08/01/2026
ये चित्र गाज़ा का नहीं है,और फिलिस्तीन का भी नहीं है,ये भारत की राजधानी दिल्ली का तुर्कमान गेट का है,बार-बार तुलना की जा रही है—गाज़ा पट्टी, फिलिस्तीन,युद्ध क्षेत्र।
अरे भाई, ज़रा रुकिए।
वो इलाका, जिसे वर्षों से अवैध कब्ज़ों और अवैध घुसपैठियों ने अपना सेफ ज़ोन बना लिया था। वो इलाका,जहाँ दिल्ली दंगों के समय सबसे ज़्यादा उग्रता देखी गई, और जहाँ पुलिस के लिए घुसना भी चुनौती बन जाता था।
अब जब अदालत के आदेश के बाद दिल्ली एमसीडी अतिक्रमण हटाने पहुँची,तो क्या हुआ?
• पत्थर चले
• हाथ-पैर चले
•भीड़ उग्र हुई
• कानून को डराने की कोशिश हुई
यानी वही पुरानी कहानी—कानून आए तो हिंसा दिखाओ,लेकिन इस बार फर्क था। करीब 40,000 वर्गफुट अवैध अतिक्रमण,
30 बुलडोज़र,
50 डंपर,
और पर्याप्त पुलिस बल के साथ
एमसीडी ने इलाका खाली कराया,और हाँ, अगर किसी को लगा कि “थोड़ा हंगामा कर देंगे, काम रुक जाएगा”—तो गलतफहमी दूर हो गई। कुछ लोग रो रहे हैं कि “इलाका गाज़ा बना दिया गया।”
सवाल सीधा है—
जब अवैध कब्ज़ा किया गया था, तब संविधान याद नहीं आया?
जब पत्थर फेंके गए, तब शांति की बातें क्यों नहीं हुईं? सच तो ये है कि– कानून जब तक नहीं पहुँचा, तब तक ये इलाका मिनी गाज़ा बना हुआ था। अब फर्क बस इतना है कि इस बार पत्थरबाज़ों के हाथ में कंट्रोल नहीं रहा और ये भी साफ कर दिया जाए–अभी कार्रवाई खत्म नहीं हुई है।पत्थर फेंकने वालों पर
•पहचान
• FIR
•कानूनी कार्रवाई
सब होगा।
क्योंकि ये भारत है।
यहाँ सेफ ज़ोन संविधान तय करता है,
भीड़ नहीं।
तुर्कमान गेट की ये कार्रवाई एक संदेश है—
दिल्ली अब नो-गो एरिया नहीं चलाएगी। अवैध कब्ज़ा चाहे जितना पुराना हो,और पत्थरबाज़ी चाहे जितनी तेज़—कानून आखिरकार पहुँचेगा और पहुँचा है।