14/03/2026
यूइंग क्रिश्चियन कालेज (ईसीसी) में प्रथम सेमेस्टर के परिणाम को लेकर छात्रों का धरना प्रदर्शन गुरुवार देर रात खत्म हो गया. कालेज प्रशासन ने दो और तीन विषय में फेल छात्रों को भी अगली कक्षा में प्रमोट करने का फैसला लिया. इसमें बाद आक्रोशित छात्रों ने धरना खत्म कर दिया. हालांकि नई शिक्षा नीति के प्रविधानों के तहत छात्रों को बैक पेपर क्लीयर करना होगा.
समिति ने लिया था फैसला
ईसीसी में स्नातक प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणाम को लेकर काफी हंगामा मचा
था. कालेजों में 20 प्रतिशत छात्र एक से तीन विषयों में फेल हो गए थे. कालेज ने एक विषय में फेल छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया था पर दो और तीन विषय के छात्रों को एनईपी के नियमों का हवाला देकर प्रमोट नहीं किया. इसको लेकर छात्रों ने विरोध शुरू कर दिया था और मंगलवार से ही कालेज में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. गुरुवार को तो छात्रों ने शिक्षकों को बंधक बना लिया था. बाद में परीक्षा समिति की बैठक में तय हुआ कि दो और तीन विषयों में फेल छात्रों को प्रमोट नहीं किया जाएगा. यदि छात्र फीस वापस लेना चाहें तो ले सकते हैं. इसपर छात्र नहीं माने. देर रात तक हंगामा चलता रहा और इसके बाद कालेज प्रशासन ने दो और तीन विषयों में फेल छात्रों को प्रमोट करने का निर्णय लिया. पीआरओ जस्टिन मसीह ने कहा कि छात्रों को प्रमोट कर दिया गया है. उनको बैक पेपर देना होगा