06/04/2025
1990 के समय में सबसे ज्यादा टेस्टी कोल्ड ड्रिंक कौनसी थी? और वो समय में बहुत स्ट्रॉन्ग कोलड्रिंक होती थी पीते ही आंख ओर नाक में जलन होती थीं.आज तो स्वाद में बिल्कुल नॉर्मल लगती है. गांव में तो गरमी में बहुत मुश्किल से पीने को मिलती थी क्योंकि जेब में पैसे नहीं होते थे छोटे बच्चे एक एक रुपया बचाते थे तब दोस्तों के साथ कोलड्रिंक पीते हुए बहुत आनंद आता था। सब दोस्त बारी बारी एक घूंट कोल्ड्रिंक् पीते थे आजभी बचपन याद आ गया।