08/01/2026
खुशखबरी : खुरी नदी पुल के समीप कचरा प्रबंधन की दिशा में बड़ा कदम l
शहर के खुरी नदी पुल के समीप लंबे समय से फेंके जा रहे कचरे के प्रबंधन की प्रक्रिया अब शीघ्र शुरू होने जा रही है। इसके लिए ट्रॉमेल मशीन नवादा पहुँच चुकी है। नगर परिषद द्वारा इस मशीन के माध्यम से वैज्ञानिक ढंग से कचरा प्रबंधन कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र की स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलेगी।
नगर परिषद के द्वारा कराया जाएगा कचरा का मैनेजमेंट।