Bindra Bazar

Bindra Bazar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Bindra Bazar, Azamgarh.
(1)

बिंद्रा बाज़ार, आजमगढ़ जनपद का एक प्रसिद्ध और अत्यंत व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र है। यह बाज़ार न केवल स्थानीय नागरिकों बल्कि आसपास के ग्रामीण इलाकों से आने वाले लोगों की दैनिक और विशेष खरीदारी की आवश्यकताओं को भी पूरा करता है।

आजमगढ़ के अतरौलिया बूढ़नपुर क्षेत्र के सरैया में प्रसिद्ध पौहारी बाबा सरोवर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। म...
20/06/2026

आजमगढ़ के अतरौलिया बूढ़नपुर क्षेत्र के सरैया में प्रसिद्ध पौहारी बाबा सरोवर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। मंदिर में दर्शन करने आई 20 वर्षीय युवती की रामसागर पोखरी में स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका कुसुम देवी 20 वर्ष पुत्री शिवपूजन, निवासी ग्राम नीवा हुसैनपुर थाना रामनगर जनपद अंबेडकरनगर अपने परिवार के साथ पौहारी बाबा मंदिर दर्शन करने आई थी। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे वह सरोवर में स्नान करने उतरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सीढ़ियों पर अत्यधिक काई जमी होने से उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। काफी मशक्कत के बाद शव को सरोवर से बाहर निकाला गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सरोवर की सीढ़ियों पर लंबे समय से काई जमी है, जिससे आए दिन फिसलने की घटनाएं होती हैं। कई बार मंदिर प्रशासन का ध्यान दिलाने के बावजूद कोई व्यवस्था नहीं की गई। सूचना पर अतरौलिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सरोवर की सीढ़ियों की नियमित सफाई और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
Azamgarh Uttar Pradash Jaunpur, Uttar Pradesh Following Following Love စာတို

गुरुवार को अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने करीब 45 मिनट तक प्रेस कॉन्फ्रेंस की.इसमें उन्होंने ईरान के साथ हुए समझौत...
19/06/2026

गुरुवार को अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने करीब 45 मिनट तक प्रेस कॉन्फ्रेंस की.

इसमें उन्होंने ईरान के साथ हुए समझौते के बारे में जानकारी दी. लेकिन साथ ही उन्होंने अमेरिका के निकट सहयोगी इसराइल और वहां के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू को नसीहत भी दी.
इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी नेतन्याहू को हिदायत देते हुए कहा था कि उन्हें लेबनान और हिज़्बुल्लाह के मामले में और ज़्यादा ज़िम्मेदार होने की ज़रूरत है.
दरअसल, इसराइली कैबिनेट के कुछ सदस्यों ने अमेरिका-ईरान समझौते से असहमति जताई थी. ख़ुद नेतन्याहू इससे ज़्यादा ख़ुश नज़र नहीं आ रहे हैं और उन्होंने ईरान के ख़िलाफ़ आक्रामक रवैया जारी रखने के संकेत दिए थे.
इससे पहले जब ईरान से समझौते पर बात चल ही रही थी, उसी बीच इसराइल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर अटैक कर दिया था. इससे भी ट्रंप नाराज़ नज़र आए क्योंकि ईरान की मांग रही है कि समझौते में लेबनान में भी पूर्ण सीज़फ़ायर की बात लागू हो. fans

माँ की गाली के बदले ने फ्रांस को वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में हरा दिया.2006 का फुटबॉल वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबला France और I...
19/06/2026

माँ की गाली के बदले ने फ्रांस को वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में हरा दिया.

2006 का फुटबॉल वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबला France और Italy के बीच Berlin के Olympias स्टेडियम में खेला जा रहा था.

France के हरफनमौला खिलाड़ी Zinedine Zidane ने 7वें मिनिट पर गोल दाग दिया. इसके बाद Italy के Marco Materazzi ने 19वें मिनिट पर गोल दागा.

90 मिनिट तक दोनों टीमें 1-1 गोल से बराबरी पर थीं. एक्स्ट्रा टाइम में France हावी था. Zinedine Zidane पूरी कोशिश में लगे थे. इसी बीच Italy के Materazzi ने Zidane को माँ पर गाली दे दी.

