Rose Fabulous Collection

Rose Fabulous Collection �We are selling 100% Original ITEMS bought from US, CANADA +++
(1)

सपने पूरे करने के लिए हिम्मत और मेहनत ही काफी होती है भारत की सुप्रिया जाटव ने अमेरिका में आयोजित कराटे चैंपियनशिप में ग...
01/12/2025

सपने पूरे करने के लिए हिम्मत और मेहनत ही काफी होती है भारत की सुप्रिया जाटव ने अमेरिका में आयोजित कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम ऊँचा किया।

साधारण पृष्ठभूमि से आने वाली सुप्रिया ने कठिनाइयों को पीछे छोड़ते हुए यह बड़ी उपलब्धि हासिल की।

आज वे लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा हैं, जो अपने सपनों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।आइए, ऐसी बेटियों की उपलब्धियों को भी उतना ही सराहें जितना हम मनोरंजन को करते हैं

श्रीदेवी सिर्फ़ एक अभिनेत्री नहीं थीं; वह एक भावना थीं, एक खुशबू थीं जो आज भी भारतीय सिनेमा के दिल में बसती है। 1963 में...
01/12/2025

श्रीदेवी सिर्फ़ एक अभिनेत्री नहीं थीं; वह एक भावना थीं, एक खुशबू थीं जो आज भी भारतीय सिनेमा के दिल में बसती है। 1963 में जन्मी और 2018 में हमें अलविदा कहने वाली श्रीदेवी का सफ़र शालीनता, प्रतिभा और बेजोड़ समर्पण से भरा रहा। सोलहवां सावन (1979) से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत से लेकर भारत की पहली सच्ची महिला सुपरस्टार बनने तक, उन्होंने साबित कर दिया कि प्रतिभा की कोई सीमा नहीं होती।

उनके हाव-भाव, उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और हर किरदार को जीवंत कर देने की उनकी क्षमता ने उन्हें एक लीजेंड बना दिया। चांदनी, सदमा, मिस्टर इंडिया, नगीना, इंग्लिश विंग्लिश और मॉम जैसी फ़िल्में सिर्फ़ फ़िल्में नहीं हैं—ये यादें हैं जो हमेशा चमकती रहती हैं। आज भी, कोई भी उनके आकर्षण, उनकी मासूमियत या उनकी जादुई आँखों की बराबरी नहीं कर सकता, जो बिना एक शब्द के हज़ारों एहसास बयां कर देती थीं।

एक पत्नी, माँ और सुपरस्टार के रूप में, श्रीदेवी ने हर भूमिका को गरिमा और खूबसूरती के साथ संतुलित किया। उनकी बेटियाँ, जान्हवी और ख़ुशी, गर्व के साथ उनकी विरासत को आगे बढ़ा रही हैं।

यद्यपि वह अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी आभा, उनकी कला और उनकी आत्मा उनके द्वारा छुए गए हर फ्रेम में अमर हैं।

श्रीदेवी को सदैव भारतीय सिनेमा की धड़कन के रूप में याद किया जाएगा - शाश्वत, सुंदर और अविस्मरणीय।

सब को पता होना चाहिएफोन दिन में 2-3 घंटे से ज्यादा मत चलाओ। ज्यादा इस्तेमाल से आंख कमजोर होती है, नींद खराब और दिमाग थक ...
01/12/2025

सब को पता होना चाहिए

फोन दिन में 2-3 घंटे से ज्यादा मत चलाओ। ज्यादा इस्तेमाल से आंख कमजोर होती है, नींद खराब और दिमाग थक जाता है। मोबाइल काम का है, पर लत नुकसान करती है।

नौकरी छूटने के बाद भी क्या PF अकाउंट में मिलता रहेगा ब्याज? जानिए क्या कहते हैं EPFO के नियमकरी छूटना या छोड़ना किसी भी ...
01/12/2025

नौकरी छूटने के बाद भी क्या PF अकाउंट में मिलता रहेगा ब्याज? जानिए क्या कहते हैं EPFO के नियमकरी छूटना या छोड़ना किसी भी इंसान के लिए आसान समय नहीं होता. इस दौर में सबसे बड़ा सवाल यही उठता है कि जो पैसा सालों से फ्यूचर के लिए PF खाते में जमा किया है, उसका क्या होगा? क्या अब उस पैसे पर ब्याज मिलना बंद हो जाएगा?अगर आपके मन में भी यही सवाल घूम रहा है तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है. EPFO यानी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने इसको लेकर पूरी जानकारी दी है . तो चलिए जानते है नौकरी छूटने के बाद भी PF खाते में जमा राशि पर ब्याज मिलता रहेगा या नहीं?

