sanjeev79031

sanjeev79031 Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from sanjeev79031, Singrauli.

02/06/2026

बिग ब्रेकिंग शहर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सिंगरौली प्रेम प्रकाश सिसोदिया उर्फ सोनू सिंह की स्वास्थ्य की स्थिति ने सबको चिंतित कर दिया है, लेकिन उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति और सेवा की भावना ने उन्हें हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। उनकी तबीयत खराब होने के बाद उन्हें सिंगरौली एनसीएल अस्पताल में एडमिट किया गया है, और सभी राजनीतिक दलों और समाज के लोग उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है

बिग ब्रेकिंग शहर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सिंगरौली प्रेम प्रकाश सिसोदिया उर्फ सोनू सिंह बीमार हुए बताया जाता है कि बिन...
02/06/2026

बिग ब्रेकिंग शहर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सिंगरौली प्रेम प्रकाश सिसोदिया उर्फ सोनू सिंह बीमार हुए बताया जाता है कि बिना धूप गर्मी देखे हर दिन उन्हें 3से 4जनता चौपाल और आम जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाने की वजह से दिन ना देखा ना रात भयानक गर्मी और नौतपा को ध्यान ना देने से युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिसोदिया उर्फ सोनू भैया की तबीयत अचानक से बहुत खराब हो गई जिसके बाद उन्हें सिंगरौली एनसीएल अस्पताल में एडमिट किया गया है राजनीति से ऊपर उठकर राजनीतिक दल के लोग और समाज के सभी वर्गों में उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है

02/06/2026

रजमिलान मारपीट मामला।

वायरल वीडियो की जांच, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई — एसपी षियाज़ के.एम.

सिंगरौली/ रजमिलान क्षेत्र में शराब कारोबार से जुड़े दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम. ने जांच के निर्देश दिए हैं।

एसपी ने कहा है कि वायरल वीडियो और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कराई जा रही है। मारपीट में शामिल सभी पक्षों से पूछताछ की जा रही है तथा वीडियो के आधार पर तथ्य जुटाए जा रहे हैं। जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी

01/06/2026

मेरा यह वीडियो ब्यंगात्मक है एनसीएल का विस्थापन का काम जिस अनुपात में होना चाहिए उस अनुपात में नहीं हो रहा है कागजी प्रक्रिया को सरल बनाना होगा

सिंहस्थ-2028 की तैयारियां प्रारंभ, सिंगरौली पुलिस में 6 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभपुलिस मुख्यालय मध्यप्...
01/06/2026

सिंहस्थ-2028 की तैयारियां प्रारंभ, सिंगरौली पुलिस में 6 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार सिंहस्थ-2028 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए आज दिनांक 01 जुन 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्थित रुस्तमजी कॉन्फ्रेंस हॉल में 6 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक श्री षियाज़ के.एम. द्वारा किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा, रक्षित निरीक्षक श्री केशव सिंह चौहान, निरीक्षक श्री राकेश साहू , सूबेदार श्री आशिष तिवारी एवं अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे।

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा सिंहस्थ-2028 में ड्यूटी हेतु पुलिस बल को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से तैयार किए गए 6 दिवसीय प्रशिक्षण मॉड्यूल के अनुसार जिले के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के कुल 658 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम तब तक संचालित किया जाएगा जब तक जिले का शत-प्रतिशत पुलिस बल प्रशिक्षित नहीं हो जाता।

प्रशिक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सिंहस्थ महापर्व की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं प्रशासनिक पृष्ठभूमि से अवगत कराया जाएगा। साथ ही सिंहस्थ मेले में कानून-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, अभिसूचना संकलन, वीआईपी मूवमेंट, आपदा प्रबंधन, आतंकवाद एवं नक्सल गतिविधियों से सुरक्षा, मेला क्षेत्र में चेकिंग एवं निगरानी, सोशल मीडिया प्रबंधन, संचार व्यवस्था, सीसीटीवी मॉनिटरिंग, विस्फोटक पदार्थों की पहचान एवं निराकरण, मेडिकल इमरजेंसी तथा क्विक रिस्पॉन्स अरेंजमेंट्स जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिदिन पी.टी., योग एवं मेडिटेशन का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे पुलिस बल शारीरिक एवं मानसिक रूप से दक्ष एवं तनावमुक्त रह सके। इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं, विदेशी पर्यटकों एवं विशिष्ट अतिथियों के प्रति व्यवहार, संवाद कौशल एवं सॉफ्ट स्किल्स से संबंधित विषयों पर भी विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।

