?
माया महा ठगिनी हम जानी
भगवान् श्रीकृष्ण ने सुदामा को अपने मायाजाल में मोहित करने की ठानी।
श्रीकृष्ण और सुदामा गोमती नदी में स्नान करने गए। संध्योपासना का समय हो रहा था इसलिए जल्दी-जल्दी स्नान करने में सुदामा श्रीकृष्ण को भूल गए।
भगवान् श्रीकृष्ण ने अपनी माया दिखाई। जैसे ही सुदामा ने नदी में डुबकी लगाई कि गोमती नदी में बाढ़ आ गई और सुदामा बाढ़ के प्रवाह में खिंचते हुए चले गए।
पानी में डूबते-तैरते हुए वे एक घाट के पास पहुंचे और घाट पर चढ़ गए।
उसी समय एक हाथी ने आकर उनके गले में हार पहना दिया।
उस गांव के राजा की मृत्यु हो गयी थी और वहां ऐसा रिवाज था कि हाथी जिसके गले में हार पहना देता, उसे राजा बना दिया जाता था।
सुदामा को राजा बना दिया गया और राजकुमारी से उनका विवाह हो गया। भगवान् की माया से मोहित हुए सुदामा सब कुछ भूल गए।
पुरानी किसी चीज की उन्हें स्मृति नहीं रही। उनकी कई संतानें हुईं।
एक बार उनकी पत्नी रानी की मृत्यु हो गयी इससे दु:खी होकर सुदामा रोने लगे।
नगर के संभ्रान्त लोगों ने कहा, आप रोइये मत, रानी जहां गईं हैं, वहां आपको भी पहुंचा देंगे।
उस नगर में ऐसा रिवाज था कि स्त्री की मृत्यु होने पर पुरुष को भी उसके साथ चिता में चढ़ा दिया जाता था।
लोग सुदामा को श्मशान ले गए। यह सब देखकर सुदामा घबरा गए और भय और घबराहट में प्रभु का स्मरण करने लगे।
दुख में सुमिरन सब करें,
सुख में करें न कोय।
जो सुख में सुमिरन करै
तो दु:ख काहे को होय ।। (कबीर)
भगवान् का स्मरण करने ही उनके नेत्रों पर चढ़ा माया (अज्ञान) का परदा हट गया और उनको याद आया कि मैं तो सुदामा ब्राह्मण हूँ। मुझे संध्या करनी चाहिए।
संध्योपासना के लिए जैसे ही उन्होंने नदी में डुबकी लगायी वे गोमती नदी में उसी स्थान पर पहुंच गए।
श्रीकृष्ण स्नान करके पीताम्बर धारण भी नहीं कर पाये थे कि सुदामा रोते-रोते उनके पास आ पहुंचे।
श्रीकृष्ण ने पूछा, मित्र रोते क्यों हो ?
सुदामा कहने लगे, ये मेरी पत्नी, मेरा राज्य, सब कहां चला गया ? यह सब क्या है ?
भगवान् श्रीकृष्ण ने सुदामा को समझाते हुए कहा, मित्र ! यह सब मेरी माया है।
मेरे बिना जो कुछ भी दिखाई देता है, वह मेरी माया है। माया का आवरण चारों ओर फैला हुआ है। माया स्वयं नाचती है और मनुष्य को अपने वश में करके नचाती है।
इसीलिए संतों ने माया को ‘नर्तकी’ कहा है। इस नर्तकी माया के जाल से बचना है तो ‘नर्तकी’ का उल्टा कर दो।
जो शब्द बनेगा वह है ‘कीर्तन’ अर्थात् जो भगवान् का कीर्तन व नाम-स्मरण करता है, उसे माया रुलाती नहीं है।

जय जय श्री राधे 🌹🌹

अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के 26 नए मार्गों की घोषण !!1. मुंबई एलटीटी - वाराणसी (मध्य रेलवे)2. मुंबई एलटीटी- समस्तीपुर ...
24/10/2024

अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के 26 नए मार्गों की घोषण !!

1. मुंबई एलटीटी - वाराणसी (मध्य रेलवे)

2. मुंबई एलटीटी- समस्तीपुर (मध्य रेलवे)

3. पुणे जंक्शन - दानापुर (मध्य रेलवे)

4. पुणे जंक्शन - छपरा (मध्य रेलवे)

5. मुंबई एलटीटी - सीतामढ़ी (मध्य रेलवे)

6. मुंबई एलटीटी - भागलपुर (मध्य रेलवे)

7. पुरी - पुणे (ईस्ट कोस्ट रेलवे)

8. पुरी - उधना (ईस्ट कोस्ट रेलवे)

9. दरभंगा - नई दिल्ली (पूर्व मध्य रेलवे)

10. दरभंगा - हिसार (पूर्व मध्य रेलवे)

11. गया - कोयंबटूर (पूर्व मध्य रेलवे)

12. मुजफ्फरपुर - पुणे (पूर्व मध्य रेलवे)

13. गोमती नगर - मलातिपतपुर (पुरी) (उत्तर पूर्व रेलवे)

14. छपरा- अमृतसर (उत्तर पूर्व रेलवे)

15. गोरखपुर - बान्द्रा (मुंबई) (उत्तर पूर्व रेलवे)

16. अगरतला - सिकंदराबाद (उत्तर पूर्व सीमांत रेलवे)