EPFO के नियमों के अनुसार, अगर कोई कर्मचारी नौकरी छोड़ता है या उसकी नौकरी चली जाती है, तो भी उसका PF अकाउंट इनएक्टिव नहीं माना जाता. जब तक अकाउंट में जमा पैसा पड़ा है और व्यक्ति की उम्र 58 साल से कम है, तब तक उस पर हर साल ब्याज मिलता रहेगा. यानी आपका पैसा रुकता नहीं है, वो समय के साथ बढ़ता रहेगा.EPFO के नियम में ये भी बताया गया है कि जैसे ही व्यक्ति की उम्र 58 साल पूरी होती है, उसके PF खाते पर ब्याज मिलना बंद हो जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि सरकार यह मानती है कि 58 की उम्र में व्यक्ति रिटायर हो चुका है और उसे अब अपने PF का पैसा निकाल लेना चाहिए.

अगर कोई व्यक्ति इसके बाद भी पैसा खाते में रखता है, तो उस पर कोई ब्याज नहीं मिलेगा. इसलिए रिटायरमेंट के बाद अकाउंट से पैसा निकालना ही समझदारी है.

अगर आपकी नौकरी छूट गई है तो घबराने की जरूरत नहीं है. PF का पैसा आपका है और उस पर ब्याज भी मिलता रहेगा. लेकिन अगर आप लंबे समय तक कोई नई नौकरी नहीं कर रहे हैं, तो आप चाहें तो अपने PF खाते से पैसा निकाल सकते हैं या फिर उसे किसी नई नौकरी में ट्रांसफर करवा सकते हैं.

EPFO ने यह साफ कर दिया है कि नौकरी छूटने के बाद भी PF खाते में ब्याज मिलता रहेगा जब तक कि आप 58 साल के नहीं हो जाते. यह हर नौकरीपेशा व्यक्ति को राहत देगी क्योंकि PF की सेविंग सिर्फ पैसा नहीं, बल्कि भविष्य की सुरक्षा है. इसलिए समय-समय पर अपने PF अकाउंट का स्टेट्स जरूर चेक करते रहें और जरूरत पड़ने पर EPFO के ऑप्शन का सही इस्तेमाल करें.

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके PF खाते में कितना बैलेंस है, तो उसके लिए कई आसान तरीके मौजूद हैं. सबसे आसान तरीका है अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर मिस्ड कॉल देना. इसके अलावा आप SMS भी भेज सकते हैं अपने फोन से EPFOHO UAN ENG टाइप कर के 7738299899 पर भेजिए. कुछ ही सेकंड में आपको मैसेज के जरिए बैलेंस की जानकारी मिल जाएगी.

अगर आप ऑनलाइन चेक करना चाहते हैं, तो EPFO की Member Passbook वेबसाइट पर जाकर UAN और पासवर्ड से लॉगिन करके बैलेंस और पासबुक देख सकते हैं. स्मार्टफोन यूजर हैं तो UMANG ऐप डाउनलोड करें और EPFO सेक्शन में जाकर पूरी डिटेल देख सकते हैं.

- नौकरी बदलने पर PF का पैसा निकालना चाहिए या नहीं? ज्यादातर लोग नहीं जानते ये बात, जानिए पेंशन पर क्या होगा असर

शुभांकर मिश्रा ने Tesla कार नहीं खरीदकर स्वदेशी इलेक्ट्रिक कार Mahindra XEV 9E खरीदी है। उन्होंने कहा- जब सेम फीचर स्वदे...
01/12/2025

शुभांकर मिश्रा ने Tesla कार नहीं खरीदकर स्वदेशी इलेक्ट्रिक कार Mahindra XEV 9E खरीदी है। उन्होंने कहा- जब सेम फीचर स्वदेशी कंपनी में मिले रहे.. तो विदेशी कंपनी को क्यों Promote करना?

चाय" तो अब 2034 तक पीनी पड़ेगी,उसके बाद गोरखपुर वाले "बाबा" "काढ़ा" पिलायेंगे
01/12/2025

चाय" तो अब 2034 तक पीनी पड़ेगी,उसके बाद गोरखपुर वाले "बाबा" "काढ़ा" पिलायेंगे

पिछले 500 वर्षों में साम्राज्य बदले, पीढ़ियां बदलीं, किंतु आस्था अडिग रही...जय जय श्री राम।🙏🛕🚩
01/12/2025

पिछले 500 वर्षों में साम्राज्य बदले, पीढ़ियां बदलीं, किंतु आस्था अडिग रही...