पुलिस अधीक्षक श्री षियाज़ के.एम. ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सिंहस्थ बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक है, जहां करोड़ों श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे विशाल आयोजन में पुलिस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से प्राप्त ज्ञान एवं अनुभव भविष्य में पुलिस बल को बेहतर सेवाएं देने में सहायक सिद्ध होगा तथा सिंहस्थ-2028 के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

उल्लेखनीय है कि पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी प्रशिक्षण मॉड्यूल में सिंहस्थ-2016 के अनुभवों, आधुनिक सुरक्षा व्यवस्थाओं, तकनीकी संसाधनों, आपदा प्रबंधन एवं जनसंपर्क के विभिन्न पहलुओं को शामिल किया गया है, जिससे पुलिस बल को व्यावहारिक एवं प्रभावी प्रशिक्षण प्रदान किया जा सके।

सिंगरौली पुलिस द्वारा उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम को गंभीरता एवं पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ संचालित किया जा रहा है, जिससे सिंहस्थ-2028 में ड्यूटी हेतु जिले का पुलिस बल पूर्ण रूप से प्रशिक्षित एवं तैयार रह सके।

आज ग्राम पंचायत खम्हारिया में आयोजित जनचौपाल में सिंगरौली क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक रामनिवास शाह जी ने सहभागिता कर ग्रा...
01/06/2026

आज ग्राम पंचायत खम्हारिया में आयोजित जनचौपाल में सिंगरौली क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक रामनिवास शाह जी ने सहभागिता कर ग्रामीणजनों से आत्मीय संवाद किया तथा उनकी समस्याओं, सुझावों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को गंभीरता से सुना।

चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, विद्युत, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित अपनी समस्याएं एवं अपेक्षाएं साझा कीं। जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराने का आश्वासन दिया।

प्रदेश सरकार एवं हम सभी जनप्रतिनिधियों का प्रयास है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित हो। जनचौपाल लोकतंत्र को मजबूत बनाने तथा जनता और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है।

क्षेत्र की जनता का विश्वास एवं स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। आप सभी के सहयोग से सिंगरौली के विकास एवं जनसेवा का यह संकल्प निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच श्री रामदीन शाह जी, शक्तिकेंद्र के संयोजक डॉ ओमप्रकाश वैश्य जी, श्री गिरजा शाह जी, श्री रामनाथ सिंह जी, शिवनाथ सिंह जी सहित वरिष्ठ नागरिक, मातृशक्ति, युवा साथी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Narendra Modi Nitin Nabin Dr Mohan Yadav BJP Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Narendra Singh Tomar Hemant Khandelwal Bharatiya Janata Party (BJP) BJP4Singrauli BJP4Singrauli

01/06/2026

"समान नागरिक संहिता" लागू करने से पहले मध्यप्रदेश के सभी नागरिकों से सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं।

यह व्यवस्था महिला अधिकारों, पारिवारिक एवं नागरिक मामलों से संबंधित समस्याओं के समाधान में अधिक सुलभ और समान अधिकार सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण सिद्ध होगी।

- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी


Sundar Lal Shah Hemant Khandelwal CM Madhya PradeshDr Mohan Yadav

मध्य प्रदेश शासन की राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह जी को जन्म दिवस की हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान भोलेनाथ की कृपा...
01/06/2026

मध्य प्रदेश शासन की राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह जी को जन्म दिवस की हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान भोलेनाथ की कृपा से आपके जीवन में सदैव नई ऊँचाइयों का संचार हो। Radha Singh Ji

Address

Singrauli

Telephone

+918889560984

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when sanjeev79031 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share