पलट कर Zidane ने Materazzi की छाती पर हैडर मार दिया. Materazzi जमीन पर गिर गया. रेफरी ने RED CARD दिखाकर Zidane को मैच से बाहर कर दिया. अब France अपने SuperStar खिलाड़ी के बिना मैच खेल रही था.
बाद में पेनल्टी शूट आउट में France फाइनल मुकाबला हार गया. France की जनता ने Zidane का साथ दिया, माँ की गाली देने वालों के साथ ऐसा ही बर्ताव होना चाहिए।
Azamgarh Uttar Pradash Jaunpur, Uttar Pradesh Uttar Pradesh

18/06/2026

फूलपुर/सरायमीर। मुहर्रम का चांद नजर आते ही शिया समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार की शाम को चांद दिखाई देते ही अजादारों ने ‘या हुसैन’ की सदाओं के साथ मातम शुरू कर दिया। महिलाओं ने शोक प्रकट करते हुए अपने जेवर और चूड़ियां उतार दीं और काले लिबास में नजर आईं। इमामबाड़ों और अजाखानों में काली सजावट की गई तथा मजलिसों का सिलसिला प्रारंभ हो गया। घरों और इमाम चौकों पर काले झंडे लगाए गए। ताजिया निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में पहुंच गया है। मेजवा गांव के इमामबाड़े में देर रात आयोजित मजलिस के दौरान मौलाना वसी मोहम्मद खां ने कर्बला की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि इमाम हुसैन ने अन्याय के खिलाफ खड़े होकर अपने परिवार और साथियों के साथ शहादत दी। सरायमीर और आसपास के क्षेत्रों निकामुद्दीनपुर, कोरौली, कमालपुर, फत्तेहपुर, पुरंदरपुर, बेलहरी, रसूलपुर, ओहदपुर, ओसती, खपड़ा गांव और बिजहर सहित कई क्षेत्रों में भी मजलिसें आयोजित की गईं। मजलिसों में मौलानाओं ने कर्बला के वाकये को इंसानियत के लिए महान संदेश बताते हुए कहा कि इमाम हुसैन (अ.) की कुर्बानी सत्य, न्याय, सब्र और अत्याचार के खिलाफ डटकर खड़े होने की प्रेरणा देती है। पूरे क्षेत्र में मुहर्रम को लेकर गम और मातम का माहौल बना है।

18/06/2026

आज 11:30 बजे लगभग रात्री को हटाया जा रहा है किसके आदेश हटवाया जा रहा है यह जानकारी अभी तक नहीं हो पाई स्थानी लोगों के अनुसार बैरियर रोड़ से हट जाने से क्षेत्र की जनता को बड़ी राहत मिलेगी
#आजमगढ़

18/06/2026

मोहम्मदपुर फरिहा रोड पर लगा बैरियर आज 11:30 बजे लगभग रात्री को हटाया जा रहा है। किसके आदेश पर हटवाया जा रहा है, यह जानकारी अभी तक नहीं हो पाई। स्थानीय लोगों के अनुसार बैरियर रोड़ से हट जाने से क्षेत्र की जनता को बड़ी राहत मिलेगी।
Jaunpur, Uttar Pradesh Vijender Singh Azamgarh Uttar Pradash

17/06/2026
17/06/2026

जल्दबाजी कभी-कभी जानलेवा साबित हो सकती है। ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे एक व्यक्ति को बचाने के लिए पूरी ट्रेन रोकनी पड़ी। हालात इतने गंभीर हो गए कि उसे सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्लेटफॉर्म का हिस्सा तोड़ना पड़ा। सौभाग्य से समय रहते रेस्क्यू कर उसकी जान बचा ली गई। आप सभी से अपील है कि ट्रेन पकड़ने या उतरने की जल्दबाजी बिल्कुल न करें। चलती ट्रेन में चढ़ना-उतरना आपकी और आपके परिवार की खुशियों को खतरे में डाल सकता है। कुछ मिनट की सावधानी, पूरी जिंदगी की सुरक्षा बन सकती है।
#आजमगढ़

17/06/2026

जल्दबाजी कभी-कभी जानलेवा साबित हो सकती है। ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे एक व्यक्ति को बचाने के लिए पूरी ट्रेन रोकनी पड़ी। हालात इतने गंभीर हो गए कि उसे सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्लेटफॉर्म का हिस्सा तोड़ना पड़ा। सौभाग्य से समय रहते रेस्क्यू कर उसकी जान बचा ली गई। आप सभी से अपील है कि ट्रेन पकड़ने या उतरने की जल्दबाजी बिल्कुल न करें। चलती ट्रेन में चढ़ना-उतरना आपकी और आपके परिवार की खुशियों को खतरे में डाल सकता है। कुछ मिनट की सावधानी, पूरी जिंदगी की सुरक्षा बन सकती है।
Vijender Singh Salman Azmi Sallu Jaunpur, Uttar Pradesh Azamgarh Report

17/06/2026

Big shout out to my newest top fans! Salman Azmi Sallu, Vijender Singh

Address

Azamgarh

Telephone

+918090559925

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bindra Bazar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Bindra Bazar:

Share