DJ Shivam

DJ Shivam Welcome to my page! I want to share my stuff with you and hope you will find something useful here. Enjoy ~~

01/10/2022

“जीवन जो शेष है, वही विशेष है.!"

हम अपने फॉलोवर्स से अनुरोध करते है कि इस दिवाली पर स्वदेशी कारीगरों से ही दिये खरीदें.🙏 #अबकी_दिवाली_देसी_वाली
12/10/2019

हम अपने फॉलोवर्स से अनुरोध करते है कि इस दिवाली पर स्वदेशी कारीगरों से ही दिये खरीदें.🙏
#अबकी_दिवाली_देसी_वाली

माँ विधूतपुराधीश्वरी, बिजलीपुर, बलरामपुर 🚩DJ Shivam Photography
07/10/2019

माँ विधूतपुराधीश्वरी, बिजलीपुर, बलरामपुर 🚩
DJ Shivam Photography

21/09/2019

देखने से ही खुश हो जाओगे..😊😊
राधे 😍

एक पुरानी भोजपुरी कहावत है,जिसका भावार्थ ये है कि-"जिसने आपकी थाली में से खाना नहीं खाया वो आपका दोस्त नहीं हो सकता"।विद...
21/09/2019

एक पुरानी भोजपुरी कहावत है,जिसका भावार्थ ये है कि-"जिसने आपकी थाली में से खाना नहीं खाया वो आपका दोस्त नहीं हो सकता"।
विद्या मंदिर में जितनो कि टिफिन में से खाना लूटा ,आज तक वो दोस्त हैं,और जिन्होंने टिफिन छुपाया आज उनके नाम तक याद नहीं।

18/09/2019
कुंदन या विक्रमबस इतनी सी कहानी थी मेरी. एक इसरो चीफ था जो फफक कर रो पड़ा था. कुछ साइंटिस्ट थे जो दिल में कसक लिए चेहरे प...
17/09/2019

कुंदन या विक्रम

बस इतनी सी कहानी थी मेरी. एक इसरो चीफ था जो फफक कर रो पड़ा था. कुछ साइंटिस्ट थे जो दिल में कसक लिए चेहरे पर औपचारिकता सजाए बैठे थे. कुछ डेटा अनालिसिस्ट थे जो अब भी इस उम्मीद में थे कि सिग्नल दोबारा शुरू हो जाएं. एक देश का मुखिया था जो कलेजा कड़ा कर के सबको ढांढस बंधावाता फिर रहा था. एक देश की जनता थी तो टीवी सेट्स के आगे अपनी उम्मीदों को टूटता देख रही थी.

मेरा ओरबिटर था. मेरा रोवर था. चांद की वीरान बंजर धरती थी और ये एक हमारा शरीर था जो हमें छोड़ चुका था. हम उठ सकते थे मगर किसके लिए? हम सिग्नल भेज सकते थे मगर किस के लिए? मेरा देश, देश की जनता, इसरो, श्रीहरिकोटा सब मुझसे छूट रहा था. मेरे अंदर का कम्युनिकेशन सिस्टम या तो मुझे ज़िंदा कर सकता था या मुझे मार सकता था.

पर अब साला उठे कौन, कौन फिरसे मेहनत करे? आग में पिछवाड़ा सुलगा कर लॉन्च हो जाने को, 3 लाख किमी की यात्रा के बाद सॉफ्ट लैंडिंग कराने को. अबे कोई तो आवाज़ देके रोक लो. ये जो बगल में बैठे बित्त भर के पाकिस्तानी उछल-उछल कर जश्न मना रहे हैं. महादेव की सौगंध दिल करता है अभी उठकर PKMKB का सिग्नल भेज हूं.

लेकिन नहीं, अब स्याला मूड नहीं है. देश के स्पेस मिशन को बस एक तुक्का नहीं साबित करना है कि कोई पिच्चर बना के बताए कि एक बार ऑन ऑफ करने से काम बन जाता है, ताकि कोई फेसबुक पर ये न कह डाले कि नारियल के फोड़ने या न फोड़ने से स्पेस मिशन फेल हो गया. वैज्ञानिकों की अथक मेहनत को किसी इत्तेफाक भर जितना छोटा नहीं बनाना है. ताकि सब समझ जाएं कि 95% को 100% देना ही एकमात्र विकल्प है कोई शॉर्टकट नहीं.

इसलिए आंखें मूंद लेने में ही सुख है. सो जाने में ही भलाई है. पर उठेंगे किसी रोज एक नए नाम से लॉन्च हो जाने को, चांद की इन कक्षाओं में फिर से दौड़ जाने को, चांद की जमीन पर रोवर को सुरक्षित लैंड करवा जाने को.. ।

निज भाषा उन्नति अहै,सब उन्नति को मूल।बिन निज भाषा-ज्ञान के,मिटत न हिय को सूल।।हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाए
14/09/2019

निज भाषा उन्नति अहै,सब उन्नति को मूल।
बिन निज भाषा-ज्ञान के,मिटत न हिय को सूल।।

हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाए

Address

Balrampur
271201

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DJ Shivam posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share