जय जय श्री राम।🙏🛕🚩

आजकल की शादियाँ देखकर दिल रोता है।  कुछ घंटों का फंक्शन...  डेकोरेशन, लाइटिंग, खाना, बैंड-बाजा, डेस्टिनेशन वेन्यू...  ला...
01/12/2025

आजकल की शादियाँ देखकर दिल रोता है।

कुछ घंटों का फंक्शन...
डेकोरेशन, लाइटिंग, खाना, बैंड-बाजा, डेस्टिनेशन वेन्यू...
लाखों-करोड़ों उड़ जाते हैं, एक रात में।

और फिर?
वही शादी कुछ महीनों, कुछ सालों में...
या कभी-कभी तो कुछ दिनों में ही टूट जाती है।
सारे सपने, सारी चमक-दमक...
सिर्फ़ तलाक के कागजों और खाली बैंक बैलेंस रह जाते हैं।

तो सोचिए...
वो सारा पैसा जो एक शाम की चकाचौंध में उड़ा दिया,
अगर उसी बेटी के नाम पर FD करवा दिया जाता,
तो उसकी पूरी जिंदगी संभल जाती।
उसकी पढ़ाई, उसका घर, उसका बिजनेस, उसकी मुश्किल घड़ी...
हर जगह वो पैसा उसका सहारा बनता।

शादी का असली मतलब है –
दो लोगों का साथ, विश्वास और जिम्मेदारी।
यह किसी होटल की ग्रैंड एंट्री से नहीं,
दिल की सच्चाई से बनता है।

पैसा दिखावे पर नहीं,
बेटी की सुरक्षा पर लगाओ।
क्योंकि वो चमकती लाइटें एक रात में बुझ जाती हैं,
लेकिन बेटी का भविष्य जीवन भर रोशन रहता है।

सादगी से की गई शादी सबसे खूबसूरत होती है,
और सबसे मजबूत भी।

बेटी के नाम FD करवाओ,
उसे आजादी दो, ताकत दो, सम्मान दो।
यही सबसे बड़ा दहेज है,
यही सबसे सच्चा आशीर्वाद है। 💛

पहले वनडे में रो-को का धमाका, भाई! अकेले दम पर भारत को जिताया मैच, कमाल कर दिया! कोई कंजूसी नहीं, दिल खोल के बधाई दो यार...
01/12/2025

पहले वनडे में रो-को का धमाका, भाई! अकेले दम पर भारत को जिताया मैच, कमाल कर दिया! कोई कंजूसी नहीं, दिल खोल के बधाई दो यार! 💙
रोहित-कोहली जिंदाबाद! 🇮🇳✨

 # # # सादगी की जीती-जागती मिसाल: बैलगाड़ी से बेटे की सगाई लेने पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादवउज्जैन। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्र...
30/11/2025

# # # सादगी की जीती-जागती मिसाल: बैलगाड़ी से बेटे की सगाई लेने पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव

उज्जैन। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सत्ता उनके लिए सेवा का माध्यम है, दिखावे का नहीं।

शनिवार को अपने बेटे की सगाई में वे किसी लग्जरी गाड़ी या चमचमाती बारात के साथ नहीं, बल्कि पारंपरिक बैलगाड़ी पर सवार होकर दुल्हन के गांव पहुंचे। सफेद कुर्ता-पायजामा, सिर पर साफा और चेहरे पर वही मुस्कान — यह दृश्य देख हर आने-जाने वाला रुक गया और श्रद्धा से भर गया।

लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हुई।
सीएम डॉ. यादव ने बेटे की शादी भी पांच सितारा ठाठ-बाट से दूर, उज्जैन में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन में करने का फैसला किया है। एक ही मंडप में सैकड़ों जोड़ों के साथ उनके बेटे का भी विवाह होगा — बिना किसी विशेष व्यवस्था, बिना अलग से पंडाल, बिना फिजूलखर्ची के।

डॉ. यादव ने कहा,
“मेरे लिए सबसे बड़ी खुशी यह है कि मेरे बेटे का विवाह उन सैकड़ों बेटियों-बेटों के साथ हो, जिनके माता-पिता बड़े आयोजन का खर्च नहीं उठा सकते। यही हमारी संस्कृति है, यही हमारा संदेश है।”

बैलगाड़ी की खड़खड़ाहट और सामूहिक विवाह का फैसला — इन दो तस्वीरों ने पूरे देश को बता दिया कि सादा जीवन और ऊँचे विचार आज भी जीवित हैं, और वो भी प्रदेश के सबसे बड़े ओहदे पर बैठे इंसान के घर में।

