08/05/2026
गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर जी की जयंती पर राष्ट्रभाव, सम्मान और नई दिशा का संदेश
भारत के राष्ट्रगान के रचयिता, विश्वविख्यात कवि, महान दार्शनिक एवं नोबेल पुरस्कार से सम्मानित गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर जी की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रांत सहसंयोजक रजनीकांत ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि गुरुदेव का साहित्य, राष्ट्रचिंतन और सांस्कृतिक चेतना आज भी देश को नई दिशा देने का कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि भारत की स्वतंत्रता की गाथा में यदि किसी गीत ने जन-जन के भीतर स्वाधीनता की ज्वाला प्रज्वलित की, तो वह “वंदे मातरम्” है। महान साहित्यकार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित यह गीत केवल शब्दों का समूह नहीं, बल्कि मातृभूमि के प्रति समर्पण, गौरव और बलिदान का अमर प्रतीक है।
श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने भारतीय विरासत, राष्ट्रीय प्रतीकों और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े मूल्यों को पुनर्स्थापित करने का जो कार्य किया है, उससे राष्ट्रभाव और सांस्कृतिक चेतना को नई मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के प्रयासों से “वंदे मातरम्” को राष्ट्रगान के समकक्ष सम्मान देने की दिशा में सकारात्मक वातावरण बना है, जो देश की आत्मा और राष्ट्रीय गौरव को और अधिक सशक्त करेगा।
उन्होंने विशेष रूप से पश्चिम बंगाल की उस ऐतिहासिक भूमि का उल्लेख किया, जहाँ से “वंदे मातरम्” की गूंज पहली बार उठी और जिसने स्वतंत्रता आंदोलन को नई ऊर्जा प्रदान की। यह वही धरती है जहाँ क्रांतिकारियों ने “वंदे मातरम्” को अपना उद्घोष बनाकर अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संघर्ष को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया।
रजनीकांत श्रीवास्तव ने कहा कि “वंदे मातरम्” किसी एक दल, विचारधारा या क्षेत्र का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की आत्मा का प्रतीक है। इसका सम्मान करना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है। यह राष्ट्रगीत युवाओं को अपनी जड़ों, संस्कृति और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग से जोड़ने का सशक्त माध्यम है।
अंत में उन्होंने कहा कि जब “वंदे मातरम्” का स्वर गूंजता है, तब हर भारतीय का हृदय राष्ट्रभक्ति और गौरव से भर उठता है। यह केवल गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा की आवाज है, जो हमें एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम की राह पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।
वंदे मातरम्! Rajni Kant Srivastava Nitin Nabin Narendra Modi Pankaj Chaudhary Dharampal Singh MYogiAdityanath Bharatiya Janata Party (BJP) Keshav Prasad Maurya Srivastava Navin Vinod Tawde Dileep Patel