17. पुरानी दिल्ली - सहरसा (उत्तर पूर्व सीमांत रेलवे)

18. अमृतसर - सहरसा (उत्तर पूर्व सीमांत रेलवे)

19. भगत की कोठी- गोरखपुर (उत्तर पश्चिम रेलवे)

20. अजमेर - रांची (उत्तर पश्चिम रेलवे)

21. हावड़ा - एसएमवीटी बेंगलुरु (दक्षिण पूर्वी/पूर्वी रेलवे)

22. तिरुनेलवेली - शालीमार (दक्षिण रेलवे)

23. तांबरम - सानट्रागाछी (दक्षिण रेलवे)

24. रानी कमलापति पाटलिपुत्र (पश्चिम मध्य रेलवे)

25. उधना - भागलपुर (पश्चिम रेलवे)

26. उधना - बरौनी (पश्चिम रेलवे)

आयुर्वेद के अनुसार, हर व्यक्ति में तीन ऊर्जा शक्ति या दोष (वात, पित्त, कफ) होते हैं। जब ये दोष असंतुलित हो जाते हैं, तो ...
16/09/2024

आयुर्वेद के अनुसार, हर व्यक्ति में तीन ऊर्जा शक्ति या दोष (वात, पित्त, कफ) होते हैं। जब ये दोष असंतुलित हो जाते हैं, तो यह आपके सेहत पर बुरा प्रभाव डाल सकते हैं। प्रत्येक दोष अलग-अलग तरीकों से आपकी सेहत को प्रभावित करते हैं, इसलिए जब आप अपने दोष के बारे में जान जाते हैं, तो आप आसानी से सेहतमंद और बेहतर जीवनशैली को पा सकते हैं ! तो आज ही जाने डॉक्टर्स से अपने आयुर्वेदिक दोषों के बारे में।

Dr. B. P Shukla
Janta Chikitsa Kendra
Mahadeva Bazar - Gorakhpur
Phone 05521-256575
+91 9453289207 ; 9721808016

✅ विशेषज्ञ आयुर्वेद चिकित्सक का परामर्श
✅ व्यक्तिगत और मूल कारण आधारित उपचार

Dr. B .P Shukla
Phone +919721808016

With Arun Gemini – I just got recognized as one of their top fans! 🎉
16/09/2024

With Arun Gemini – I just got recognized as one of their top fans! 🎉

रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज के रूप में 15,000 रन पूरे करने वाले दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी ❤️❤️❤️  ...
02/08/2024

रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज के रूप में 15,000 रन पूरे करने वाले दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी ❤️❤️❤️

  MMYogiAdityanathने जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को इसके निस्तारण के निर्देश दिए।उन्हों...
14/07/2024

MMYogiAdityanathने जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को इसके निस्तारण के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि हर उचित मामले में पीड़ित की संतुष्टि अति आवश्यक है। जनता को न्याय दिया जाए। उन्हें बिना कारण सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।

  MYogiAdityanath ने जनपद वाराणसी में प्रधानमंत्री श्री  जी के आगामी 18 जून को प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत सभी आवश्...
15/06/2024

MYogiAdityanath ने जनपद वाराणसी में प्रधानमंत्री श्री जी के आगामी 18 जून को प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत सभी आवश्यक तैयारियां सुव्यवस्थित तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रम में आने वाले किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। गर्मी को देखते हुए पर्याप्त छाया की व्यवस्था की जाए। पंखा, कूलर, ठंडा पानी आदि की समुचित व्यवस्था हो।

तेज गर्मी/लू का मौसम चल रहा है। ऐसे में पूरे प्रदेश में गांव हो या शहर, कहीं भी अनावश्यक बिजली कटौती नहीं होनी चाहिए:   ...
14/06/2024

तेज गर्मी/लू का मौसम चल रहा है। ऐसे में पूरे प्रदेश में गांव हो या शहर, कहीं भी अनावश्यक बिजली कटौती नहीं होनी चाहिए: MYogiAdityanath

पीएम मोदी ने अपने नामांकन के लिए 14 मई की तारीख को चुना है. सुनने में ये एक समान्य सी बात लग रही हो गई लेकिन अगर इस तारी...
14/05/2024

पीएम मोदी ने अपने नामांकन के लिए 14 मई की तारीख को चुना है. सुनने में ये एक समान्य सी बात लग रही हो गई लेकिन अगर इस तारीख को जरा गौर से देखें तो आपको पता चलेगा कि इस साल 14 मई को गंगा सप्तमी का महापर्व है. गंगा सप्तमी को लेकर पौराणिक मान्यता है कि इस दिन ही गंगा नदी का पृथ्वी लोक पर अवतरण हुआ था.

पीएमओ से जुड़े सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी 14 मई की सुबह करीब 11.40 पर वह नामांकन करेंगे. गंगा सप्तमी के दिन अगर बात शुभ मुहूर्त की करें तो वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की सप्तमी 13 मई 2024 की शाम 5.20 बजे शुरू होकर 14 मई शाम 6.49 बजे तक रहेगी.

Address

Mahadeva Bazar, Mahadeva Bazar Gorakhpur
Bansgaon
273211

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shivam Mobile Centre and Digital Point posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Shivam Mobile Centre and Digital Point:

Share