सचमुच, कुछ लोग पद से नहीं, अपने कर्म से बड़े होते हैं।
डॉ. मोहन यादव आज उसी ऊंचाई पर खड़े नजर आ रहे हैं।

#सादगी_का_दूसरा_नाम_मोहन_यादव #संस्कारों_की_बारात #मध्यप्रदेश_का_गर्व

प्राइवेट स्कूलों पर योगी सरकार का शिकंजा, सभी टीचरों की योग्यता की होगी जांच, क्यों फैसला? की योगी सरकार ने प्राइवेट स्क...
30/11/2025

प्राइवेट स्कूलों पर योगी सरकार का शिकंजा, सभी टीचरों की योग्यता की होगी जांच, क्यों फैसला? की योगी सरकार ने प्राइवेट स्कूलों को लेकर एक्शन में आ गई है। यूपी में सभी प्राइवेट स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षकों की शैक्षिक अर्हता की जांच कराई जाएगी। मानक के विपरीत बिना अर्हता के शिक्षकों से पढ़ाई कराने पर राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने सख्त नाराजगी जताई है।शिक्षा विभाग अब सभी जिलों में इन स्कूलों के शिक्षकों की जांच कर रिपोर्ट देगा।

एनसीटीई को इस मामले में झांसी के रहने वाले राहुल जैन की ओर से साक्ष्यों के साथ शिकायत की गई है, जिसमें कई निजी स्कूलों में शिक्षक बिना डीएलएड, बीएड, सीटीईटी व टीईटी पास किए बिना ही निजी स्कूलों में पढ़ाई करा रहे हैं। एनसीटीई के अनिवार्य मानकों का पालन न किए जाने से तमाम निजी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।

ऐसे में अब सभी 75 जिलों में जिला विद्यालय निरीक्षक निजी स्कूलों के शिक्षकों की शैक्षिक अर्हता का ब्योरा खंगालेंगे। मानकों के विपरीत जहां शिक्षक मिलेंगे, उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। हर हाल में विद्यार्थी को गुणवत्तापरक शिक्षा मिले इसके लिए यह कदम उठाया जा रहा है।

मोटी फीस लेकर भी देते हैं कम वेतन: निजी स्कूल अभिभावकों से तो मोटी फीस वसूल लेते हैं, लेकिन शिक्षकों को कम वेतन पर रखते हैं। योग्यताधारी शिक्षक न मिलने की स्थिति में वह बीए-एमए पास से भी पढ़ाई करा लेते हैं।

मुख्य सचिव तक पहुंची मामले की शिकायत

निजी स्कूलों में बिना अहर्ता शिक्षक रखने का मामला मुख्य सचिव एसपी गोयल और अपर मुख्य सचिव बेसिक व माध्यमिक शिक्षा तक पहुंचा है। एनसीटीई के पत्र के बाद शिक्षा विभाग ने जिलों में इसकी जांच कराने का निर्णय लिया। अब शासन की सख्ती के बाद जिलों में जांच शुरू होगी।

गुणवत्ता और नियम पालन पर जोर

योग्यता जांच का मुख्य उद्देश्य राज्य भर में शिक्षण मानकों को एकरूपता देना है। बिना प्रशिक्षित शिक्षकों के कारण छात्रों का शैक्षणिक भविष्य दांव पर लग जाता है, खासकर तब जब अभिभावक निजी स्कूलों में भारी भरकम फीस चुकाते हैं। शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के तहत भी सभी शिक्षकों के लिए न्यूनतम व्यावसायिक योग्यता अनिवार्य है।

माना जा रहा है कि इस जांच के बाद न केवल अवैध रूप से कार्यरत शिक्षकों की छंटनी होगी, बल्कि स्कूलों को भी मजबूरन योग्य और प्रशिक्षित शिक्षकों को नियुक्त करना पड़ेगा। इस कदम से शिक्षा की मूलभूत संरचना मजबूत होगी और ग्रामीण तथा शहरी दोनों क्षेत्रों के विद्यार्थियों को समान रूप से बेहतर शिक्षा मिल सकेगी। यह सुनिश्चित करेगा कि निजी स्कूलों में 'पैसे कमाने' के बजाय 'शिक्षण की गुणवत्ता' पर ध्यान दिया जाए।

1 जनवरी से बैंकिंग नियम बड़ा बदलाव, डिजिटल ट्रांजैक्शन पर नई गाइडलाइन जारीडिजिटल लेनदेन ने भारत की बैंकिंग व्यवस्था को प...
30/11/2025

1 जनवरी से बैंकिंग नियम बड़ा बदलाव, डिजिटल ट्रांजैक्शन पर नई गाइडलाइन जारीडिजिटल लेनदेन ने भारत की बैंकिंग व्यवस्था को पूरी तरह बदल दिया है। बीते कुछ वर्षों में मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग, यूपीआई और अन्य डिजिटल पेमेंट सिस्टम में तेज़ी से बढ़ोतरी हुई है।लेकिन इसके साथ धोखाधड़ी (फ्रॉड) के मामलों में भी लगातार इजाफा हुआ है।

इसी चुनौती को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने डिजिटल बैंकिंग को और सुरक्षित, पारदर्शी और सरल बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है।

RBI ने डिजिटल बैंकिंग के लिए 7 नए 'मास्टर डायरेक्शन' जारी किए हैं, जिन्हें 1 जनवरी 2026 से पूरे देश में लागू किया जाएगा। इन नए नियमों का मकसद है-एक देश, एक नियम के तहत डिजिटल बैंकिंग को साफ-सुथरा, सुरक्षित और आसान बनाना।

क्या है RBI का नया बदलाव?

डिजिटल बैंकिंग से जुड़े नियम अब तक अलग-अलग सर्कुलर और आदेशों में बिखरे हुए थे। इससे बैंकों को नियम समझने और लागू करने में दिक्कत आती थी। अब RBI ने इन्हें समेकित कर 7 नए मास्टर डायरेक्शन जारी किए हैं। यह बदलाव इसलिए भी अहम है क्योंकि RBI ने इसी प्रक्रिया में 5673 पुराने सर्कुलरों को रद्द कर दिया है। नए नियमों में 244 मास्टर डायरेक्शन शामिल हैं, जिनमें डिजिटल बैंकिंग से जुड़े 7 प्रमुख नियम हैं।

बैंकों और ग्राहकों के लिए क्या होगा आसान?

RBI के नए नियमों से बैंकों और NBFCs पर अनावश्यक कागजी कार्रवाई का बोझ कम होगा, जिससे कामकाज तेज़ और पारदर्शी बन सकेगा। ये डिजिटल बैंकिंग नियम देश के सभी बैंकों-कमर्शियल बैंक, पेमेंट बैंक, स्मॉल फाइनेंस बैंक, लोकल एरिया बैंक, रीजनल रूरल बैंक, शहरी और ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंकों-पर लागू होंगे। यानी अब भारत में काम करने वाला हर बैंक इन नए डिजिटल मानकों का पालन करेगा, जिससे ग्राहकों को बेहतर और सुरक्षित सुविधाएं मिलेंगी।

हर बैंक को बनानी होगी नई डिजिटल बैंकिंग पॉलिसी

RBI के नए नियमों के मुताबिक अब हर बैंक को अपनी एक अलग डिजिटल बैंकिंग पॉलिसी बनानी होगी। इसमें बैंक यह बताएगा कि इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI को सुरक्षित रखने के लिए वह क्या-क्या कदम उठाएगा और ग्राहक का पैसा कैसे सुरक्षित रहेगा। सर्वर डाउन होने या कोई बड़ी गड़बड़ी होने पर बैंक उसे कैसे ठीक करेगा। ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग का इस्तेमाल करते समय कोई खतरा न हो और सेवाएं ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद बन सकें।

आपके पास 2000 का नोट? RBI ने बताया कहां चेंज करे, इतने हजार करोड़ रुपए अभी भी बाजार में

ग्राहकों को क्या लाभ होगा?

नए नियमों का सबसे बड़ा फायदा ग्राहकों को मिलेगा। बैंक अब तेज़ी से नई डिजिटल सेवाएं शुरू कर सकेंगे और सुरक्षा मानकों को पहले से बेहतर बना पाएंगे। इसका असर छोटे बैंकों पर भी पड़ेगा, क्योंकि अब वे भी बड़े बैंकों की तरह आधुनिक और सुरक्षित डिजिटल सुविधाएं प्रदान कर सकेंगे।

नए नियम साइबर फ्रॉड पर रोक लगाने में भी मदद करेंगे, जिससे ऑनलाइन लेन-देन पहले से अधिक सुरक्षित हो जाएगा। इसके साथ ही बैंकिंग से जुड़ी शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया भी तेज़ और व्यवस्थित होगी, जिससे ग्राहकों को राहत मिलेगी।

Address

Makati
1209

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rose Fabulous Collection posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share